https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

राख बुधवार के साथ शुरू हुआ ईसाई समुदाय में 40 दिनों का उपवास काल

 


याद करेंगे प्रभु यीशु मसीह का बलिदान

अनूपपुर। ईसाई समुदाय के श्रद्धालु का 40 दिनों तक दुख भोग के दिनों के रूप में बनाएंगे प्रभु यीशु मसीह के क्रॉस पर दिए बलिदान के पवित्र दिनों की शुरुआत राख बुधवार के साथ शुरुआत हो चुकी हैं।

अनूपपुर सहित जिले के सभी चर्चों में 40 दिवसीय उपवास (चालीसा)की शुरुआत राख बुधवार साथ की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रार्थना, परहेज और उपवास के साथ अपना अपना समय व्यतीत करेंगे राख बुधवार को भस्म बुधवार भी कहा जाता और आज से उपवास की शुरुआत हो चुकी हैं जो 2 अप्रैल गुड फ्राइडे तक चलेंगा। बुधवार को श्रद्धालु माथे पर क्रॉस का चिन्ह बना कर गिरजा घरों में प्रवेश कर प्रार्थना करेंगे शहर के सभी कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्चों में राख बुधवार पर विशेष प्रार्थना हुई जहां श्रद्धालु प्रभु यीशु की आराधना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...