शनिवार, 25 जून 2022
किरान दुकान में अवैध शराब बेचते दो पर मामला दर्ज
अनूपपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान दिवस 25 जून को राजेन्द्रग्राम में संदिग्ध स्थलों दबिश देकर 02 प्रकरण कायम किए गए। जिससे 7 पाव देशी मदिरा, 9 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन पर 24 जून की शाम से 25 जून तक शुष्क दिवस घोषित हैं।
जिला आबकारी अधिकारी एस.एन.पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन पर पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में पंचायत चुनाव के दौरान प्रथम चरण का मतदान दिवस पर राजेन्द्रग्राम में संदिग्ध स्थलों दबिश देकर जहां थाना करन पठार के ओमप्रकाश सिंह मरारी पुत्र बहादुर सिंह मरावी ग्राम दमेहडी के कब्जे से 7 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं लगभग 4 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं थाना राजेन्द्रग्राम के ग्राम धीरु टोला निवासी भागवती बाई पति सोनू यादव से लगभग 5 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा, आबकारी आरक्षक एसपी पांडे, दिनेश निगम एवं विक्रांत नामदेव शामिल रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें