मंगलवार, 26 अप्रैल 2022
अमरकंटक के जंगल में लगी आग लाखो रुपयें कि लकड़ी जलकर खाक,कीमती वन औषधी भी चपेट में
आग पर अबतक नहीं आई काबू में, वन अमला लगा प्रयास में
अनूपपुर। वन परिक्षेत्र अमरकंटक क्षेत्र अंतर्गत पीएफ 235 बीट अमरकंटक व कपिलधारा में लगे नीलगिरी के पेड़ सहित वन विभाग द्वारा काटे गये नीलगिरी की बल्लियों व लकड़ी में अचानक 26 अप्रैल की सुबह आग लग गई। जिसमें कई नीलगिरी के पेड़ सहित कटी हुई बल्लियें व लकड़ी में आग पकड़ ली। जिसके कारण लाखों रूपयें की नीलगिरी की बल्लियां सहित लकड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना पर मौके पर एसडीओ राजेन्द्रग्राम मान सिंह व अमरकंटक रेंजर मिथुन सिसोदिया सहित बीट गार्ड ने पहुंचकर निरीक्षण करते हुये आग को बुझाने के प्रयास में जुटे हुये है। समाचार लिखे जाने तक आग पर अभी तक काबू नहीं पाया गया हैं। इस आग से अमरकंटक क्षेत्र में बहुउपयोगी वनस्पेति को भी नुकशान होगा।
जानकारी के अनुसार बीट अमरकंटक व कपिलधारा में कटे हुये लाखों रूपये के नीलगिरी की बल्लियां व लकड़ी को वन विभाग द्वारा अमरकंटक वन डिपो में ट्रांसपोर्टिंग कर शिफ्टिग किया जा रहा था। इस बीच सुबह अचानक आग लगने से लाखों रूपयें की नीलगिरी की कटी हुई बल्लियां व लकड़ी जल गई है। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आग को बढऩे से रोकने के लिये आग को फैलने से रोकने में जुटे हुये है। एसडीओं राजेन्द्रग्राम मान सिंह ने बताया कि देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, संभावना जताई जा रही है कि किसी अज्ञात द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है। आग बूझने के बाद ही सर्वे कर आग में जलने से हुई नुकसान का आकलन हो सकेगा। जिसमें तीन से चार दिन का सामय लग सकता है। आग लगने से नीलगिरी सहित अन्य हरे भरे पौधों के साथ ही कटी हुई रखी नीलगिरी की बल्लियां व लकड़ी में आग पकड़ ली है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें