https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

जैतहरी-छुलहा सेक्शन में तीसरी लाइन को जोड़ने का कार्य के कारण 19 गाड़िया 11 जनवरी से 16 जनवरी पूरी तरह से बंद रहेंगी,

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी-छुलहा सेक्शन को तीसरीलाइन से जोडने का कार्य 11 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप 19 यात्री गाड़िया पूरी तरह से बंद रहेंगी। जानकारी अनुसार प्रभावित/रद्द होने वाली गाड़ियों में 12 जनवरी को रानी कमलापति(हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति(हबीबगंज)-सांतरागाछी एक्सप्रेस,13 जनवरी को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति(हबीबगंज) एक्सप्रेस,15 जनवरी को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार,16 जनवरी को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस,11 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस,10 जनवरी से 15 जनवरी तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, 11 व 16 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस,12 व 17 जनवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, 13 जनवरी को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी,16 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह से 11 व 14 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12 व 15 जनवरी को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस,12 व 14 जनवरी को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस,14 व 16 जनवरी को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस,09 व 16 जनवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस,12 व 19 जनवरी को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस,11 जनवरी से 16 जनवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द,10 जनवरी 2022 से 15 जनवरी तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं 11 जनवरी से 16 जनवरी तक गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...