https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

अनियंत्रित ऑटो पलट से 08 घायल, डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल



अनूपपुर। थाना कोतमा के अंतर्गत निगवानी गाँव में गुरूवार को अनियंत्रित ऑटो के पलट से 08 लोग घायल हो गए जिन्‍हें डायल-100 वाहन की मदद से कोतमा अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम निगवानी से सवारी भर कर कोतमा जा रहें आटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें 8 लोग घायल हो गयें। लोगो ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में को सूचना दी जिस पर डायल-100 कंट्रोल रूम ने तत्काल कोतमा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया जहां डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों को एफ़.आर.व्ही. वाहन एवं चिकित्सा वाहन से कोतमा अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...