https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 8 जनवरी 2022

चौथे दिन कोरोना विस्फो़ट एक साथ 10 नये संक्रमित मिले, अबतक 17

अनूपपुर। जिले में माह भर बाद कोरोना ने फिर दस्तक दी है। चौथे दिन 8 जनवरी को 10 नये संक्रमितों मिलने से प्रशासन सकते में हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्यास 17 हो गई हैं। सीएमएचओ डॉ. एससी राय ने बताया कि लगातार कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ रही हैं शनिवार को 950 लोगो की जांच में 10 नये व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। उन्होंहने बताया कि सभी का स्वास्थ्य सामान्य है एवं सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। आज मिले संक्रमित के परिवार की जांच रविवार को कराई जायेंगी। 10 नये संक्रमितों के मिलने के बाद अबतक संक्रमितों व्यक्तियों की संख्या 9291 हो गई है। वहीं नये संक्रमितों के मिलने के बाद अब जांच की संख्या बढ़ाई गई हैं।

1 टिप्पणी:

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...