https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 31 जनवरी 2018

वाहन का पिछला पहिया निकला, चालक की मौत अमरकंटक दर्शन जाने के दौरान जालेश्वर के पास हुआ हादसा, पत्नी सहित बच्चें सुरक्षित

अनूपपुर। शहडोल जिले के बुढार वार्ड क्रमंाक ८ से अमरकंटक दर्शन करने जा रहा परिवार बुधवार ३१ जनवरी की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना सुबह ६.३० बजे अमरकंटक से ७ किलोमीटर पूर्व जालेश्वर के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही कार का पिछला पहिया बाहर निकल गया और कार अनियंत्रित होकर दो पलटी मारते हुए पलट गई। जिसमें सवार ४५ वर्षीय अरूण सोनी पिता नत्थू सोनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी और दो बच्चे, जिसमें एक लड़का और एक लड़की सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि दम्पत्ति अपने बच्चों के साथ सुबह कार से अमरकंटक दर्शन के लिए निकला था। जहां अमरकंटक से पूर्व जालेश्वर में सड़क हादसे का शिकार हो गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...