https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 24 जून 2022

मछली मारने तालाब गये अधेड़ का दूसरे दिन तालाब में तैरता मिला शव

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा के बजरंग तालाब में शुक्रवार की दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ का शव तैरता हुआ देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालते हुये पंचनामा तैयार करते हुये शव का पोटमार्टम उपरांत परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार ग्राम सकरा स्थित बजरंग तालाब में शव के तैरते हुये देखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालते हुये उसकी शिनाख्त करवाई गई। शव की पहचान ग्राम सकरा के वार्ड 10 में निवासी सतनू बैगा पिता गहनू बैगा के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सतनू बैगा तालाब मे मछली मारने के लिये गुरूवार की दोपहर घर के पास स्थित तालाब में गया हुआ था। जो देर रात तक घर वापस नही आया। जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...