https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 9 जनवरी 2022

डॉ. राज तिवारी का किसान कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद से स्तीफा

अनूपपुर। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ.राज तिवारी ने 9 जनवरी को अपने पद से स्तीफा दे दिया है। उन्होने अपना स्तीफा किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर को देते हुए बताया कि वे अपने निजी कारणों से किसान कांग्रेस के कार्यवाहक पद से स्तीफा दे रहे है। उन्होने बताया की मै कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता हॅू और आगे भी रहूंगा। जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को ही किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ की अनुशंसा पर धर्मेंद्र सोनी को अनूपपुर किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके बाद अचानक डॉ. राज तिवारी ने किसान कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष से स्तीफा दे दिया। जिसके बाद जिले में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...