https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 22 मई 2024

दामाद के घर आया ससुर का शव मिला खेत के किनारे, 5 दिन से तलास कर रहें थे परिजन


अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत चोलना गांव के गुट्टीटोला में बुधवार की सुबह 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से की जानकारी ग्रामीणों ने हंड्रेड डायल पुलिस के साथ जैतहरी थाना को दिए जाने पर पुलिस मौके में पहुंचकर कार्यवाही कर पोस्टमार्डम उपरांत परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम करते हुए जांच प्रारंभ कर दी। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा हैं।

जैतहरी थाना प्रभारी प्रकाशचन्द्र कोल ने बताया कि चोलना गांव के गुट्टीटोला में खेत में बुधवार की सुबह वीरन केवट के परिजनों ने अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की सूचना हंड्रेड डायल को दी, पुलिस घटना स्थल पर स्थिति का जायजा हुए जैतहरी पुलिस जानकारी दी, पुलिस ग्राम पंचायत सरपंच एवं पदाधिकारियो के साथ मौके निरिक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान छग के ग्राम मसूरीखार थाना पेन्ड्रा निवासी धरम सिंह गोड़ मानसिक रूप से विक्षप्त था जो अपने बेटी- दमाद के घर ग्राम लपटा आया था शुक्रवार की शाम दामाद के कपडे पहन कर बिना बतायें निकल गया जिसकी तलास में बेटी- दामाद ने कई स्थारनों में पूछतांछ करने पर नहीं पता चला, जिसके बाद मंगलवार की शाम विरन केवट अपने खेतों में खाद डालने गया तो देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हैं जिसकी सूचना ग्राम के सरपंच को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का निरिक्षण किया। जिससे ज्ञात हुआ कि ग्राम लपटा बेटी- दामाद के घर आया था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...