मंगलवार, 18 जनवरी 2022
निगौरा- जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य के कारण 19 गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा
अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी-छुलहा सेक्शन को तीसरीलाइन से जोडने का कार्य 23 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप 19 यात्री गाड़िया पूरी तरह से बंद रहेंगी।
दक्षिण- पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत निगौरा-जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य 23 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जायेगा। इसके फलस्वरूप 19 यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें 26 जनवरी को रानी कमलापति(हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 27 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 व 29 जनवरी को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 व 30 जनवरी को शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस। 23 जनवरी से 31 जनवरी तक बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 22 जनवरी से 30 जनवरी तक भोपाल से रवाना होने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 23, 25 व 30 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस तथा 24, 26 व 31 जनवरी को कानपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
20 व 27 जनवरी को वलसाड़ से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस तथा 23 व 30 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली पुरी-वलसाड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25 व 28 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस तथा 26 व 29 जनवरी को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 21, 26 व 28 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस और 23, 28 व 30 जनवरी को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 व 30 जनवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस तथा 26 जनवरी व 02 फरवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 जनवरी से 31 जनवरी तक गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस तथा 22 से 30 जनवरी तक रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 23 जनवरी से 31 जनवरी तक बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें