https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

डायल-100 सेवा ने दुर्घटना में 4 घायलों को उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल

अनूपपुर। शुक्रवार की दोपहर थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत धीरु टोला मोड पर दो बाईक की भिडंत हो जाने से वाहन में बैठे 4 व्यक्ति घायल हो जाने की सूचना पर डायल 100 ने एफ.आर.व्ही.वाहन से अस्पताल राजेन्द्रग्राम में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जारीहैं। जानकारी अनुसार स्थानीय व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की दोपहर डायल 100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अनूपपुर जिले की डायल-100 वाहन क्र.04 को घटना का विवरण लेकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक नीलेश ठाकुर एवं पायलेट दिनेश लाल घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोड पर दो बाईक की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से 04 घायल होने पर एफ.आर.व्ही.वाहन से शासकीय चिकित्सा लय राजेन्द्रग्राम में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...