https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

बिजली सुधारने 11 केव्हीस खभ्भे में चढ़े युवक को कंरट लगने से मौत

अनूपपुर। वेंकटनगर चौंकी के ग्राम सिघौरा में 1 सितम्बर की दोपहर विद्युत के खम्भे में चढ़ बिजली सुधारने गये युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस मौंके पर पहुंच शव का पंचनामा बना शाम को पोस्टममार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। वेंकटनगर चौंकी प्रभारी ने बताया गया कि वेंकटनगर निवासी 42 वर्षीय स्वागत केवट पुत्र कुन्नू केवट ग्राम सिघौरा में विद्युत गया था जहां 11 केवी लाइन के खाभ्भे में चढ़कर विद्युत सुधार रहा था तभी करंट लगने से मौत हो गई है। स्वागत केवट के पिता वेंकटनगर बिजली सब स्टेशन पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि अब जांच का विषय हैं कि युवक कैसे और किसी इजाजत से खभ्भे में चढ़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...