मंगलवार, 11 जनवरी 2022
अनूपपुर: अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में कोयले से लदी ट्रेन हादसे का हुई शिकार, लोको पायलट की मौत
अनूपपुर। जिले के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में लगी लोको पायलट ट्रेन मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। घटना में लोको पायलट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ये ट्रेन कोयला लेकर प्लांट पहुंच रही थी, तभी मेन गेट के पास ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी का ब्रेक लगाया तो इंजन के पीछे का हिस्सा अनियंत्रित होकर इंजन के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में 65 वर्षीय लोको पायलट एन.यू.हक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
फिलहाल, मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने जांच शुरु कर दी है। लेकिन, घटना के कारणों को अभी अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं, तस्वीरों में देख कर नजर आ रहा है कि, बैगन का अगला पहिया का कपलर टूट जाने के चलते ये हादसा घटित हुआ होगा। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ड्राइवर के द्वारा जैसे ही ब्रेक लगाया गया तो इंजन का ब्रेक तो लगा, लेकिन बैगन का ब्रेक नहीं लग सका, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। हालांकि, हादसे के स्पष्ट कारण का खुलासा तो जांच के बाद ही हो सकेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें