बुधवार, 20 अप्रैल 2022
विवादित जमीन की बिक्री कर रहे पटवारी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 10 पुरानी बस्ती उजीर बगीचा के पास के पास स्थित विवादित जमीन को बिक्री करने हेतु तहसील जैतहरी के अमगवां हल्का पटवारी द्वारा अपशब्दो का प्रयोग करते हुये मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पटवारी रमेश सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मन्नुलाल सोनी पिता स्व.श्यामलाल सोनी 38 वर्ष निवासी वार्ड 10 पुरानी बस्ती ने थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई की 20 अप्रैल की दोपहर पटवारी रमेश सिंह मेरे घर के पास बस्ती रोड उजीर बगीचा के पास दो-तीन लोग को साथ में लेकर आये और जमीन के लेन देन की बात कर रहे थे। मेरे द्वारा लोगों को बताया कि उक्त जमीन विवादित है और मामला न्यामयालय में चल रहा है। इतना कहने पर पटवारी रमेश सिंह अपशब्दो का प्रयोग करते हुये मारपीट की और जान से मारने तथा हरिजन एक्ट में फंसा देने की धमकी दी। जिसके बाद आसपास के लोगो द्वारा आकर बीच बचाव किया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पटवारी रमेश सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें