https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

खाद्य मंत्री ने अमरकंटक में मंदिर परिसर में नर्मदा जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री के आगवन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


अनूपपुर
। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बुधवार को अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री के आगवन की तैयारियों संबंध में नर्मदा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गुरूवार से होने वाले 3 दिवसीय नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों का निरिक्षण बुधवार को खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में होने कन्या भोज का पूर्वभ्यास किया गया। साथ ही मां नर्मदा आरती स्थल सहित अन्य स्थानों का निरिक्षण का आवश्यक दिश निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ अभिषेक चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...