https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री 16 अगस्त को जिले के 201 विकास कार्यों लागत 9669.06 लाख का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास


 

अनूपपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अगस्त को अनूपपुर के शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उमावि प्रांगण में लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम शामिल होगे वहीं जिले के 201 विकास कार्यों लागत 9669.06 लाख विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 अगस्त को अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अनूपपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 अगस्त की दोपहर डिंडोरी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 3 बजे अनूपपुर में शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय उमावि प्रांगण में लाडली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम शामिल होगे। वहीं जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जिसमें 176 कार्यों का लोकार्पण होगा, जिसकी लागत 8 हजार 154.06 लाख है। 01 हजार 514.43 लाख के 25 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस तरह कुल 201 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा, जिनकी लागत 9 हजार 669.06 लाख है। शाम 4:40 बजे अनूपपुर से प्रस्थान करेंगे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...