https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 30 जून 2022

ऑपरेशन“आहट” के तहत 2 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाने रेसुब को मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया प्रसंशा एवं प्रोत्साहन

अनूपपुर। ऑपरेशन “आहट” के तहत 2 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर के बल के सदस्यों द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ए.एन सिन्हाो ने गुरूवार को निरीक्षक एम.एल.यादव, सी.एस.कौशिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक मनोज सिंह तथा अन्य बल सदस्यो की प्रसंशा की गई तथा भविष्य मे और अच्छे कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि दिनांक 28 जून को गाड़ी सं. 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के अनूपपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा गाड़ी को चेक करने के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा मानव तस्करी की घटना में लिप्त दो आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रायगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था। रेलवे सुरक्षा बल आगे भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से इस प्रकार के मानव तस्करी के मामलों को रोकने हेतु लगातार अभियान चलाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...