https://halchalanuppur.blogspot.com

बुधवार, 25 मई 2022

डेम में तैरता मिला वृद्धा का शव, पुलिस जुटी जांच में

अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनिहा के इंदिरा आवास कॉलोनी डेम में 25 मई की दोपहर वृद्धा का शव पानी में तैरता मिला। जिसकी सूचना आसपास के लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालते हुये शव की शिनाख्त कर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टोमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम भेजा। जानकारी अनुसार राजेन्द्रग्राम थाना के ग्राम पंचायत बसनिहा के इंदिरा आवास कॉलोनी डेम में 25 मई की दोपहर वृद्धा का तैरते शव मिलने की सूचना ग्रमीणों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालते हुये शव की शिनाख्त की गई। शव की पहचान 60 वर्षीय प्यारेलाल मलैया निवासी बसनिहाटोला के रूप मे की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...