शनिवार, 29 अक्टूबर 2022
कलेक्टर ने लगाई फटकार: कहा कार्य को प्राथमिकता में लें, प्रतिदिन की प्रगति से कराएं अवगत
आयुष्मान भारत, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर नराजगी
अनूपपुर। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से आयुष्मान भारत के अंतर्गत पात्र परिवारों के पंजीयन, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की कलेक्टर सोनिया मीना ने समीक्षा करते हुए कार्य में संतोषजनक प्रगति परिलक्षित नही होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत तथा प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण स्नेहा जायसवाल उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, संबल 2.0 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को प्राथमिकता में लेकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजना के कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि संबल 2.0 के संबंध में नागरिकों को जानकारी देने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें तथा योजना का प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने जनपदवार तथा नगरीय निकायवार अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में बिन्दुवार जानकारी लेते हुए कार्य की समीक्षा की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें