https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

गांधीजी की प्रतिमा पर माल्या।र्पण के लिए मंच से नहीं उतरे खाद्य मंत्री, विधायक सुनील सराफ ने कहा भाजपा में जाते ही बने गांधी विरोधी

कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने कहा भाजपा में जाते ही बने गांधी विरोधी नवनिर्वाचित अध्यपक्ष और उपाध्या्क्ष ने भी मंत्री का किया अनुशरण अनूपपुर। मप्र सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और अनूपपुर विधानसभा के विधायक बिसाहूलाल सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। 31 अगस्त को मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर नगर पालिका में एक नवनिर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्हेंं गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था, लेकिन बिसाहूलाल सिंह मंच से नहीं उतरे, बल्कि उन्होंने मंच के नीचे बैठे एक व्यक्ति को माला थमा माला चढ़ाने का इसारा करते हुए दिखे साथ में अनूपपुर जिला भाजपा अध्य क्ष सहित नवनिर्वाचित अध्यरक्ष और उपाध्याूक्ष ने किया। इस घटना का वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि मंच पर बैठे मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नाम गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पुकारा जाता है। इसके बाद बिसाहूलाल सिंह कुर्सी से उठते हैं, फिर माला भी हाथों में थामते हैं, लेकिन इसके बाद वह मंच से नहीं उतरे, बल्कि मंच के नीचे बैठे एक व्यक्ति को माला थमा दी। ज्ञात हो कि शपथ ग्रहण के दौरान जम कर बारिश हो रहीं थी। बात यही तक नहीं रूकी बल्कि इसका अनुसरण अनूपपुर नगर पालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष अंजुलिका सिंह और उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी ने भी किया। इन दोनों का भी नाम जब गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पुकारा गया तो अंजुलिका सिंह और सोनाली तिवारी मंच से नहीं उतरीं, बल्कि अपनी माला किसी दूसरे व्यक्ति को थमा दी। जिसने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस सम्बलध में मंत्री बिसाहूलाल सिंह से प्रतिक्रिया लेनेका प्रयास किया गया किन्तुा बात नहीं हो सकी। कोतमा विधायक सुनील सराफ ने इस पर प्रतिक्रिया पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी बदलते ही गांधी विरोधी बन गये हैं। उन्होरने कहा कि भाजपा गोडसे समर्थक पार्टी हैं, गांधीजी की प्रतिमा में माल्यार्पण करने से परहेज करते हैं। जब कांग्रेस में रहें तो गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से परहेज नहीं था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जाते ही मंत्री ने एक नई परंपरा की शुरुआत करते की हैं। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए कार्यकर्ता लगा दिए। बारिश के कारण ऐसा किया- बृजेश गौतम भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि शपथ ग्रहण के दौरान बारिश के कारण मंत्रीजी ने कार्यकर्ता को माला डालने के लिए दी थी। जब उनसे पूछा गया कि माला डालने वाला नगर पालिका के कर्मचारी थे, तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भी नगर पालिका का था। गौतम ने कहा कि कांग्रेस कभी गांधीजी को लेकर कौन सा कार्यक्रम करती है। हमने तो 150वीं जयंती पर पूरे देश में भ्रमण किया था। मंत्री पहले भी रहे हैं विवादों में विधायक बिसाहूलाल सिंह का यह पहला मामला नहीं है, जब बिसाहूलाल चर्चा के केंद्र में हों। कुछ समय पहले बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम फुनगा के एक कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'ठाकुरों की महिलाओं को पकड़कर-पकड़कर घर से निकालकर समाज के साथ काम कराओ, तभी समानता आएगी'। दरअसल, मंत्री बिसाहूलाल भाषण में महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि 'बड़े-बड़े ठाकुर अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं. महिलाओं को कैद करके रखते हैं. समानता लाना है तो ठाकुर-ठकार की महिलाओं को भी घर से हाथ पकड़कर निकालो'। जिसके बाद मुख्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यमक्ष ने जम का कक्षायें ली थी। इसके लिए मंत्री को माफी का विडियो जारी का माफी मांगनी पड़ी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...