https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवारों की मौत,पहचान में जुटी पुलिस

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी वेंकटनगर के कदमसरा तिपान नदी पुल पर बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक चालक ने दोपहिया वाहन सवार दो युवकों को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक क्रमांक MP15-HA1169 जो वेंकटनगर से जैतहरी की ओर जा रहा था। वहीं, दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 65 एमबी 5267 में अज्ञात बाइक सवार जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है वह आमाडांड से कपरिया की ओर जा रहे थे। वेंकट नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी गई है। जिस पर मौके पर पहुंचने के पश्चात शिनाख्त हो पाएगी। वेंकटनगर निवासी शैलेंद्र तिवारी द्वारा मौके पर पहुंचने के पश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। दूसरी ओर, ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। दोनों मृतकों के जेब से आधार कार्ड मिला है। जिसमें एक हरपाल सिंह पिता कमल सिंह निवासी आमाडाड़ पोस्ट लपटा तथा दूसरा व्यक्ति मदन सिंह पिता नवल सिंह ग्राम जुहीली पोस्ट अचलपुर के है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...