https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021

दपूमरे महाप्रबंधक का अम्बिकापुर-अनूपपुर खंड का वार्षिक निरीक्षण शुक्रवार को


अनूपपुर
। रेल जोन बिलासपुर महाप्रबंधक 12 फरवरी को बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर-अनूपपुर सेक्शन का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक महाप्रबंधक गौतम बनर्जी 12 फरवरी को अम्बिकापुर-अनूपपुर खंड के अम्बिकापुर स्टेशन, यार्ड, कालोनी, सुरजपुर एवं बिजुरी स्टेशन रनिंग रूम का निरीक्षण तथा इस खण्ड के विभिन्न स्थानों पर स्थित कर्व, ब्रिज,  यार्ड, पाईंट एवं क्रासिंग, गैंग एवं ट्रेक मशीन, फाटक, सुरक्षा उपकरणो आदि का निरीक्षण करेंगे। साथ ही कोतमा - मौहरी स्टेशनों के मध्य गति परीक्षण किया जायेगा। इस दौरान महाप्रबंधक विभिन्न स्टेशनों में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय संगठनों, व्यापारिक संगठनों से मिलेंगे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय, मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष एवं मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...