https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 8 जून 2022

जर्जर होती सड़क से नाराज ग्रामीणों ने रोका रेत परिवहन, ठेकेदार ने मांगा 24 घंटे का समय

अनूपपुर। जिले के ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीणों ने सड़क ख़राब होने को लेकर नाराजगी जताते हुए रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर अपना विरोध करते हुए वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद करने की मांग की। रेत ठेकेदार ने 24 घंटे के अंदर सडक की मरम्मत का आश्वासन दिया हैं। जिसके बाद वापस रेत के वाहनों का परिवहन शुरू हुआ हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीणों ने पसला सोन नदी से रेत का परिवहन कर रहे रेत वाहनों को रोक कर बंद किये जाने के लिए प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई थी और इस पर रेत वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही बारिश का मौसम भी नजदीक हैं। बरसात की वजह से इस सड़क पर चलना दूभर हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सोन नदी से रेत का परिवहन ग्राम पसला से अन्य जगह पर होता हैं। जिससे पसला में बने प्रधानमंत्री सड़क जर्जर हो गई। सड़क जर्जर होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारी भरकम रेत के वाहन गांव से गुजरते हैं। जिससे गांव मे बनी प्रधानमंत्री सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि रेत ठेकेदार द्वारा 24 घंटे के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। तो इन वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया जाएगा। रेत ठेकेदार ने 24 घंटे के अंदर सडक की मरम्मत का आश्वासन दिया हैं। जिसके बाद वापस रेत के वाहनों का परिवहन शुरू हुआ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...