https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 24 मई 2022

नगरीय निकाय चुनाव: अनूपपुर,पसान एवं अमरकंटक के विभिन्न वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी

सभी निकायों में आधे वार्ड महिलाओं के लिए किया गया आरक्षित अनूपपुर। आगामी नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए 24 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में तीन निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें नगर पालिका अनूपपुर और पसान एवं नगर परिषद अमरकंटक शामिल हैं। प्रक्रिया अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी, सीएमओ अनूपपुर ज्योति सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। अनूपपुर नगर पालिका के 15 वार्डो में 6 वार्डो में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। जिसमें सामान्य महिलाओं के लिए 4 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए 1 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। पसान नगर पालिका के सभी 18 वार्डों का आरक्षण संपन्न हुआ। जिसमें आधे वार्ड में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जिसमे अनुसूचित जजा की महिलाओं के लिए 3 वार्ड, अनारक्षित महिलाओं के लिए 4 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 वार्ड एवं अनुसूचित जाति (SC) अनारक्षित हैं। नगर परिषद अमरकंटक के 15 में 7 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। जिसमे अनुसूचित जजा की महिलाओं के 3 वार्ड, सामान्य महिलाओं के लिए 4 वार्ड हैं। अनूपपुर नगर पालिका में आरक्षित पार्डो में वार्ड 1- सामान्य महिला,वार्ड 2- अनुसूचित जाति, वार्ड 3- सामान्य पुरुष, वार्ड 4- सामान्य पुरुष, वार्ड 5- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 6- अनुसूचित जाति, वार्ड 7- सामान्य पुरुष, वार्ड 8- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 9- सामान्य, पुरुष, वार्ड 10- अनूसूचित जनजाति, वार्ड 11- सामान्य पुरुष, वार्ड 12- सामान्य महिला, वार्ड 13- सामान्य महिला, वार्ड 14- सामान्य महिला एवं वार्ड 15- अपिव पुरुष के लिए आरक्षित हैं। पसान नगर पालिका के सभी 18 वार्डों का आरक्षण वार्ड 1- अनुसूचित जजा (ST) महिला,वार्ड 2- अनारक्षित महिला, वार्ड 3- अनारक्षित महिला, वार्ड 4- अनारक्षित, वार्ड 5- अनारक्षित महिला, वार्ड 6- अनारक्षित महिला, वार्ड 7- पिछड़ा वर्ग अनारक्षित,वार्ड 8- अनुसूचित जनजाति (ST) महिला, वार्ड 9- अनारक्षित, वार्ड 10- अनुसूचित जाति (SC) अनारक्षित, वार्ड 11- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 12- अनारक्षित,वार्ड 13- पिछड़ा वर्ग अनारक्षित, वार्ड 14- पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड 15- अनुसूचित जाति महिला वार्ड 16- अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 17- अनारक्षित एव वार्ड 18- अनारक्षित किया गया हैं। नगर परिषद अमरकंटक के 15 वार्डो का आरक्षण वार्ड 1-अनुसूचित जजा (ST) महिला, वार्ड 2 अनुसूचित जजा (ST) महिला, वार्ड 3 अनुसूचित जजा (ST) पुरूष, वार्ड 4 अनुसूचित जजा (ST) महिला, वार्ड 5 अनारक्षित महिला, वार्ड 6 अनुसूचित जजा (ST) अनारक्षित, वार्ड 7 अनुसूचित जजा (ST) अनारक्षित, वार्ड 8 अनुसूचित जजा (ST) अनारक्षित, वार्ड 9 अनुसूचित जाति (SC) अनारक्षित, वार्ड 10 अनारक्षित, वार्ड 11 महिला समान्यष, वार्ड 12 महिला समान्यि, वार्ड 13 अनारक्षित, वार्ड 14 अनारक्षित एवं वार्ड 15 महिला समान्यर के लिए आरक्षित किया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...