https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 31 जनवरी 2018

एक ही दिन में यातायात ने 100 वाहनो पर की कार्यवाही वसूल 29 हजार सम्मन शुल्क

अनूपपुर। सड़क दुर्घटनाओ में हो रही मौतो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन द्वारा नियमो के पालन नही करने वाले वाहन चालको के खिलाफ लगातार अभियान चलाने यातायात विभाग को निर्देश दिए गए है। जिसके बाद जिला यातायात विभाग द्वारा 30 जनवरी को अमरकंटक तिरहा, जैतहरी मार्ग, चचाई मार्ग तथा सांधा तिराहे में अभियान चलाते हुए दो पहिया, चार पहिया सहित भारी वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिसमें एक ही दिन में 100 वाहनो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 29 हजार रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया। जिला यातायात प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओ में बढ रहे मौतो के आंकडो में कमी लाने के साथ ही दुर्घटनाओ को कम करने लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब भी कई वाहन चलाको द्वारा लगातार निर्देशो व जागरूकता के बाद यातायात नियमो के पालन नही करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई है। जिसमें कुछ दो पहिया वाहन चालक द्वारा लगातार जागरूक करने के बाद वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नही करने, बिना लायसेंस, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाने सहित तेज रफ्तार वाहन चलाए जाने वाले चालको पर कार्यवाही की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...