https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

किसानों का भ्रम को दूर करने भाजपा ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर करेंगी सम्मेलन

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह जिला मुख्यालय से करेंगें शुभंराभ

अनूपपुर। किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही तमाम योजनाओं का लाभ और कृषि कानून को लेकर जो भ्रम की स्थिति निर्मित की गई है उसे दूर करने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक सम्मेलन के माध्यम से अपनी योजनाओं और नये कनूनों के भ्रम को दूर करेंगी। जिसमे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह सरकार शामिल होंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि 18 दिसंबर को जिला मुख्यालय में इंदिरा तिराहे से इसकी शुरुआत होंगी जहां खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

दोपहर12 बजे से किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगें। 1 बजे जनपद जैतहरी के ग्राम हर्री में पंचायत स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। 18 दिसंबर को ही भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ग्राम पंचायत केलौहरी में किसान सम्मेलन के माध्यम से सरकार का पक्ष रखेंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि 18 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सौ करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि की राशि का वितरण ऑनलाइन करेगे जो सीधे किसानों के बैंक खतों में जायेगीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...