https://halchalanuppur.blogspot.com

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

केंद्रीय वन मंत्री, जल शक्ति राज्य मंत्री एवं प्रदेश वन मंत्री ने मां नर्मदा का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

अनूपपुर। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार की सुबह केंद्रीय वन मंत्री, केंद्रीय जल शक्ति राज मंत्री एवं प्रदेश वन मंत्री ने मां नर्मदा का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व मंत्रियों ने अमरकंटक के विभिन्नर क्षेत्रों का भ्रमण किया। भारत सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने अमरकंटक प्रवास के दूसरे दिन 24 अप्रैल की सुबह अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। मंत्रियों ने मां नर्मदा से देश एवं प्रदेश के नागरिकों के सुख समृद्धि हेतु मंगल कामना की। ज्ञात हो कि प्रदेश के मुखिया सहित केंद्रीय वन मंत्री,केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सहित प्रदेश के वन मंत्री के साथ 24 अप्रैल को अमरकंटक में मप्र में नर्मदा सेवा मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक में शामिल होगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...