https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बाल योगी पर लगा दुष्कर्म का आरोप,अमरकंटक थाने मामला दर्ज

पीडिता आश्रम में करती थी सफाई का कार्य, मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है अनूपपुर। मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक के बर्फानी आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी पर दुश्कंर्म करने का आरोप लगा हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत अमरकंट थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में दुश्कार्म, जान से मारने की धमकी देने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बालयोगी ने आश्रम में काम के दौरान अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा हैं। पीड़िता ने बताया कि वो डिंडौरी जिले से काम करने आई थी, उनके पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद परिवार को चलाने के लिए आश्रम में मजदूरी करने आई थी। जहां बालयोगी ने उसके साथ गंदी करतूत की। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। बालयोगी बाबा बर्फानी आश्रम से 40 किलो मीटर दूर रखा है, जहां कभी कपड़े और कभी कुछ पैसे देता हैं। मुंह खोलने पर जान से मार दूंगा, ऐसी धमकी देता हैं। इन सबसे थक हारकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। आश्रम बाबा लक्ष्मण बालयोगी 2018 में कोतमा विधानसभा से भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग और वर्तमान में मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ का अध्यक्ष हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले भी बालयोगी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहें। उन्होंने अमरकंटक तीर्थ स्थल पर महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद अमरकंटक में नाराज लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अमरकंटक में बर्फानी आश्रम के संरक्षक भी हैं. वहीं अमरकंटक में पार्षद चुनाव में अपने हाथ आजमा चुके हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मण दास बाल योगी ने फेसबुक पर वर्ग विशेष पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद नाराज लोगों ने अमरकंटक में हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही बर्फानी आश्रम का घेराव कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और लक्ष्मण दास बाल योगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सहायक उपनिक्षिक अमरकंटक विशाखा उर्वेदी ने बताया कि आश्रम में महिला काम करती थी, उसी दौरान बाबा पर दुश्क र्म करने का आरोप लगा हैं। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। महिला से पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

कोतमा नपा में भाजपा को झटका: एक पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ,कमलनाथ के सामने ली सदस्यता

परिषद में कांग्रेस मिला पूर्ण बहुमत, सख्या हुई 8 अनूपपुर। कोतमा नगर पालिका में नगर सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुटी भाजपा को जोर का झटका देते हुए एक नवनिर्वाचित पार्षद ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली जिससे कांग्रेस के पार्षदों की संख्या हुई 8 हो गई। और कोतमा में कांग्रेस बहुमत में आ गई है। जिले में हुए तीन नगरीय निकाय चुनाव में 17 अक्टूबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगर सरकार बनाने में लगी हुई थीं, इसी बीच कोतमा में कांग्रेस ने भाजपा को झटका देते हुए भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिससे कोतमा नगर पालिका में कांग्रेस का पूर्णत: कब्जा हो गया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कोतमा के वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद मोहम्मद मुफीद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि मोहम्मद मुफीद ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली है। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 7 पार्षद, भाजपा के 6 पार्षद और 2 निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। वार्ड क्रमांक 14 के निर्वाचित पार्षद के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्षदों की संख्या अब 8 हो गई है। इस तरह 15 वार्डों वाले नगर पालिका में कांग्रेस अब नगर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। आने वाले 17 अक्टूबर को नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

नगरीय निकायों बिजुरी, कोतमा, बरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष का निर्वाचन 17 अक्टूबर को, पीठासीन अधिकारी नियुक्त

अनूपपुर। जिले के तीन निकायों में संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अब अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने शनिवार को जारी आदेश में नगर पालिका बिजुरी एवं कोतमा तथा नगर परिषद् बरगवां (अमलाई)में सोमवार 17 अक्टूबर तिथी तय की हैं। साथ ही पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति भी की हैं। जिले के तीन निकायों में संपन्न पार्षद पद के निर्वाचन के पश्चात अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 45 के अधीन पार्षद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तीथि से 15 दिवस के भीतर निर्वाचित पार्षदों के सम्मिलन बुला कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के निर्देश पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी राजपत्र ( असाधारण) प्राधिकार से प्रकाशित अनूपपुर जिले नगरीय निकाय कोतमा, बिजुरी, वरगंवा (अमलाई) के नव निर्वाचित पार्षदों की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गयी हैं। जिसमे नगर पालिका परिषद् बिजुरी एवं कोतमा तथा नगर परिषद् बरगवां (अमलाई) में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु 17 अक्टूबर तिथी तय की गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष (पीठासीन अधिकारी) सहायक पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की हैं। जिसमें नगरीय निकाय बिजुरी के लिए पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी, नपा कोतमा में पीठासीन अधिकारी एसडीएम कोतमा एमआर कोल एवं सहायक पीठासीन अधिकारी तहसीलदार ईश्वर प्रधान होगे। वहीं नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में पीठासीन अधिकारी एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी तथा सहायक पीठासीन अधिकारी तहसीलदार भागीरथी लहरें को नियुक्त किया गया हैं। कलेक्टर ने संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नवनिर्वाचित पार्षदों को अध्यक्ष /उपाध्यक्ष निर्वाचन तिथि की लिखित सूचना देकर पावती उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल के सभी स्लीपर कोच में अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की सुविधा

अनूपपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते अनारक्षित टिकट से यात्रा की सुविधा प्रायोगिक रूप से 6 माह के लिए उपलब्ध कराई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जनसम्पईर्क अधिकारी आरएल मीना ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेजर स्पेशल के सभी 05 स्लीपर कोचों को सामान्य कोच घोषित करते हुये यात्रियों को अनारक्षित टिकट मेल एक्सप्रेस टिकट के साथ यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। यह सुविधा 06 माह के लिए प्रायोगिक रूप से 06 अक्टूबर से 06 मार्च, 23 तक के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा से यात्रियों को किफ़ायती दरों में स्लीपर कोच में सुगम व सुविधायुक्त यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी।

दोनो विधायको पर मामला दर्ज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी से पूछा बहन को न्याय दिलाएंगे, अपने विधायक पर क्या कार्रवाई करेंगी

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर ट्रेन में महिला से बदसलू की का आरोप लगा हैं। अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बहन को इंसाफ मिलेगा, हम उसके साथ हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं। वीडी शर्मा ने प्रियंका से पूछे सवाल, कहा- बहन को न्याय मिलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस घटना की निंदा करता हूं। नशे में धुत्त होकर कांग्रेस विधायकों ने जिस तरीके से घटना की हैं, कांग्रेस इसका जवाब दे। उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा है कि अगर मैं बेटी हूं तो लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी को देश पूछना चाहता हैं, अब क्या करेंगी प्रियंका गांधी ? आपके कांग्रेस विधायकों ने ऐसी घटना की हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रियंका गांधी से पूछना चाहता है कि कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है, यह दुर्भाग्य हैं। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, बहन को न्याय मिलेगा, हम उसके साथ हैं। ज्ञात हो कि रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में गुरुवार को b1 कोच में सफर कर रही महिला ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायत पति से की. जिसके बाद महिला के पति ने प्रधानमंत्री से लेकर रेलवे पुलिस, जबलपुर डीआरएम और आरपीएफ को ट्वीट कर महिला से अभद्रता करने की शिकायत दर्ज कराई. महिला से अभद्रता करने की बात सामने आने के बाद सागर जीआरपी पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल महिला के पास पहुंचे और ट्रेन में ही महिला की शिकायत दर्ज की.इसके साथ ही महिला ने भोपाल जीआरपी में भी शिकायत की हैं। वहीं कांग्रेस के दोना विधायकों पर शराब के नशे में ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप में सागर जीआरपी ने केस दर्ज किया गया हैं। सागर जीआरपी जांच प्रारभ्भ कर दी। बेबुनियाद आरोप - सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके कोच पर सामने की सीट में बैठी महिला के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई हैं। शराब के नशे में का आरोप भी झूठा हैं। हमारी भी छोटी-छोटी बच्चियां हैं, हम इस तरीके से कभी नहीं कर सकते। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ भी उनके साथ थे. सुनील सराफ पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। हम शराब के नशे में थे तो मेडिकल करवा लिया जाए- सुनील सराफ वहीं इस पर कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है। सीट को लेकर महिला से बहस हुई थी। हमारी सीट पर महिला बैठी हुई थी,सीट हटाने को लेकर बहस हुई थी जो बिना विवाद के मुद्दा बनाया गया। कोच के अंदर सिर्फ चार लोग मौजूद थे अगर हम शराब के नशे में थे तो हमारे मेडिकल करवा लिया जाए।

देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन की मौत,एक गंभीर

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी राजेंद्रग्राम मार्ग के ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के तेज गति से ठोकर मारने पर गौरेला गांव के ही दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की उपचार दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर देर रात मौके पर जैतहरी पुलिस पहुंचकर मृतकों एवं घायलों को जैतहरी लाया गया। वहीं ठोकर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है। जानकारी अनुसार जैतहरी थाना के ग्राम गौरेला निवासी 50 वर्षीय राम कुमार पुत्र सुखसेन सिंह गौड़, 50 वर्षीय बैसाखू पुत्र बहोरी सिंह गौड़, 28 वर्षीय बल्देव पुत्र पकसू सिंह एवं 27 वर्षीय राजू पुत्र लालमन सिंह देर रात गौरेला गांव की टेडई तालाब के पास रहे हैं, इसी दौरान राजेंद्रग्राम से जैतहरी की तरफ जा रहे अज्ञात जीप वाहन के चालक द्वारा चारों पर तेज गति से आते हुए वाहन चढ़ा दिया और जैतहरी की ओर तेजी से भाग गया। घटना दौरान वैशाखू सिंह एवं बल्देव सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा घायल रामकुमार एवं राजू सिंह गौड़ को देर रात जैतहरी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। जहां रामकुमार पुत्र सुखसेन सिंह गौड़ की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। जबकि राजू सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा हैं। ठेही(गौरेला) ग्राम निवासी भारत सिंह पुत्र जयहिंद सिंह गौड़ की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध धारा 279,337,304 ए एवं 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश की कर रही हैं, वही दोनों मृतक बैसाखू सिंह एवं बल्देव सिंह का जैतहरी चिकित्सालय में तथा मृतक रामकुमार सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शव परीक्षण उपरांत तीनों के परिजनों को सौप कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। वहीं गौरेला गांव में एक साथ सड़क दुर्घटना मेंतीन की मौत पर मातम छाया हुआ है।

आरोप निराधार: विधायक ने अपनी सीट पूछी, हम अपनी मर्यादा जानते हैं, ऐसा आरोप गलत हैं – विधायक कोतमा

अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी भनक लगते ही कुशवाहा विदिशा में ही उतर गए। सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। बता दें, सिद्धार्थ पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि महिला के साथ उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन्होंने बताया- रात में मैं कोतमा विधायक सुनील सर्राफ, विधायक कमलेश्वर पटेल के साथ खाना खा रहा था। महिला मेरी बर्थ पर लेटी थीं। उनके साथ बच्चा होने की वजह से मैंने अपनी बर्थ तक उन्हें दे दी थी। महिला के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वहीं कोतमा विधायक हलचल अनूपपुर से बात करते हुए बताया कि सफर के दौरान विधायक सतना ने पूछा था कि आपकी सीट कहा हैं इसके अलावा कोई बात नहीं हुई। हम विधायक हैं अपनी मर्यादा जानते हैं। ऐसा आरोप गलत हैं। इसके बाद सागर पुलिस ने हमे जगाया और बताया कि आप पर छेड़खानी का आरोप हैं। तब हमने जाना। अपयश लगना था तो लग गया। सुनील सराफ: 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक बने कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। सुनील सराफ के पिता कॉलरी कर्मचारी हैं। सुनील सराफ कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा था। 2018 में कोतमा विधानसभा से टिकट मिल गया। वे बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर कमलनाथ को घेरकर सवाल किया।

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

गालीबाज टीआई थाना प्रभारी बिजुरी को एसपी ने किया लाइन अटैच

फरियादी से गाली-गलौज करने का ऑडियो हुआ था वायरल अनूपपुर। फरीयादी से गालियों गलौज करने का ऑडियो वायरल होने पर बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके को पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया हैं। वहीं बिजुरी थाना की कमान एसआई फूलमती को सौंपी गई है। क्या है मामला बीते दिनों से सोशल मीडिया पर फरियादी व थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल हो रहा हैं, इस ऑडियो में थाना प्रभारी राकेश उईके गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। बिजुरी थाना अंतर्गत राकेश तिवारी वाहन संबंधी मामले को लेकर थाना प्रभारी से बात करना चाह रहे थे। थाना प्रभारी ने जैसे ही फोन लिया और राकेश तिवारी ने अपनी बात शुरू की। वैसे ही थाना प्रभारी भड़क गए और गंदी गंदी गाली राकेश तिवारी को देने लगे। हालांकि ऑडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे संज्ञान में लेते हुए गुरूवार को थाना प्रभारी बिजुरी राकेश उईके को लाइन अटैच करते हुए मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को सौंपी है। एसडीओपी कोतमा शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच प्रभावित न हो इसके कारण बिजुरी थाना प्रभारी राकेश उईके को लाइन अटैच कर दिया गया हैं।

दो पहिया वाहन आपस में टकराने से एक की मौत,एक गंभीर,दो अन्य भर्ती

अनूपपुर। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में पसला के पास बुधवार की देर रात दो दो पहिया वाहन के तेज गति में आपस में टकराने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं दूसरा वाहन चालक गंभीर अवस्था में होने पर जिला चिकित्सालय से बिलासपुर के लिए रेफर किया गया तथा दो अन्य घायल का उपचार जिला चिकित्सालय अनूपपुर में जारी है। वहीं गुरुवार को परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पंचनामा और परीक्षण कराकर जांच प्रारंभ कर दी। जानकारी अनुसार शहडोल जिले के केशवाही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम टेडियाटोला के 25 वर्षीय संतराम पाव रात पुत्र केशव पाव अपने साथी चिरंजीव पाव, रामखेलावन पाव के साथ फुनगा के ठूठी गाव मे स्थित चिरंजीव पाव के यहां बुधवार को ससुराल आया रहा जहां से देर रात वापस अनूपपुर की तरफ आ रहे थे तभी पसला गांव के पास अनूपपुर की ओर से जा रहे 33 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी भालूगुड़ार थाना बिजुरी की दो पहिया वाहन तेज गति के कारण आपस मे टकरा गई, जिससे संतराम पाव के सिर मे गम्भीर चोट आने से स्थल पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चिरंजीव पाव, रामखेलावन पाव को चोटे आई एवं राजेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर से बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक संतराम पाव के परिजनों को सूचना देकर गुरुवार की सुबह परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पंचनामा और परीक्षण कराकर जांच प्रारंभ कर दी। दोनों दो पहिया वाहन के तेज गति होने के कारण घटना होने से दोनों दो पहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये,घटना की सूचना पर 100 डायल पुलिस एवं कोतवाली अनूपपुर पुलिस मौके में पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया गया।

बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

बुराई का प्रतीक रावण जला धूं-धूं कर, हर्षोल्लास के साथ मना विजयादशमी का पर्व

अस्थायी कुंड में विसर्जित हुई मां की प्रतिमाएं, पुलिस लाईन में एसपी ने किया शस्त्र पूजा अनूपपुर। शारदेय नवरात्रि के अंतिम 10वें दिन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा अहंकार पर निरहंकार का प्रतीक व रावण वध के साथ आदिशक्ति दुर्गा द्वारा महिषासुर की मर्दना के रूप में मनाए जाने वाला विजयदशमी का त्यौहार जिले में 5 अक्टूबर को शांति एवं सौहार्द में सम्पन्न हुआ। इस दौरान आदिशक्ति माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का सामूहिक दहन किया गया। वहीं जिला प्रशासन व जनभागीदारी व्यवस्था में स्थायी कुंडों में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।
अनूपपुर मुख्यालय से लगभग छोटी-बड़ी प्रतिमाएं झांकी के साथ निकाली गई,जिसकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने सभी प्रतिमाओं को चंदास नदी के पास बने अस्थायी कुंड में विसर्जित कराया। इस दौरान शहर के साथ अन्य विकासखंडो में भी दशहरा का पर्व शांति एवं सौहार्द के बीच सम्पन्न हुआ। शहर में चली आ रही नवरात्रा के बाद दशमी को विजय दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका ने उत्कृष्ठ विद्यालय के मैदान में बुधवार की रात 9 बजे रावण दहन व राम के राज्याभिषेक संस्करण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यन अतिथि प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह नगर पालिका अध्ययक्ष,उपाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य नागरिकों मौजूदगी में 35 फुट रावण का दहन किया गया। रावण दहन में मंच पर पधारे राम-लक्ष्मण व वशिष्ठ गुरू की अगुवाई में रावण को तीर मार कर उसका वध किया गया। इस मौके पर सस्कृदतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पुलिस लाईन में एसपी ने किया शस्त्र पूजा अधर्म पर धर्म की विजय पर्व विजयदशमी पर पुलिस लाईन अनूपपुर में शस्त्र पूजा का विधिवत् आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने विधिविधान से शस्त्रों एवं पुलिस लाईन के वाहनों की पूजा अर्चना एवं हवन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयदशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रचलित बुराईयों को दूर करने के संबंध में प्रयासरत् रहने को कहा। आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी कीर्ति बघेल, रक्षित निरीक्षक अमिता सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, यातायात प्रभारी वीरेन्द्र कुमरे, सूबेदार अमित विश्वकर्मा सहित पुलिस लाईन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कोतमा में शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मना विजयादशमी का त्यौहार कोतमा में भी विजयादशमी का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। शारदा मंदिर टॉकीज से सभी दुर्गा प्रतिमाओं की झांकिया चल समारोह में यात्रा सेन्ट्रल बैंक, रेलवे फाटक तिराहा, पंचायती मंदिर, पुराना अस्पताल रोड, सब्जी मंडी रोड, स्टेट बैंक चौक, गांधी चौक, आजाद चौक, महावीर मार्ग, स्टेशन चौक, मुखर्जी चौक होते हुए ठाकुर बाबा धाम पहुंची। विजयादशमी पर्व पर नगर के जवारे के साथ काली नृत्य का चल समारोह में नृत्य लोगो के विशेष आर्कषण का केन्द्र रहा। जूलूस में खप्पर ले कर काली नृत्य करती हुई पूरे नगर भ्रमण करने के बाद विसर्जन के लिए रवाना हुई। नगर पालिका द्वारा बनाए गए अस्थायी कुंड मे सभी दुर्गा प्रतिमाओं का आरती पूजन कर विसर्जन किया गया।

मप्र प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 नवम्बर से, तैयारी बैठक 9 अक्टूबर को

अनूपपुर। जिले में पहली बार हो रहें मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 एवं 20 नवम्बर को अनूपपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शायर गौहर रजा, उत्तर प्रदेश के आईपीएस पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विभूति नारायण राय,महासचिव डॉ सुखदेव सिंह सिरसा‌ सहित मप्र प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील लेखकों के लगभग 150 प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार, संस्कृति कर्मी सम्मिलित होगे। मप्र प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर के सचिव राम नारायण पांडे ने बुधवार को बताया कि जिले में पहली बार हो रहें मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 19 एवं 20 नवम्बर को अनूपपुर में आयोजित होगा। जिसमें जिसमे प्रसिद्ध वैज्ञानिक शायर गौहर रजा, उत्तर प्रदेश के आईपीएस पूर्व डीजीपी एवं साहित्यकार प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विभूति नारायण राय, महासचिव डॉ सुखदेव सिंह सिरसा‌ सहित मप्र प्रगतिशील लेखक संघ के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील लेखकों के लगभग 150 प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिष्ठित साहित्यकार, संस्कृति कर्मी सम्मिलित होगे। राज्य सम्मेलन में वर्तमान परिदृश्य में लेखकों के रचनात्मक दायित्व और चुनौतियां के संबंध में महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। सम्मेलन के अवसर पर एक रैली निकाली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें। सम्मेलन में प्रसिद्ध चित्रकार मुकेश बिजौली एवं पंकज दीक्षित के कविता पोस्टर सहित प्रसिद्ध प्रकाशकों के पुस्तक स्टाल भी लगाए जाएंगे, जहां हिंदी साहित्य के चर्चित पुस्तकें पाठकों के क्रय के लिए उपलब्ध रहेंगी। सम्मेलन के आयोजन का दायित्व अनूपपुर के साहित्यकार, पत्रकार, बौद्धिक एवं जागरूक नागरिकों का हैं। मप्र प्रगतिशील लेखक संघ सचिव ने बताया कि हम सब एकजुट होकर इस राज्य सम्मेलन का प्रभावी आयोजन करेगें। जिसकी तैयारियों हेतु विशेष बैठक निजी होटल में 9 अक्टूबर रविवार को सायं 7 बजे आयोजित की गई हैं। बैठक में आयोजन समिति के गठन के उद्देश्य मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार, कवि, लेखक तरुण गुहा नियोगी जबलपुर से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

रविवार, 2 अक्तूबर 2022

कोयला चोरी करने ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन से झुलसा, गभ्भीर

अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत रविवार को मालगाड़ी में कोयला चोरी करने के लिए चढ़ा युवक गंभीर घायल हो गया। युवक ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार 26 वर्षीय युवक नारद कोल पुत्र भैयालाल निवासी मोहाड़ा दफाई का रहने वाला है। रविवार की शाम गलैय्या टोला के समीप सिग्नल न मिलने के कारण एक मालगाड़ी खड़ी थी। युवक कोयला चोरी के लिए मालगाड़ी पर चढ़ गया। मालगाड़ी के ऊपर चढ़ते ही ओएचई लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे स्टाफ को दी। बिजुरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ ने घायल युवक को मालगाड़ी बोगी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

शास्त्री व गांधी जयंती पर लायंस क्लब ने कन्या शिक्षा परिसर में किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

अनूपपुर। 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लायंस क्लब अनूपपुर की ओर से शासकीय कन्या परिसर अनूपपुर में पौधारोपण किया गया। जिसमें आम नींबू, अमरूद, कटहल सहित अन्य फलदार और पीपल जैसे छायादार 50 से अधिक पौधों का रोपण किया। इस मौके पर लायंस क्लब के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों के साथ उसके सरंक्षण का भी संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कन्या शिक्षा परिसर स्कूल के प्राचार्य पीएस पट्टाभी, शिक्षक संतोष शुक्ला सहित लायंस क्लब के लायंस राजा बियानी, चंद्रकांत पटेल, अशोक शर्मा, दीपक सोनी, पीएस राउतराय, अमरदीप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, स्मिता दीक्षित, सात्विका सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहें। स्कूल प्राचार्य पीएस पट्टाभी ने बताया कि शहरी भीड़ भाड़ से यह शासकीय कन्या शिक्षा परिसर का नवीन भवन बनाया गया है। यहां पेड़-पौधों की संख्या कम है। क्लब की ओर से लगाए जा रहे पौधे भविष्य में इस परिसर को हरियाली प्रदान करने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में कारगर साबित होगा। वहीं लायंस क्लब के सदस्यों का कहना है कि वनों की लगातार कटाई में वर्तमान ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में विकास की गति तीव्र है। इनमें पर्यावरण को संतुलित और स्वच्छ हवा पाने पेड़-पौधों की महत्ता अधिक बढ़ गई है। क्लब की ओर से लगातार पौधारोपण किए जाने की रणनीति तैयार की गई है। इनमें कुछ स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। लोगों से अपील है कि वे भी अपने नाम या परिजनो के नाम से अपनी जमीन या सार्वजनिक खाली पड़े स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाने में सहभागिता प्रदान करें। क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ्य जीवन की कुंजी है।

अवैध रेत परिवहन करते फुनगा पुलिस ने ट्रैक्टर किया जप्त

अनूपपुर। अवैध रेत खनिज परिवहन व उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निरन्तर अभियान के तहत चौकी फुनगा में मुखबिर की सूचना पर गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहें ट्रैक्टर को रोककर परिवहन व उत्खनन के दस्तानवेज मांगने पर भाग गया। ट्रैक्टर को जप्त् कर अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाई की गई। चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गोडारु नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर देवगवां से सरईहा टोला की ओर आ रहा हैं जिस पर मौंके में पहुंच कर ट्रैक्टर क्र MP 65 AA- 4771 को रोका गया तो चालक तथा मालिक 24 वर्षीय शुभम शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला निवासी देवगवाँ ने ट्रैक्टर छोडकर भाग गया। जिस पर ट्रेक्टर ट्राली में रेता कीमती 3,000/- रू. व ट्रेक्टर ट्रॉली कीमती 6,50,000/- कुल मशरूका कीमती 6.53,000/- रू. को जप्त कर शुभम शुक्ला के विरूद्ध धारा 379 IPC, 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा मोटर व्हिकल एक्ट की धाराओं में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अवैध रेत खनिज परिवहन की कार्यवाही में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक सहित प्रआर सुजित सिहं, आर. मोतीराम सोलंकी, सैनिक रामकमल तिवारी शामिल रहें।

आदिवासी क्षेत्रों में सिकलसेल रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं- राज्यपाल

सिकल सेल से बचाओ विषय पर जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में आयोजित हुआ सेमिनार अनूपपुर। सिकल सेल की बीमारी एक अनुवांशिकी बीमारी है। सिकल सेल की बीमारी से बचाव के लिए मध्यप्रदेश में समन्वित प्रयास होना चाहिए। सिकलसेल की बीमारी के विषय में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है, सिकल सेल की बीमारी किन कारणों से होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है, इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रदेश में सिकलसेल की बीमारी को समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालयों में शोध होना चाहिए तथा शोध के परिणाम जनमानस तक पहुंचाना चाहिए। इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा सिकल सेल की बीमारी के बचाव के लिए अच्छा शोध कार्य कर रही है। अन्य विश्वविद्यालयों को भी शोध करना चाहिए। 2 अक्टूीबर शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सिकल सेल पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहें थे। राज्यपाल कहा कि कोरोना महामारी 100 साल बाद आई है, जिसके बचाव के लिए निरंतर प्रयास किए गए किंतु सिकलसेल बीमारी कई सालों से है, जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया इस बीमारी से लड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। गुजरात में सिकलसेल की बीमारी में कमी आई है। मध्यप्रदेश में भी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना होगा तथा समाप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल बीमारी को समाप्त करने के लिए पहली बैठक राज्य भवन में हुई, दूसरी बैठक झाबुआ में हुई, तीसरी बैठक खरगोन में बुलाई गई और चौथी बैठक जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक सिकलसेल बीमारी के बचाव के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास करें। मध्यप्रदेश के झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले में सिकलसेल बीमारी से बचाव के लिए कार्य प्रारंभ हो गए हैं, मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य एवं अन्य जिलों में भी सिकल सेल के प्रति जागरूक करने तथा गर्भवती महिलाओं का स्क्रीनिंग का कार्य प्रारंभ कराएं। युवाओं के विवाह के समय देखने की आवश्यकता है कि कहीं दंपत्ति में से कोई सिकल सेल से पीड़ित तो नहीं है, इसी प्रकार मां के गर्भ की जांच होनी चाहिए तभी सिकलसेल बीमारी से बचा जा सकता है। गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग होने से भी सिकल सेल रोग का पता लगाया जा सकता है। प्रसूति के बाद 72 घंटे में जांच करने पर भी सिकलसेल से पीड़ित बच्चे को राहत दिया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल बीमारी अनुवांशिकी बीमारी है इस बीमारी के संबंध में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सिकलसेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छी फिल्में भी बनाई जाएं तथा फिल्मों का प्रदर्शन प्राथमिकता के साथ जनजातीय बहुल क्षेत्रों में किया जाए। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि सिकलसेल की बीमारी के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है, इसके संबंध में चिकित्सकों को भी समुचित जानकारी होनी चाहिए। इसकी जांच ढंग से हो और दवाइयां भी उपलब्ध होनी चाहिए। कुलाधिपति मुकुंद ईश्वरलाल शाह ने कहा कि राज्यपाल सिकलसेल रोग के विषय में किसी डॉक्टर से भी ज्यादा जानकारी रखते हैं। सिकलसेल बीमारी के प्रति लोगों को जागरूकता आवश्यक है। जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक जनजातियों की कला, साहित्य, संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है तथा जनजातीय समुदाय को जागरूक करने का भी कार्य कर रहा है। कुलपति जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक जनजाति के शौर्य पर लेखन का कार्य कर रहा है, वन औषधि के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। सेमिनार में सांसद हिमाद्री सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, सिकल सेल प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक खांडेकर, शहडोल संभागायुक्त राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत माननीय राज्यपाल का हुआ आगमन
हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत इसके पूर्व मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार को प्रातः 10:30 बजे अनूपपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक हेलीपैड पहुंचे जहां राज्यपाल का इंगांराजविवि के हेलीपैड में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, संभागायुक्ती राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ मुकुल शाह, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल से बैगा बालिकाओं ने भेंट कर किया संवाद, की प्रशंसा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बालिकाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित शारदा विद्यापीठ पोड़की में अध्ययनरत छात्राओं ने जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के सभागार में रविवार को कार्यक्रम के पश्चात मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट की। इस अवसर पर शारदा कन्यापीठ पोड़की के शैक्षाणिक स्टाफ व प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहें। राज्यपाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न किये, जिसका छात्राओं ने बेबाकी से जवाब दिया, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की। इस अवसर पर छात्राओं ने संस्कृत में सरस्वती वाचन किया। जिसको सुनकर राज्यपाल ने छोटी-छोटी बच्चियों की मुक्तकंठ से प्रसंशा की। राज्यपाल ने बच्चियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

अनूपपुर सहित मप्र के 20 जिलों में 3 अक्टूबर से भारी बारिश की चेतवनी

अनूपपुर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन चार एवं 5 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया हैं। बताया जाता है कि 3 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं अनूपपुर में अबतक 1228 मिमि वर्ष दर्ज की गई हैं। मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार मानसून अपने अंतिम दौर में बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल के इलाकों में ज्यादा असर दिखाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरोली, छतरपुर, सागर, पन्ना, निवाड़ी और दमोह में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

शनिवार, 1 अक्तूबर 2022

सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को कलेक्टर ने किया भारमुक्त, वन मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुचने पर हुई कार्यवाई

नाराज मंत्री ने कलेक्टर को दिए रिलीव करने के निर्देश हुए भारमुक्त,हुए भारमुक्त अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में शनिवार की शाम हितग्राही मूलक योजना कार्यक्रम में शामिल होने आए वन मंत्री ने जन सभा में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी की गैर मौजूदगी में नाराजगी जताई। साथ ही अनुपस्थित अधिकारी को तत्काल रिलीव करने आदेश कलेक्टर को दिए। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी स्थएनातंरण हुआ था, जो कि अभी रिलीव नहीं हुए थे। बावजूद इसके मंत्री के कार्यक्रम शिरकत नहीं की। बता दें कि मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम के तहत कई अधिकारियों को मंच से ही बर्खास्त कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही तेवर वन मंत्री विजय शाह का देखने को मिला। सहायक आयुक्त के नहीं पहुंचने पर मंत्री ने उन्हें तत्काल भार मुक्त करने के लिए कलेक्टर को आदेश दिया। उनके आदेश के बाद देर रात कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को भार मुक्त कर भी दिया। मंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सहायक आयुक्त जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में आयोजित हितग्राही मूलक योजना कार्यक्रम में आयोजन चोलना हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया था। इसमें प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह शामिल हुए। इस दौरान लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के कवायत कर रहे थे। जिस स्कूल परिसर में ये कार्यक्रम चल रहा था। वहां मौजूद उसी स्कूली छात्रों ने स्कूल में बाउंड्री बनवाने की मांग मंत्री से की। जिस पर मंत्री विजय शाह ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को मंच से कई बार बुलाया, लेकिन कार्यक्रम में अनुपस्थित रहें, जब सहायक आयुक्तप की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर मंत्री ने नारजगी जताते हुए सहायक आयुक्ति को तत्काल रिलीव करने का आदेश कलेक्टर को दिया। कलेक्टर ने किया भारमुक्त मध्यप्रदेश शासन जनजाति कार्य विभाग ने अनूपपुर जिले के जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को कार्यालय आयुक्त जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए स्थानांतरित किया है। आदेश के परिपालन में कलेक्टर सोनिया मीना ने सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी को 1 अक्टूबर का अपराह्न कार्यालय जनजाति कार्य विभाग भोपाल के लिए भार मुक्त कर दिया है। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ के परियोजना प्रशासक महेंद्र यादव को आगामी आदेश तक के लिए सहायक आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व सहयोग करने पर तीन आरोपियों 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास, 25 हजार का जुर्माना

अनूपपुर। द्वितीय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो्) अनूपपुर की न्यायालय ने थाना चचाई का आरोपित 18 वर्षीय आदिल अहमद पुत्र नासीर अहमद, 18 वर्षीय साईना सिद्दकी उर्फ सिम्मी पुत्र हसन सिद्दकी दोनो निवासी सेकेण्ड एफ कॉलोनी चचाई को धारा 363, 366, 368, 376(2)एन/109 भादवि एवं धारा 5(एल)/17 पॉक्सो एक्ट में क्रमश: 05वर्ष, 05वर्ष, 05वर्ष, 20वर्ष, 20वर्ष सश्रम कारावास एवं क्रमश: राशि रू. 5000/-, 5000/-, 5000/-, 5000/-,5000/- रू. जुर्माने की सजा सुनाई हैं। सह आरोपी 28 वर्षीय नौशाद खान पुत्र सलाम खान निवासी वार्ड क्र. 7, अनूपपुर को धारा 368 के लिए 05 वर्ष, 376(2)एन/109 के लिए 20 वर्ष भादवि एवं 5(एल)/17 पॉक्सो एक्ट के लिए 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। किन्तु जेल की सभी सजाए 20 वर्ष के कारावास के साथ ही चलेगी कुल मिलाकर आरोपियों को न्यायालय ने अधिकतम 20 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो ) रामनरेश गिरि ने की। जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरि ने शनिवार को बताया कि घटना सितम्बर 2018 की है, पीडिता घर से विद्यालय गई थी, स्कूल में प्रार्थना के बाद आरोपित आदिल अहमद बोला कि चलो बस स्टैण्ड तरफ घूम कर आते हैं तो पीडिता ने मना कर दिया, तब आरोपी ने बोला कि चलो कुछ खाकर घूमकर वापस आ जाएंगे तब पीडिता आरोपी आदिल अहमद के साथ बसस्टैंड गई, जहां एक अन्य व्यक्ति मिला वहां से जबरन पीडिता को बस में बैठाकर बुढार ले जाया गया, बुढार बस स्टेण्ड में साईना सिद्दकी मिली, फिर वहां से बस से चारों लोग शहडोल गए, जहां से सभी आरोपित बस से पीडिता को रीवा ले गए। रीवा में एक लॉज में रूके थे, दूसरे दिन सतना ले गए जहां एक लॉज में दो कमरे बुक कराए एक कमरे में आरोपित आदिल पीडिता के साथ तथा शेष आरोपी दूसरे कमरे में रूके, जहां आरोपी आदिल ने पीडिता के साथ उसकी मर्जी के बिना 02-03 बार शारीरिक संबंध बनाया। फिर आरोपियों ने पीडिता को इलाहाबाद ले गए, जहां बस स्टैण्ड के पास एक होटल में कमरे किराए पर लिए एक कमरे में आरोपी आदिल पीडिता के साथ तथा दूसरे कमरे में महबूब खान व सायना सिद्दकी रूके थे, यहां भी आरोपी के द्वारा पीडिता से उसकी मर्जी के बिना 02-03 बार शारीरिक संबंध बनाया। इलाहाबाद में मेहबूब खान ने पीडिता का मोबाईल 3000 रू. में गिरवी रख लिया था। 08 सितंबर 2018 को इलाहाबाद से ट्रने पकडकर चारों लोग टाटानगर आए थे जहां महबूब और सायना सिद्दकी पीडिता एवं आदिल को छोडकर चले गए। जहां पर आरोपित आदिल 09 से 12 सितंबर18 तक एक होटल में रूका था, वहां भी आदिल पीडिता को जान से मारने की धमकी देकर जबरजस्ती करता था। 12 सितंबर 2018 को आदिल अपनी बहन शमा के यहां लेकर गया था, जहां पर उसकी बहन, भाई और पिता सभी मिलकर पीडिता का धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। 13 सितंबर 18 को आरोपित आदिल अपनी बहन शमा खातून के साथ पीडिता को अनूपपुर लेकर आया। जहां अनूपपुर बस स्टैलण्ड पर नौशाद खान मिला जो मारूति होटल अनूपपुर में अपनी आई.डी. से कमरा बुक कराया था, जहां पीडिता, शमा खातून और आरोपी आदिल रूके थे, 14 सितंबर 18 को पुलिस ने होटल में पीडिता को दस्तयाब कर उसकी मां को सुपुर्द किया। और मामला पंजीबद्ध कर विवेचना पश्चात जिला अभियोजन अधिकारी को अभियोग पत्र का समीक्षा कराया गया, उन्होंने अभियोग पत्र में सभी आवश्यक साक्ष्य संकलन करने हेतु निर्देशित किया, तत्पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक ने मामले को साबित करने के लिए न्यायालय में 19 साक्षियों के साक्ष्य कराए एवं 25 दस्तावेज प्रदर्शित कराए जिस पर न्यायालय ने आरोपियों सजा सुनाई।

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 6 अक्टूबर से दौड़ेगी पटरी पर

अनूपपुर। कोरोना काल से बंद गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी को 6 अक्टूबर से चालू करने का निर्णय लिया हैं। कोरानाकाल के पूर्व यह गाड़ी रोज चलती थी। गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल, अनूपपुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक चलेगी। गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से 06.05 बजे प्रस्थान कर 06.23 बजे पाराडोल, 06.46 बजे मनेन्द्रगढ़, 07.09 बजे बोरीडांड, 07.30 बजे बिजुरी, 07.45 बजे भैयाटोला, 07.55 बजे कोतमा, 08.05 बजे हरद, 08.13 बजे धुरवासिन, 08.22 बजे मौहरी तथा 09 बजे अनूपपुर स्टेशन पर पहुंचेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से 11 बजे प्रस्थान कर 11.12 बजे मौहरी, 11.22 बजे धुरवासिन, 11.32 बजे हरद, 11.44 बजे कोतमा, 11.55 बजे भैयाटोला, 12.10 बजे बिजुरी, 12.34 बजे बोरीडांड, 12.55 बजे मनेन्द्रगढ़। 13.33 बजे पाराडोल तथा 14.15 बजे चिरिमिरी स्टेशन पर पहुंचेगी ।

सांप काटने से उपचार दौरान वृद्ध की मौत

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम भेलमा (मुण्डा) निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल सिंह की सांप काटने से उपचार दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मौत हो गई। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही प्रारंभ की है। जानकारी अनुसार जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम भेलमा (मुंडा) निवासी 52 वर्षीय छोटेलाल सिंह पुत्र बली सिंह गोड शुक्रवार की सुबह तीन बजे घर के पास स्थित तालाब के पास दिशा-मैदान के लिए गया था, तभी अचानक जहरीले सर्प ने पैर में काट लिया, वह घर आकर अपनी को बताया जिसके बाद पडोसियों की मदद से उपचार हेतु जैतहरी चिकित्सापलय लाया गया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, जहां उपचार दौरान दोपहर सर्पदंश से पीड़ित छोटेलाल सिंह की मृत्यु हो गई। डॉक्टर द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिये जाने पर पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टुमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच की।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास

पीडि़ता को 4 लाख प्रतिकर राशि देने का न्यापयालय ने दिया आदेश अनूपपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। द्वितीय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनूपपुर आर.पी. सेवेतिया की विशेष न्यायालय ने थाना जैतहरी का आरोपित 24 वर्षीय रवि सिंह राठौर पुत्र गणेश राठौर निवासी ग्राम अमगवां को धारा नाबालिग अनुसूचित जाति पीडिता के साथ दुष्कर्म का अपराध सिद्ध पाते हुए भारतीय दण्डस संरहिता की धारा 376(3) भादवि एवं पॉक्सो अधि. की धारा 5(ठ)/6 के लिए 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास, अनुसचित जाति/जनजाति अत्यासचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)5 के लिए 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा 363,366,368 भादवि के लिए 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जेल की सभी सजाएं एक साथ चलने के कारण कुल मिलाकर आरोपी को अधिकतम 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा तथा प्रतयेक धाराओं में 5000-5000 कुल धाराए 06 जुर्माने की राशि कुल 30 हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। साथ ही कहा हैं कि जमा होने वाले जुर्माने की राशि में से 25 हजार रूपये एवं अतिरिक्त भी न्यायालय ने न्यायहित में पीडिता की मन: स्थिति को देखते हुए 4 लाख रूपये अतिरिक्त प्रतिकर राशि दिलाए जाने का भी आदेश दिया हैं। पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) रामनरेश गिरि ने की। जिला अभियोजन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीडिता कक्षा नौवीं की छात्रा थी घटना 29 जुलाई 2018 को पीडिता घर के बाहर दिशा मैदान (निस्तारर) के लिए जा रही थी तभी गांव के तालाब के पास आरोपित रवि राठौर मिला और बोला कि मैं तुमसे प्याार करता हूं तुमसे शादी करूंगा और जबरन पीडिता का हांथ पकड़कर तालाब के पीछे झाडि़यों में छिपा लिया रात 12.30 बजे तक वहीं पर रखा रहा, इसके बाद गांव के एक सूने घर में ले गया तथा रात में जबरन डरा-धमकाकार उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब आरोपित सो रहा था तब पीडिता मौका पाकर भाग गई और घटना जानकारी अपने परिवार वालों को बताई जिसके बाद घटना की रिपोर्ट थाना जैतहरी में की गई। जहां अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीर एवं अनुसूचित जाति का होने से प्रकरण की विवेचना तत्कारलीन एसडीओपी उमेश गर्ग द्वारा किया गया। संपूर्ण विवेचना पश्चाबत् अभियोग पत्र जिला अभियोजन अधिकारी की समीक्षा उपरांत न्याजयालय में 24 अभियोजन साक्षियों एवं 35 दस्ताअवेजों के माध्यमम से आरोपित के विरूद्ध मामला प्रमाणित कराया। जिस पर न्यायालय ने साक्ष्यो एवं दस्तातवेजों के आधार पर आरोपित के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाते हुए सजा सुनाई।

जिले के तीन नगरीय निकाय के परिणाम: कोतमा में कांग्रेस, बरगवां (अमलाई) में भाजपा एवं बिजुरी में सभी रहे बराबरी में

नगरीय निकाय की मतगणना उपरांत अनूपपुर जिले की 2 नगर पलिका 1 नगर परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए। जिसमे नगरीय पालिका कोतमा एवं नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में भाजपा ने बाजी मारी हैं। वहीं नगर पालिका बिजुरी का चुनाव परिणाम तीन के बीच बराबरी में रहा। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 की मतगणना में कोतमा नगरीय निकाय के 15 वार्डो में 06 भाजपा, कांग्रेस 07 एवं 02 निर्दलीयों ने बाजी मारी हैं। नगर पालिका बिजुरी के 15 वार्डो में 5 भाजपा 5 कांग्रेस एवं 5 निर्दलीय, नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में 8 वार्डो में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने बाजी मारी वहीं कांग्रेस के 5 एवं दो उम्मीदवार विजयी हुए।
नगर पालिका कोतमा कोतमा नगर पालिका के परिणामों में 7 वार्डों में कांग्रेस 6 वार्डों में भाजपा एवं 2 वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी हैं। जिसमे वार्ड 1 दीपू सोनी निर्दलीय, वार्ड 2 अभिषेक सराफ भाजपा,वार्ड 3 अजय सराफ कांग्रेस, वार्ड 4 राजेंद्र सोनी भाजपा, वार्ड 5 छाया सोनी भाजपा, वार्ड 6 मनोज सोनी कांग्रेस ,वार्ड 7 सहेंद्र बसोर कांग्रेस, वार्ड 8 वैशाली ताम्रकार कांग्रेस ,वार्ड 9 राबिया बेगम कांग्रेस ,वार्ड 10 अनिता सिंह कांग्रेस, वार्ड 11 नोहर सिंह भाजपा, वार्ड 12 प्रमिला सिंह केक, वार्ड 13 मीना सोनी भाजपा, वार्ड 14 मो.मुफीद भाजपा एवं वार्ड 15 मो. अल्ताफ कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
नगर पालिका बिजुरी नगर पालिका बिजुरी से नगर पालिका बिजुरी के 15 वार्डो में चुनाव परिणामों में दोनो दलों के साथ बराबरी पर निर्दलीयों ने कब्जार जमाया हैं। जिसमें 5 भाजपा 5 कांग्रेस एवं 5 निर्दलीय हैं। वार्ड क्रमांक 1 शालनी बिट्टू द्विवेदी निर्दलीय,वार्ड क्रमांक 2 मोहम्मद हसैन निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 सहबिन पनिका भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 प्रिति शर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 5 अन्नू देवी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 06 नमिता कोल निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 07 विमला पटेल कांग्रेस वार्ड क्रमांक 08 नन्दिनी धनवार कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 09 गुंजन हीरालाल साहु भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 जय कुमार छडी कांग्रेस, वार्ड क्रं. 11 ज्ञानदेवी सिंह चौहान कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 लक्ष्मी शुक्ला विजयी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 कलावती सिंह भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 मीरा महरा भाजपा एवं वार्ड क्रमांक 15 अनुपमा सिंह कांग्रेस विजयी घोषित हुए हैं। नगर परिषद बरगवां (अमलाई) नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में 8 वार्डो में भाजपा समर्थित उम्मीादवार ने बाजी मारी वहीं कांग्रेस के 5 एवं दो उम्मीरदवार विजयी हुए। वार्ड क्रमांक 1 हरछठिया बैगा भाजपा, वार्ड क्रमांक 2 सौरभ कोरी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 भाजपा गीता गुप्ता, वार्ड क्रमांक 4 रंजना सोनी निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 5 दीपक कोल भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 सुंदर बाई विश्वकर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 7 पवन चीनी भाजपा, वार्ड क्रमांक 8 संजय मौर्य, वार्ड क्रमांक 9 अजय यादव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 सविता बैगा कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 प्रीति साहू कांग्रेस, 12 प्रभा उर्मलिया भाजपा, वार्ड क्रमांक 13 श्रद्धा मिश्रा भाजपा, वार्ड क्रमांक 14- वेदक पटेल कांग्रेस एवं वार्ड क्रमांक 15 डॉक्टर राज तिवारी कांग्रेस के उम्मीादवार जीत हासिल की हैं।

बुधवार, 28 सितंबर 2022

राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा 2 अक्टूबर से, करेंगे जनजाति समुदाय के साथ भोजन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय दौरा 2 अक्टूबर से,सिकल सेल एनीमिया एवं स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा अनूपपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल जिले में दो दिवसीय दौरे पर 2 अक्टूबर को आ रहे हैं। राज्यपाल जिले के राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में शामिल होगे। दूसरे दिन पुष्पराजगढ़ विकासखंड के गढ़ीदादर चचानडीह में स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा, लाभार्थियों को लाभ का वितरण, स्थानीय विकास कार्यों का अवलोकन व स्थानीय ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 2 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वनविद्यालय हैलीपैड अमरकंटक पहुंचेंगे। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विश्व0विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे से अपरान्ह 4.40 बजे तक विश्वजविद्यालय अमरकंटक के बैठक कक्ष में सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे। अपरान्ह 4.40 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 03 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अनूपपुर जिले के ग्राम चचानडीह के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे ग्राम चचानडीह पहुँचकर दोपहर 2 बजे तक स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा, लाभार्थियों को लाभ का वितरण, स्थानीय विकास कार्यों का अवलोकन व स्थानीय ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। राज्यपाल दोपहर 2.45 बजे एयरपोर्ट जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

तीन वर्ष बाद रीवा-चिरमिरी-रीवा को सप्ताह में तीन दिन मेल एक्सप्रेस बनाकर 5 अक्टूबर से होगी बहाल

अनूपपुर। कोरोना काल से बंद गाड़ी संख्या 11751/52 रीवा-चिरमिरी-रीवा को जबलपुर रेल जोन ने 5 अक्टूबर से चालू करने का निर्णय लिया हैं। कोरानाकाल के पूर्व यह गाड़ी रोज चलती थी जिसे अब त्रि-साप्ताहिक मेल एक्सप्रेस के नाम से चलाया जा रहा हैं। जो चिरमिरी से रीवा मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को एवं रीवा से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 11751 रीवा से चिरमिरी मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 05 अक्टूबर से और वापसी में गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी से रीवा मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनाँक 06 अक्टूबर से अगले आदेश तक चलेगी। इस गाड़ी में 05 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 13 कोच होंगे। इस मेल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टेशनों पर ठहराव एवं समय निम्नानुसार रहेगा। गाड़ी संख्या 11751 रीवा से चिरमिरी मेल एक्सप्रेस ट्रेन रीवा स्टेशन से 19:20 बजे प्रस्थान कर सतना 20:25 बजे, मैहर 20:53 बजे, अमदरा 21:13 बजे, कटनी 21:55 बजे, उमरिया 23:31 बजे, बीरसिंहपुर 23:55 बजे पहुँचकर अगले दिन शहडोल 00:40 बजे, बुढ़ार 01:06 बजे, अमलई 01:17 बजे, अनूपपुर 01:40 बजे, कोतमा 02:15 बजे, बिजुरी 02:40 बजे, मनेन्द्रगढ़ 03:18 बजे और 04:35 बजे चिरमिरी स्टेशन पर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी से रीवा मेल एक्सप्रेस ट्रेन चिरमिरी स्टेशन से 19:00 बजे प्रस्थान कर मनेन्द्रगढ़ 19:40 बजे, बिजुरी 20:20 बजे, कोतमा 20:45 बजे, अनूपपुर 21:35 बजे, अमलाई 21:51 बजे, बुढ़ार 22:02 बजे, शहडोल 22:30 बजे, बीरसिंहपुर 23:13 बजे, उमरिया 23:41 बजे पहुँचकर अगले दिन कटनी 01:20 बजे, अमदरा 01:58 बजे, मैहर 02:18 बजे, सतना 03:10 बजे और 04:45 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँचेगी।

सोमवार, 26 सितंबर 2022

पुत्र के शराब की लत से था परेशान पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर घोंटा गला,नशे में करता था मारपीट

हत्या के लिए 80 हजार रुपए की दी थी सुपारी अनूपपुर। कोतमा नगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने बेटे की शराब की लत से परेशान होकर हत्या करवा दी। बेटा नशे में रोज मारपीट करता था, तो उसे मारने के लिए पड़ोस में रहने वाले युवक को 80 हजार की सुपारी दी। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह कोतमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे के समीप खेत में परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। कोतमा पुलिस सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अनुसार आरोपी वार्ड क्रमांक चार निवासी 30 वर्षीय रामप्रताप प्रजापति मृतक विष्णु प्रजापति का पिता है, जो अपने लड़के से परेशान था। उसका बेटा शराब के नशे में पिता और मां के साथ मारपीट करता था। अपने बेटे की प्रताड़ना से परेशान था, तो उसने उसको मारने की योजना बनाई। अपने मोहल्ले में रहने वाले लड़के नितिन सोनी को बेटे की हत्या के लिए 80 हजार रुपए की सुपारी दिया था। नितिन सोनी ने सुपारी के रुपए लेकर नाबालिग साथी के साथ हत्या की योजना बनाई। विष्णु के साथ बैठकर दोनों ने पार्टी की। उस पार्टी में दोनों ने विष्णु को जमकर शराब पिलाई। उसके बाद सलीम ढाबा के बाजू से पेट्रोल पंप के सामने आम के पेड़ के नीचे विष्णु का गला घोंटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपित ने विष्णु की हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसकी बाइक को विष्णु की लाश के ऊपर पटक दिया, जिससे हत्या एक्सीडेंट लगे।

जिले के 3 निकायों में मतदान मंगलवार को, 245 उम्मीदवारों के लिए 56 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, तैयारियां पूर्ण

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया संयुक्त भ्रमण अनूपपुर। जिले के नगरीय निकाय बरगवां (अमलाई), कोतमा व बिजुरी में नगर सरकार के गठन हेतु पार्षद पद का निर्वाचन 27 सितम्बर को मतदान होगा, जहां 56337 मतदाता अपने-अपने 245 उम्मीादवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रातः 7 बजे से 5 बजे तक ईव्हीएम के माध्यम से होगा। मतदान संबंधी आवश्य क तैयारियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना व अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह के मार्गदर्शन में पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को प्रातः 7 बजे से मतदान दलों को संबंधित निकायों में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण स्थल से सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल सामग्री प्राप्त कर सामग्री मिलान उपरांत आरक्षित वाहनों से संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचकर चुनाव की आवश्यरक व्यवस्था बनाने में जुट गए। नगरीय क्षेत्र बिजुरी में रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जैतहरी विजय डेहरिया, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी, नीलेश सिंह, नगरीय क्षेत्र कोतमा में रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम कोतमा मायाराम कोल, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं तहसीलदार ईश्वशर प्रधान, शशांक शेण्डे तथा नगरीय क्षेत्र बगरवां में रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर एवं तहसीलदार भागीरथी लहरे, भावना डेहरिया तथा उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों व थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से नगरीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।
बरगवां में 12952, कोतमा में 21872, बिजुरी में 21513 मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग नगर परिषद बरगवां (अमलाई) के 15 वार्डों के पार्षद पद हेतु 12 हजार 952 मतदाता जिनमें 6 हजार 814 व 6 हजार 132 महिला मतदाता तथा 6 थर्ड जेण्डर मतदाता, नगरीय निकाय कोतमा के 15 वार्डों के पार्षद पद हेतु 21 हजार 872 मतदाता जिनमें 11 हजार 222 पुरुष व 10 हजार 648 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेण्डर मतदाता, नगरीय निकाय बिजुरी के 15 वार्डों के पार्षद पद हेतु 21 हजार 513 मतदाता जिनमें 11 हजार 231 पुरुष व 10 हजार 280 महिला मतदाता तथा 02 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वार्ड पार्षद का चुनाव करेंगे। कोतमा के 15 वार्डों के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में नगरीय निकाय कोतमा के वार्ड क्र. 01 से 09 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 02 से 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 03 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 04 से 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 05 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 06 से 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 07 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 08 से 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 09 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 10 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 11 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 12 से 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 13 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 14 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 15 से 03 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए उम्मीदवार हैं। बिजुरी के 15 वार्डों के लिए 102 उम्मीदवार नगरीय निकाय बिजुरी के वार्ड क्र. 01 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 02 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 03 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 04 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 05 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 06 से 14 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 07 से 15 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 08 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 09 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 10 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 11 से 09 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 12 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 13 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 14 से 07 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 15 से 04 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए उम्मीदवार हैं। बरगवां में 15 वार्डों के लिए 81 उम्मीदवार नगरीय निकाय बरगवां के वार्ड क्र. 01 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 02 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 03 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 04 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 05 से 05 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 06 से 03 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 07 से 10 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 08 से 08 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 09 से 07 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 10 से 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 11 से 04 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 12 से 06 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 13 से 02 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 14 से 07 अभ्यर्थी, वार्ड क्र. 15 से 05 अभ्यर्थी पार्षद पद के लिए उम्मीदवार हैं। शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने 299 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात जिले के तीन नगरीय निकायों बिजुरी, कोतमा, बरगवां(अमलाई) में आम निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न व सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 5 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 10 नगर निरीक्षक, 6 उप निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक, 52 प्रधान आरक्षक, 63 आरक्षक, 41 होमगार्ड जवान, 34 वन रक्षक, 76 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को तैनात किया गया है।
मतदान कर नगर सरकार बनाने मतदाता सक्रिय भागीदारी निभाएं-कलेक्टर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने जिले के बरगवां (अमलाई), बिजुरी, कोतमा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के तहत 27 सितम्बर को होने वाले पार्षद पद के निर्वाचन में निर्भीक होकर प्रत्येक मतदाताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मिले मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। कलेक्टर ने लोकतंत्र के लोक उत्सव में अपना मत देकर नगर सरकार बनाने में सक्रिय भागीदारी का परिचय देने मतदाताओं से अपील की है। निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित जिले के तीनों निर्वाचन क्षेत्र नगर परिषद बरगवां (अमलाई) एवं नगर पालिका कोतमा, बिजुरी में 27 सितंबर को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

गांव के लोगों पर चोरी का आरोप लगाने पर कार्यपालन यंत्री को मुख्यमंत्री ने फटकार लगा कहां- माफी मांगे

अनूपपुर। सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर जिले की विभागीय समीक्षा बैठक ली, इस दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को इस बात के लिए माफी मांगने के लिए कहा कि उन्होंने पूरे गांव को सामान चोरी कर ले जाने की बात कह दी थी। मुख्यमंत्री का कहना था एक दो लोगों की यह हरकत हो सकती है, इसलिए ऐसा कहना उचित नहीं है कि गांव वाले सामान चुरा ले जाते हैं। अपने इन शब्दों के लिए अनूपपुर कार्यपालन यंत्री जितेंद्र मिश्रा ने माफी मांगी। भविष्य में ऐसे शब्दों से बचने की बात कही वही जिले में शिशु मृत्यु दर में काम में सुधार और टीवी के इलाज में जिला नंबर एक पर आने पर मुख्यमंत्री ने की तारीफ। मुख्यमंत्री द्वारा ली गई समीक्षा बैठक संतोषप्रद रही। मामला अनूपपुर जनपद पंचायत के ग्राम धुम्मा में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांसफार्मर से वायर चोरी दो बार कर ली गई, जिससे पानी सप्लाई में बाधा आ रही थी यह शिकायत विभाग को कई बार ग्रामीणों द्वारा की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जानकारी ली थी। समीक्षा बैठक के दौरान अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना ने दूसरी शिकायत की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए बताया कि ग्राम पयारी नंबर दो और खमरौध में ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन विस्तार में लापरवाही की, जिसके कारण दोनों ठेकेदार को नोटिस देते हुए पेमेंट रोक दी गई है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा शुरू करने से पूर्व सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी कहा कि देवी मां मध्य प्रदेश पर और हमारे देश पर, अनूपपुर जिले पर और आप सब पर कृपा की वर्षा करें। हम बेहतर काम करते हुए अपने प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएं और जनता को भी योजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से हम बेहतर और सुखी जीवन उपलब्ध कराने में सहयोगी बन सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री, विधायक भी प्रधानमंत्री आवास योजना की मॉनिटरिंग करें। यदि किसी हितग्राही से अनुचित रूप से रुपयों की मांग की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाए।किसी तकनीकी कारण से हितग्राहियों के प्रकरण मंजूरी होने में समस्या आ रही है उसे गंभीरता से देखा जाए ताकि कोई गरीब आवास सुविधा से वंचित न रह जाए जो पुराने आवास बनने से रह गए हैं उन्हें पूरे कराए जाएं।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशंसा जाहिर की और कहा कि शिशु मृत्यु मामले में अनूपपुर पहले नीचे था अब 11वें नंबर पर आ गया है इसी तरह टीवी प्रबंधन पर बेहतर काम हुआ, जिससे अनूपपुर राज्य का नंबर एक जिला बन गया है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए बधाई का पात्र है और अच्छा कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जाएं। लोक निर्माण विभाग को जैतहरी क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बाईपास रोड हेतु जल्द प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। अमरकंटक में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा की गई और यहां के बराती क्षेत्र में जो हितग्राहियों को आवास के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं वहां जल्द आवास बनवाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसी तरह जिला कलेक्टर को जिले के शहरी क्षेत्र में जहां आवास योजना का कार्य जमीन को लेकर लंबित है को समझाने के लिए निर्देशित किया। जन सेवा अभियान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे हैं जिसमें से 9600 मामलों का निराकरण 221 शिविर लगाकर कर दिए गए हैं। एक जिला एक उत्पाद की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सवाल हमें डेढ़ साल में क्या काम किया इसका आउटपुट कलेक्टर द्वारा बताया गया कि कोदो और टमाटर उत्पाद का चयन या गया है।कोदो का वर्तमान में 33 क्विंटल का उत्पादन किया जा रहा है पौधों के लिए प्रसंस्करण इकाई लगाई जा चुकी है टमाटर के लिए दो इकाई लगाने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कितने घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है जानकारी मांगी शिकायतों के संबंध में 165 की जानकारी दी गई जिसमें पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा शिकायतें थी जिस पर मुख्यमंत्री ने इन सभी शिकायतों का निराकरण जल्द किए जाने विभाग के अधिकारियों को कहा। पोषण आहार मामले की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहां की गुणवत्ता युक्त पोषण आहार आंगनवाड़ी केंद्रों में समय पर पहुंचे इसकी निगरानी की जाए। अधिक से अधिक लोगों एवं जनप्रतिनिधियों को आंगनवाड़ी गोद दिलाए जाने ध्यान दिया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को कहा कि जिस नगर पालिका क्षेत्र में सीएमओ नहीं है वहां पद रिक्त ना रहे। जहां सीएमओ नहीं है वह तुरंत नियुक्ति की जाए इसके लिए प्रभार भी दूसरों को दिया जा सकता है।अनूपपुर शहर में बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज की भी जानकारी मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान ली और जिला कलेक्टर से कहा कि समय सीमा में कार्य को पूरा कराए जाने लगातार मॉनिटरिंग की जाएं। अनूपपुर जिले में कानून व्यवस्था पर प्रशंसा जताई। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर सोनिया मीना, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

नगर विकास मंच का एक सप्ताह से चल रहा आन्दोालन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिखित अश्वासन के बाद समाप्त

3 दिनों की भूख हड़ताल से माना रेलवे, मांगा एक माह का समय अनूपपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। ट्रेनों के ठहराव के लिए एक सप्तााह से जैतहरी नगर के लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन क्रमिक अनशन के बाद भूख हड़ताल का असर देखने को मिला शुक्रवार को रेल अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से बात कर लिखित आश्वासन दिया कि आगामी 4 अक्टूबर से तीन ट्रेनों के ठहराव की अनुमति मिल गई। जिसमें उत्कल एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस एवं रीवा बिलासपुर शामिल हैं। इसके बाद अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। कोरोना काल के पश्चात पूर्व में रुकने वाली ट्रेनों का जैतहरी में स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगो को परेशानी होती है। इसको लेकर स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं। रेलवे के मनमानी रवैया और गाडियों के ठहराव को लेकर जिले भर में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर नगर विकास मंच ने कलेक्टर को 13 सितंबर को ज्ञापन सौंपकर जैतहरी में ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। स्टॉपेज की मांग पूरी नहीं होने पर नगर विकास मंच ने 17 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। 3 दिनों तक चले क्रमिक हड़ताल के बाद 21 सितंबर से नगर विकास मंच और रेलवे संघर्ष समिति के सभी लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। 3 दिनों तक चले भूख हड़ताल के बाद शुक्रवार को रेलवे ने सहमति पत्र देते हुए तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए एक माह का समय मांगा है। रेलवे ने कहा कि 1 माह के अंदर तीन ट्रेनों का स्टॉपेज जैतहरी रेलवे स्टेशन में किया जाएगा। ज्यूस पिलाकर इन सभी का अनशन तोड़ा गया। इन ट्रेनों का मिला स्टॉपेज रेलवे ने लिखित में सहमति देते हुए नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर- रीवा- बिलासपुर और उत्कल एक्सप्रेस इन तीन ट्रेनों की ठहराव के लिए एक माह का समय मांगा है। ज्ञात हो कि जैतहरी के लोगों ने रेलवे से 5 गाडियों के ठहराव की मांग की गई थी जिसमे इंदौर- बिलासपुर-इंदौर (नर्मदा एक्सप्रेस), रीवा-बिलासपुर- रीवा, ऋषिकेश-पुरी-ऋषिकेश (उत्कल एक्सप्रेस), अंबिकापुर-दुर्ग-अंबिकापुर ,भोपाल-दुर्ग-भोपाल, चिरमिरी-बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन शामिल हैं। जिसमें से रेलवे ने तीन ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए लिखित सहमति पत्र दिया है। नगर विकास मंच ने शुरू की भूख हड़ताल नगर विकास मंच ने 17 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल में थे। नगर विकास मंच ने बताया कि कोरोना काल के पहले जैतहरी में विभिन्न ट्रेनों का ठहराव होता था। लेकिन कोरोना काल के बाद बंद पड़ी ट्रेनों को रेलवे ने फिर से प्रारंभ नहीं किया। जैतहरी के लोगों ने विभिन्न माध्यमों से रेलवे को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की थी। उसके बाद भी रेलवे द्वारा मनमानी तरीके से ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं किया जा रहा। ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से जैतहरी नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले निवासी एवं जैतहरी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

सोन नदी हदसा: स्कूली बच्चों के लिए शनिवार से स्कूल बस, नाव का संचालन प्रतिबंधित

बैरीकेटिंग के साथ ही होमगार्ड करेगा निगरानी,वर्षा कम होते ही पुल निर्माण कार्य शीघ्रता से होगा अनूपपुर। जिले के बकेली ग्राम से शासकीय उ.मा.वि.चचाई पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की नाव सोन नदी पार करने के दौरान गुरूवार को अचानक पलट गई थी,नाव पलटने के दौरान किसी भी विद्यार्थी को कोई गम्भीर चोट नही आई। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके ,हेतु कलेक्टर सोनिया मीना ने ग्राम बकेली से चचाई पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए जनजाति कार्य विभाग के माध्यम से बस की सुविधा की बात कहीं थी। जो जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय उ.मा.वि. अनूपपुर की बस की सुविधा शनिवार से प्रारंभ करने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया हैं। ज्ञात हो कि घटना की सूचना मिलने पर कनेक्टर ने तत्परता से अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा होमगार्ड के आपदा मोचन दल, चिकित्सा दल को मौके पर पहुँचने पर अधिकारी व आपदा दल मौके पर नाव में सवार स्कूली बच्चों से स्वास्थ्य व नाव पलटने के संबंध में जानकारी ली गई। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनूपपुर कमलेश पुरी ने इस संबंध में एसडीओपी अनूपपुर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंड होमगार्ड तथा एसडीओ लोक निर्माण विभाग को बकेली से चचाई सोन नदी पार नही करने व नाव के संचालन को प्रतिबंधित करने, सोन नदी पर जहां नाव का परिचालन होता है, उसके दोनो ओर लोक निर्माण विभाग को तत्काल बैरीकेटिंग करने व होमगार्ड को उक्त स्थल पर निगरानी रखने तथा आवश्य क बचाव सामग्री तैयार रहने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं, जिसके पालन में उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कल से ही कार्य प्रारम्भ किया गया है। स्कूली विद्यार्थियों को बकेली से शा.उ.मा.विद्यालय चचाई पहुँचाने के लिए बस स्कूली दिवसों में प्रातः 9.15 बजे बकेली पहुँचेगी तथा बकेली के ककरेहली टोला सामुदायिक स्वच्छता परिसर से प्रातः 9.30 बजे प्रस्थान कर सांधा अनूपपुर होते हुए चचाई विद्यालय पहुँचेंगी तथा विद्यालय समय के पश्चारत् बस विद्यार्थियों को लेकर वापस बकेली पहुँचेगी। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जैतहरी संबंधित ग्राम का भ्रमण कर विद्यार्थियों को इसकी सूचना आज ही उपलब्ध करायेंगे। बाबा कुटी (चचाई)-बकेली मार्ग के किमी 1/4 सोन नदी पर पुल निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के सेतु निगम के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया है कि सोन नदी पर पुल निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति 541.02 लाख 14 दिसम्बीर 2016 को प्राप्त हुई थी। पुल निर्माण हेतु कार्य आदेश 09 मार्च 2017 को मेसर्स अम्फाह इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लिमि. नई दिल्ली को दिया गया है। कार्य की अनुबंधित लागत 518.90 लाख है। अनुबंध अनुसार कार्य दिनांक 08 सितम्बमर 2019 तक पूर्ण किया जाना था, परन्तु इस बीच ओरियंट पेपर मिल अमलाई द्वारा पक्का बांध बना दिए जाने के कारण पुल निर्माण कार्य स्थल का जल स्तर बढ़ गया। जिससे फाउण्डेशन कार्य करना असंभव हो गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल 2022 में जल स्तर कम होने पर कार्य आगे बढ़ाया जा सका। पुल के दो स्लैब का कार्य शेष है। पुल और पहुंच मार्ग का कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य में विलम्ब कोरोना महामारी के कारण भी हुआ है, लेकिन वर्षा कम होते ही पुल निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा।

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

स्कूली बच्चो से भरी नाव पलटने,रिव्यूह की लायेगी पुल निर्माण की स्थिति,कलेक्टर ने कहां स्कूली बच्चों के लिए होगी बस की व्यवास्था

बाल बाल बचे छात्र, सुरक्षित निकाले गए बाहर अनूपपुर। ग्राम बकेली से बच्चे नाव से सोन नद पार कर स्कूयल जा रहें थें तभी बीच नदी में नाव पलट गई। जहां ग्रमीणों व एनडीआफ की टीम ने नदी से सभी बच्चों को बचा लिया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। नाव में 20 बच्चे सवार थे। सभी स्कूली बच्चे बकेली गांव के थे और बच्चे रोज नाव से सोन नदी पार कर शासकीय मध्यमिक विद्यालय चचाई पढ़ने जाते हैं। गुरूवार को नदी में बहाव तेज होने की वजह से नाव पलटने की बात कहीं जा रहीं हैं। नाव पलटने से सभी बच्चे नदी में बहने लगे तभी कुछ स्कूली बच्चे जो पहले नदी पार कर अधूरे बने पुल के ऊपर पहुंच चुके थे नदी कूद कर सभी बच्चियो को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन सहित रेस्कयू टीम मौंके पर पहुच कर बचाव कार्य में सहयोग किया। ज्ञात हो कि गत दिनों प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में इस पुल के निर्माण में देरी पर नराजगी जताई थी। घटना चचाई थाना क्षेत्र के बाबा कुटी सोन नदी की हैं। नाविक जगदीश केवट ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह 10 बजे स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहा था। नाव में छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे। बकेली गांव से छात्रों को बैठाकर सोन नदी के दूसरे छोर पर नाव पहुंची, तभी छात्र-छात्रा उतरने की कोशिश करने लगे। इसी हड़बड़ाहट में नाव अनियंत्रित होकर पानी में समा गई। नाव में 18 लड़कियां और 2 लड़के सवार थे। नाविक ने सभी छात्र-छात्राओं को डूबने से बचाते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पानी से बाहर निकाला। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाव में स्कूली बच्चों के साथ एक बाईक भी सवार थी जिससे नाव का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कैल्हौरी के चचाई में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बकेली ,पोड़ी, कोदयली, खाडा, मानपुर समेत करीब 10 गांव के बच्चे को जाते हैं। इनमें से कई बच्चे नाव से नदी पार करते हैं। नाव का किराया 20 रुपए है। आज भी बच्चे नाव से जा रहे थे, तभी वो अनियंत्रित होकर पानी में समा गई। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। कलेक्टर सोनिया मीना ने बताया कि आपदा प्रबंधन की तरफ से एसडीएम को निर्देशित किया गया हैं कि नाविको को मना करें की बाढ़ में नाव न चलाये। असापास के गांवो में मुनादी कराई जायेगी कि इन दिनों नदी की तरफ न जाये,नाव का प्रयोग न करें। पुल निर्माण के कारणो का पता कर कार्य प्रारंभ कराया जायेंगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देशित किया जायेंगा कि इन ग्रामों से स्कूली को बच्चों को लाने बस की व्यावास्था करें, ताकि बच्चों को नाव का सहारा न लेना पड़े।

बुधवार, 21 सितंबर 2022

जैतहरी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग के 5वें दिन, निकाली रैली आज से भूख हड़ताल

अनूपपुर। रेलवे की मनमानी रवैया को लेकर जिले भर में आक्रोश है। रेलवे के मनमानी रवैया को रोकने के लिए जैतहरी नगर विकास मंच ने कलेक्टर को 13 सितंबर को ज्ञापन सौंप कर जैतहरी में 5 ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। जिसमें 17 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल में हैं आज 5वें दिन बुधवार को नगर विकास मंच व रेलवे संघर्ष समिति ने अबतक ट्रेनों का ठहराव नहीं होने पर सैकड़ों की संख्या में राठौर चौक से पूरे शहर में रैली निकाली और अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। रैली में लगभग 80 गांवों के लोग बैंड बाजे के साथ निकली रैली में रेल प्रशासन के तानाशाही रवैया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनशन स्थकल में पहुंचे। भूख हड़ताल कर रहे लोग व ग्रमीण स्टेशन परिसर में ना जाए। इसलिए रेलवे स्टेशन जैतहरी में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।
ज्ञात हो कि नगर विकास मंच ने 17 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। नगर विकास मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल के पहले जैतहरी में 18233/18234 इंदौर- बिलासपुर- इंदौर(नर्मदा एक्सप्रेस), 18247/ 18248 रीवा-बिलासपुर- रीवा,18277/18278 ऋषिकेश-पुरी-ऋषिकेश(उत्कल एक्सप्रेस),18241/18242 अंबिकापुर-दुर्ग- अंबिकापुर 18235/18236 भोपाल-दुर्ग-भोपाल एवं 18257/18258 चिरमिरी बिलासपुर चिरमिरी ट्रेन का ठहराव होता था। लेकिन कोरोना काल के बाद बंद पड़ी ट्रेनों को रेलवे ने फिर से प्रारंभ नहीं किया।
उन्होंने बताया कि जैतहरी के लोगों ने विभिन्न माध्यमों से रेलवे को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उसके बाद भी रेलवे के ओर से मनमानी तरीके से ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा। ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से जैतहरी नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले निवासियों व जैतहरी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। रात्रि में 13 किलोमीटर के लिए देने पड़ते हैं 700 से 800 रुपए भोपाल व इंदौर जाने वाले व्यक्तियों को रात्रि के समय 700 से 800 रुपए किराया देकर जैतहरी से अनूपपुर आना पड़ता है। उसके बाद अनूपपुर रेलवे स्टेशन से दूसरे जगह जाते हैं। जबकि अनूपपुर से जैतहरी की दूरी महज 13 किलोमीटर हैं। इससे पूर्व उमरिया जिले के चंदिया में ट्रेन ठहराव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद रेलवे ने जैतहरी में सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव की अनुमति दी थी। जिसको लेकर नगर वासियों ने कहा कि यह एक लॉलीपॉप रेलवे ने हमें पकड़ा दिया हैं। क्योंकि सारनाथ एक्सप्रेस रात्रि में रुकती है, जो शहर वासियों के किसी काम की नहीं हैं।

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...