https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार लगा रहें हैं अपने-अपने आकाओं के पास दौंड़

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार लगा रहे आकाओं के पास दौड़ अनूपपुर। मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा पांचवीं बार सत्ता में आने के लिए जुट गई है। जिलाध्यक्षों की (परफॉर्मेंस) दक्षता रिपोर्ट बनवाई गई है। जिन जिलों से जिलाध्यक्षों की ज्यादा शिकायतें मिली हैं, साथ ही निकाय चुनाव में जहां पार्टी के उम्मीदवार की हार या क्रॉस वोटिंग हुई, वहां भी अध्यक्षों को बदला जा रहा है। संगठन ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के जरिए जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसी आधार पर भाजपा प्रदेश के 15 जिलों में बदलाव की तैयारी पूरी कर ली है। जिसमें अनूपपुर जिलाध्यीक्ष बृजेश गौतम का नाम शामिल हैं। वैसे भी इनका तीसरा कार्यकाल भी समाप्ति पर हैं। पार्टी नये जिलाध्याक्ष की खोजबीन पर लगी है। दावेदारों ने पद पर सोशभित होने के लिए अपने-अपने ढ़ग से आकाओं के पास दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा हैं कि नये जिलाध्यक्ष की घोषणा नगरीय निकाय के चुनाव के बाद हो सकती है। अनूपपुर जिलाध्यक्ष की दौड़ में जिसमें ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार जो दो कार्यकाल जिला महामंत्री के साथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहें। वर्तमान में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सम्हल रहें हैं। ज्ञानेन्द्र सिंह को पार्टी के दायित्वों को सम्हलने का अच्छा खासा अनुभव हैं। अभी हुए नगरीय निकाय के चुनावों में पार्टी ने नवगठित नगर परिषद डूमरकछार की जिम्मेदारी दी जिस पर उन्होंने पार्टी को 15 में से 10 वार्डो में विजय दिलाया। साथ ही अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अध्यक्ष बनवाने में महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। सबसे अच्छी बात यह हैं कि यह गुटबाजी से दूर पार्टी कार्यकर्ता हैं। एक महत्वपूर्ण नाम जितेन्द्र सोनी का है, जिन्होंने अपने दम पर युवामोर्चा से आज पार्टी के जिला महामंत्री पद पर पहुंचे हैं। इनका प्रदेश अध्यक्ष से मधुर सम्बंध हैं। दोनों ने युवा मोर्चा में मिलकर कार्य किया हैं। इसके पूर्व जितेन्द्रे सोनी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का कार्य सफलता पूर्वक निभाया हैं। जिससे प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के चहेते होने का फायदा मिल सकता है। हनुमान गर्ग कोतमा नगर के युवा चेहरा हैं,वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहें हैं। जिन्हें यह दायित्व पहली बार मिला है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य के दिलीप जयसवाल का करीबी माना जाता है। सिद्धार्थ शिव सिंह प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के काफी करीबी हैं जिन्होंने बिसाहूलाल के साथ कांग्रेस को बाय-बाय किया था। भाजपा में आने के साथ ही पार्टी का जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहें हैं। मंत्री के करीबी होने का फयदा यह हैं कि बिसाहूलाल सिंह चाहेंगे कि जिलाध्याक्ष का ताज इन्हें मिलें। सिध्दार्थ शिव सिंह भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रहें हैं। इस दौड़ में आदिवासी चेहरा नरेंद्र मरावी का नाम भी शामिल हैं। जो आजजा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व में पुष्पराजगढ़ से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे, जहां हार का समाना करना पड़ा। सबसे बड़ी उपलब्धि भाजपा की वर्तमान सांसद हिमान्द्री सिंह को कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता दिला सांसद उम्मीदवार बना पार्टी को विजयी दिलाई।यह मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...