https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

प्रदेश में किए जा रहे वन विकास कार्यों की केंद्रीय वन मंत्री ने की समीक्षा

केंद्र एवं राज्य शासन के वरिष्ठ वन अधिकारी रहे मौजूद अनूपपुर। केंद्रीय पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 23 अप्रैल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में वन विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश में किए जा रहे वन विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री विजय शाह तथा केंद्र एवं प्रदेश शासन के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें। समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश में वनों की कार्य योजना उद्देश आधारित प्रबंधन, संरक्षण, पुनरुत्थान, पुनर्स्थापना, अतिव्यापी के संबंध मंय जानकारी केंद्रीय वन मंत्री से साझा की गई। बैठक में कार्ययोजना के क्रियान्वयन अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण तथा वर्ष 2021 22 एवं 23 की जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया। रात 8 बजे तक चली मैराथन बैठक में प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने वन पुनर्स्थापना, वित्तपोषण, विभागीय बजट की स्थिति के साथ ही कास्ट एवं बांस इमारती कास्ट, जलाऊ चट्टे, बांस उत्पादन, औसत वार्षिक राजस्व वार्षिक रोजगार, निस्तार वितरण, संयुक्त वन प्रबंधन समितियों, वन सुरक्षा समितियों, ग्राम वन समिति, इको विकास समिति, सामुदायिक भागीदारी से किए गए सार्थक प्रयासों के संबंध में जानकारी रखी गई। केंद्रीय वन मंत्री को राज्य शासन के वन अधिकारियों ने ग्रीन इंडिया मिशन, जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में वानकी आधारित गतिविधि की जानकारी के साथ ही अनुसंधान विस्तार एवं लोकवानकी, जैविक खाद निर्माण यूनिट, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए गए विभागीय कार्यों जैव विविधता संरक्षित वन क्षेत्र, वन्य प्राणी संरक्षण, ग्राम पुनर्वास, भारत सरकार सहायत योजना, लघु वनोपज प्रबंधन, मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के जंगलों का विकास उद्देश्य, मध्य प्रदेश राज्य बांस मिशन, इको पर्यटन, मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, राज्य वन अनुसंधान आत्मनिर्भर योजना के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश में संचालित वन योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदेश के वन मंत्री विजय साह ने भी सुझाव रखें केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी मध्य प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में वन विकास के कार्यों के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में प्रदेश में वन विकास पर सामुदायिक आधारित किए गए कार्यों के संबंध में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...