https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 6 अक्टूबर से दौड़ेगी पटरी पर

अनूपपुर। कोरोना काल से बंद गाड़ी संख्या 05755/05756 चिरिमिरी-अनूपपुर-चिरिमिरी को 6 अक्टूबर से चालू करने का निर्णय लिया हैं। कोरानाकाल के पूर्व यह गाड़ी रोज चलती थी। गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल, अनूपपुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को अगले आदेश तक चलेगी। गाड़ी संख्या 05755 चिरिमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से 06.05 बजे प्रस्थान कर 06.23 बजे पाराडोल, 06.46 बजे मनेन्द्रगढ़, 07.09 बजे बोरीडांड, 07.30 बजे बिजुरी, 07.45 बजे भैयाटोला, 07.55 बजे कोतमा, 08.05 बजे हरद, 08.13 बजे धुरवासिन, 08.22 बजे मौहरी तथा 09 बजे अनूपपुर स्टेशन पर पहुंचेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल अनूपपुर से 11 बजे प्रस्थान कर 11.12 बजे मौहरी, 11.22 बजे धुरवासिन, 11.32 बजे हरद, 11.44 बजे कोतमा, 11.55 बजे भैयाटोला, 12.10 बजे बिजुरी, 12.34 बजे बोरीडांड, 12.55 बजे मनेन्द्रगढ़। 13.33 बजे पाराडोल तथा 14.15 बजे चिरिमिरी स्टेशन पर पहुंचेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...