https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 25 दिसंबर 2023

दिलीप जयसवाल ने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ, पिछड़ा वर्ग को साधने मिला मौका


राजनीतिक सफर बिजुरी नपा के
वार्ड पार्षद से शुरू होकर मंत्री तक का सफर

अनूपपुर। प्रदेश सरकार में जिले को लगातार प्रतिनिधित्व मिला हैं अनूपपुर जिले के कोतमा से विधायक दिलीप जयसवाल को सोमवार को भोपाल राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई। जयसवाल 2008 में पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी माने जाते रहें हैं। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सराफ को करीब 20 हजार मतों से हराकर विधायक बने हैं। राजनीतिक सफर बिजुरी नपा के वार्ड पार्षद से शुरू हुआ हैं। बिजुरी नगर भाजपा अध्यक्ष एवं संयुक्त मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के जिला महामंत्री के बाद अनूपपुर जिले के जिलाध्यक्ष की कमान सम्हाल चुके हैं। शहडोल संभाग की एकमात्र कोतमा विधानसभा सामान्य सीट से भाजपा में टिकट के लिए कई दावेदार थे। 2018 में कांग्रेस के सुनील सराफ से 11429 वोटों से हार गए थे। उन्हें 36,820 वोट मिले थे जो 33 प्रतिशत था।

दिलीप जयसवाल ने 2008 में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े और कांग्रेस के मनोज कुमार अग्रवाल पर 1849 वोट से जीत दर्ज कर विधायक बने थे। 2013 के चुनाव में पार्टी ने दिलीप जयसवाल की जगह राजेश सोनी को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में भाजपा ने यह सीट गंवा दी। 2018 में एक बार फिर टिकट दिया गया, लेकिन इन्हें करारी हार मिली। 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जाता है और कांग्रेस से उम्मीदवार सुनील सर्राफ के खिलाफ उन्हें टिकट दिया। यहां दिलीप जयसवाल ने 20 हजार से अधिक वोट से सुनील सर्राफ को मात दी। दिलीप 2006 से 2010 तक भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं। 2008 से 2013 तक कोतमा विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। इसके बाद उनका टिकट काट दिया था।


मंत्री बना साधा पिछड़ा वर्ग मतदाताओं को

दिलीप जयसवाल को मंत्रिमंडल में जगह देने की पीछे की बड़ी वजह पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधना है। शहडोल संभाग में एकमात्र सामान्य सीट कोतमा से दिलीप जायसवाल लगभग 20 हजार वोटो से जीत हासिल किए थे। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव भी है। इसको लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने में लगी हुई है। पिछली बार शहडोल संभाग से दो मंत्री थे, लेकिन इस बार एक मंत्री का पद ही शहडोल संभाग को मिला है।

बिसाहू लाल सिंह को लगा बड़ा झटका

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कैबिनेट में संभाग से दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस बार दोनों ही मंत्रियों को बड़ा झटका लगा है। अनूपपुर जिले से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे बिसाहू लाल सिंह को इस बार मंत्री नहीं बनाया है। बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर विधानसभा से सात बार के विधायक हैं। दो दशक कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे थे। 2020 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया है। इस बार बिसाहू लाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। वहीं उमरिया जिले के मानपुर की विधायक रही मीना मंडावे को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।


शनिवार, 23 दिसंबर 2023

विधायक बनने की थी तमन्‍ना शिवराज सिंह ने अधूरे संकल्प में रामदास पुरी को पहनाई चरण पादुका


भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी हित की बात नहीं करता, अब नये संकल्प के साथ करूंगा कार्य

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को 6 साल बाद जूता पहनाने के बाद जिस तरह से उनके संकल्प को आधा अधूरा जनता के सामने रखा गया उसको लेकर अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों की माने तो भाजपा जिला अध्यक्ष ने 2017 में इस बात की हठ योग करते हुए पैरों से चप्पल या जूते का परित्याग कर दिया कि जब तक भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलेगा तब तक अपने पैरों में जूता या चप्पल नहीं पहनेंगे। इस तरह से देखा जाए तो उन्होंने ऐसा किया भी और वह लगातार 6 वर्षों से गर्मी सर्दियों बारिश में नंगे पर घूम घूम कर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार करते रहें। 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर चर्चा थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वहीं आज 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके संकल्प को सरकार से जोड़ते हुए पूर्ण बताकर उनको जूता पहना दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री की यह पहल अनूपपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ-साथ चर्चा का विषय बना रहा। जिस तरह से शिवराज सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष के संकल्प को आधा अधूरा जनता के सामने पेश किया उसकी भी चर्चा अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में जम कर हो रही है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को खुद अपने हाथ से जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के जूते पहनाने पर वह भावुक हो गए और पैर छूने के लिए झुके तो शिवराज ने उन्हें गले से लगा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे।' रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुत से सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने हाथों से रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा अपनी हित की बात नहीं करता, अब नये संकल्प के साथ कार्य करूंगा।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के आने से राजनीतिक गलियारों से कई सवाल उत्पन्न हो रहे थे। जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव 2023 में शिवराज सिंह ने लाडली बहन योजना का दाव फेंका था। उसे दांव पेंच के आगे कांग्रेस पार्टी चारो खाने चित होती नजर आई और भाजपा की सरकार ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई। 21 दिसंबर को शिवराज सिंह का अमरकंटक में आना हुआ और जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की 6 वर्ष की कठोर संकल्प अंततः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के चरण पादुका भेंट किए जाने से समाप्त हुई। यह बड़ा ही भावुक क्षण था जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने रामदास पुरी को चरण पादुका भेंट की रामदास पुरी के आंखों से आंसू निकल आए और बड़े ही भावुक मन से उन्होंने शिवराज सिंह चैहान के जिंदाबाद होने के नारे लगाए। पूरा वातावरण भावुक एवं मार्मिक था। पार्टी कार्यकर्ता इस भावुक क्षण के गवाह बने।

राजेंद्रग्राम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नई सरकार आपकी सेवा करेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कहीं बाहर जाऊंगा। जब तक जिऊंगा मेरी हर एक सांस अपने भांजे-भजियों के लिए चलेगी, लाडली बहनाओं के लिए चलेगी। इस दौरान 'हमें मामा वापस चाहिए' के नारे लगे, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी योजनाएं चालू रहेगी। जरूरत पड़ी मैं आपके बीच रहूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिवसीय अमरकंटक प्रवास के दौरान ग्राम सकरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे हैं पूर्व के जिला अध्यक्ष के साथ भी कार्य किया है। वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी बड़े ही सरल एवं सहज स्वभाव की जिला अध्यक्ष हैं और उनके कार्य की शैली अत्यंत ही सरल एवं सहज है। संगठन के प्रति निष्ठा भाव से जुड़े हैं छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को जोडे रहते हैं। इनके मार्गदर्शन से ही जिले की तीनों विधानसभा चुनाव 2023 का चुनाव में परचम लहराया है। आने वाले समय में पार्टी के अन्य पदों पर भी आसीन होंगे और इनका सरल स्वभाव इन्हें अन्य जिला अध्यक्षों की अपेक्षा खास बनाता है।

 

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

शिवराज ने जिला अध्यक्ष को अपने हाथ से जूते पहनाए, पैर छुए तो लगाया गले


रामदास पुरी का संकल्प था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को खुद अपने हाथ से जूते पहनाकर उनका संकल्प पूरा कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के जूते पहनाने पर वह भावुक हो गए और पैर छूने के लिए झुके तो शिवराज ने उन्हें गले से लगा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे।'

रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुत से सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने हाथों से रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया है।

प्रिया स्‍व सहायता समूह सिवनी प्रबंधक पर लगा धान चोरी का आरोप, जांच पर पहुंची टीम


समूह द्वारा जारी टीसी व ट्रक में लोड़ बोरियों में मिला अंतर, कार्यवाही के निर्देश

अनूपपुर। जिले के 34 उपार्जन केन्‍द्रों में धान की खरीदी की जा रही है, जिसमें 21 समितियों एवं 13 महिला समूहों को दिया गया है। जहां जिला स्‍तर पर कलेक्‍टर आशीष वशिष्‍ठ ने समय-समय पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को उपार्जन एवं परिवहन के लिए बेहतर व्‍यवस्‍था रखने के साथ उपार्जन केन्‍द्रों की फैली समस्‍याओं वा कृषकों की सुविधा के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है। इस बीच उपार्जन केन्‍द्र प्रिया स्‍व-सहायता समूह सिवनी की प्रबंधक गिरीजा सिंह राठौर द्वारा उपार्जित धान को मिलिंग के लिए भेजे जाने वाले ट्रकों में धान की बोरियों को कम लोड कर भेजे जाने की शिकायत खाद्य अधिकारी बी.एस. परिहार से शिकायत की गई। जिसके बाद 20 दिसम्‍बर की रात लगभग 11 बजे खाद्य अधिकारी, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौके पर पहुंच कर जांच किए। जहां जांच में शिकायत सही पाये जाने पर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए है।

टीसी में दर्ज बोरियों से कम की करते थे ट्रक में लोड़

जानकारी के अनुसार प्रिया स्‍व-सहायता समूह सिवनी के प्रबंधक जहां किसानो से खरीदी जा रहे धान को तौल में अधिक लेने की शिकायते चल रही थी, वहीं दूसरी ओर इसी समूह से मिलरों को मिलिंग के लिए धान दी जा रही है, जिस पर मिलर द्वारा अपने ट्रको के माध्‍यम से इसी उपार्जन केन्‍द्र से धान की बोरियों को लोड़ कर ले जाया जा रहा है, लेकिन पूर्व में मिलर द्वारा ले जाई गई धान की बोरियां टीसी में दर्ज संख्‍या से कम प्राप्‍त होने तथा लगातार समूह प्रबंधक द्वारा अपनी मनमानी किए जाने की शिकायत मिलर द्वारा अधिकारियों से की गई।

मिलर की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया कि रामजानकी राईस मिल वेंकटनगर के संचालक द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रिया स्‍व-सहायता समूह से धान का उठाव के लिए डीओ जारी हुआ था, जिस पर उसने उक्‍त समूह में अपनी ट्रक भेजा, जहां समूह से ट्रक में लोड़ की गई बोरियों की संख्‍या और टीसी में दर्ज बोरियों की संख्‍या में अंतर पाया गया। जिस पर मौके पर पहुंचे डीएसओ बी.एस. परिहार, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी अभिषेक उपाध्‍याय एवं पर्यवेक्षक शशांक सिंह ने प्रिया स्‍व-सहायता समूह सिवनी में रामजानकी राई मिल द्वारा भेजा गया ट्रक क्रमांक सीजी 31 ए 4181 लोड़ पाई गई।

समूह में ट्रक में लोड़ धान को किया अनलोड़

जांच में पहुंचे अधिकारियों ने उक्‍त समूह में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 31 ए 4181 में लोड़ धान से संबंधित टीसी की जांच की गई, जहां टीसी में 840 बोरियां दर्ज थी, जिस पर मिलर की शिकायत पर तत्‍काल ही उक्‍त ट्रक को मौके पर अनलोड़ कर जांच की गई। जहां ट्रक में 840 बोरियों की जगह 833 बोरियां मिली, जहां मिलर की शिकायत सत्‍य पाये जाने के बाद तत्‍काल ही मौके पर पंचनामा तैयार करते हुए उक्‍त समूह के खिलाफ कार्यवाही हेतु कलेक्‍टर को प्रतिवेदन भेजा गया है। जबकि मिलर ने पूर्व में गई 2 ट्रकों में भी समूह द्वारा काटी गई टीसी में बोरियों की संख्‍या और ट्रक में लोड़ बोरियों की संख्‍या में अंतर पाया गया। जिससे मिलर को लगातार नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार 22 दिसम्‍बर तक उक्‍त प्रिया स्‍व-सहायता समूह में 6581.7 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, वहीं जिले भर में अब तक 5 हजार 535 किसानों से 2 लाख 74 हजार 503 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

इनका कहना है

मिलर की शिकायत पर जांच की गई थी, मौके पर हुई जांच मे प्रिया समूह द्वारा जारी की गई टीसी और ट्रक में लोड़ बोरियों की संख्‍या में 7 बोरियों का अंतर पाया गया है, जिस पर समूह के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

बी.एस. परिहार, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर

सांसदों के निलंबन को लेकर अनूपपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, वापस लेने की मांग


सरकार की विफलताओं को बचाने विपक्ष और जनप्रतिनिधियों पर जनता के मूल अधिकारों का हनन कर रहें गृहमंत्री - कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष रमेश सिंह

अनूपपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस अनूपपुर 142 सांसदों के निलंबन के विरोध मे 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी तिराहे अनूपपुर में कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्‍व में इंदिरा तिराहे पर कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं। आज भाजपा ने जनप्रतिनिधि के ताकत को भाजपा की सरकारो ने कमजोर कर दिया। देश आज साफ़-साफ़ देख रहा है कि संसद के अंदर आज कैसे 'बुलडोज़र' चलाया जा रहा हैं। यह विरोधियों को रौंदने की प्रक्रिया है। गृहमंत्री अमित शाह को सरकार की विफलताओं को बचाने के लिए विपक्ष और जनप्रतिनिधियों पर जनता के मूल अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं।

कार्यवाहक जिला अध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि सांसदों के निलंबन की लड़ाई बाहुबली तक आ गई है। सरकार बहुमत का बाहुबली बन रही है। बहुमत के दम पर ही वो विपक्ष को कुचलने पर तुली है। जवाब में सरकार ने विपक्ष को ही गूरूर में बता दिया है, और सांसदों की पूरे सत्र के लिए बर्खास्त कर दिया, विपक्ष आज सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर है इस दौरान मंडल अध्यक्ष गुलाब पटेल, अनूपपुर विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र पटेल, सत्येंद्र स्वरूप,राम सजीवन गौतम, बहादुर पटेल, मो नजीर, राजू पटेल, संजय सोनी, सचिन पटेल, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, रामलाल, मनीष भोजवानी  आदि सैकड़ो कोंग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

पटवारी ने सीमांकन करने के लिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वरत, 04 वर्ष की सजा व जुर्माना


भ्रष्टाचार के मामले में डेढ़ माह में दूसर पटवारी को मिली सजा

अनूपपुर। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पंकज जायसवाल की न्यायालय ने थाना विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त रीवा, अपराध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)डी, 13(2), आरोपी विनोद कुमार सोनी तत्कालीन पटवारी हल्का लखनपुर तहसील अनूपपुर के प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार का अपराध प्रमाणित पाने पर 04 वर्ष का कठोर कारावास व 10000 रू. की राशि के अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। न्यायालय ने सजा सुनाते ही आरोपी को कारावास हेतु जेल भेज दिया। पैरवी विशेष लोक अभियोजक (लोकायुक्त) हेमन्त अग्रवाल जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई।

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि प्रकरण में फरियादी गोविंद प्रसाद कोल ग्राम लखनपुर स्थित 10 एकड़ कृषि भूमि का सीमांकन कराना चाहता था, जिस हेतु लोक सेवा केन्द्र में आवेदन दिया, जिस पर पटवारी द्वारा उसे सूचना दी गई कि 18 मई 2016 को जमीन का सीमांकन होना है, जिस पर गोविंद प्रसाद उक्त तिथि को पटवारी का इंतजार करता रहा, और पटवारी नहीं आया, तब गोविंद प्रसाद तहसील कार्यालय में पटवारी विनोद सोनी से मिला जहां उसके द्वारा सीमांकन कार्य के एवज में 10,000 रू. की मांग की। जिसके बाद गोविंद प्रसाद साथी अर्जुन पटेल के साथ पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा को लिखित शिकायत की। लोकायुक्त पुलिस शिकायत की तस्दीक व सत्यापन किया, रिश्वत की मांग को प्रमाणित पाए जाने पर आरोपित पटवारी के विरूद्ध स्वतंत्र राजपत्रित साक्षियों के समक्ष ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी के घर पर सीमांकन कार्य के एवज में रिश्व्त के रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस प्रकरण की विवेचना के दौरान समस्त दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन कर सम्पूर्ण विवेचना पश्चात अभियोग पत्र विशेष भ्रष्टाचार न्यायालय अनूपपुर की न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां विशेष लोक अभियोजक (लोकायुक्त) द्वारा प्रकरण के सम्पूर्ण तथ्यों व साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष रखा। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात विशेष लोक अभियोजक के तर्क का प्रमाणित पाते हुए सजा सुनाई।

डेढ़ माह पूर्व विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय पंकज जायसवाल की न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन पटवारी हल्का बरगवां नं. 02 तहसील व जिला अनूपपुर शैलेन्द्र शर्मा को 04 वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रू. की राशि के अर्थदण्ड की सजा सुनाई थी। और आरोपी को न्यायालय से ही जेल भेज दिया गया था।


गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

शिवराज के अमरकंटक पहुंचने पर दिखा भावुक नजारा, लाड़ली बहने लिपटकर रोईं


कहा: प्यार और विश्वास का रिश्ता कभी टूटने नहीं दूंगा

अनूपपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन के प्रवास पर गुरुवार रात अमरकंटक पहुंचने पर होलीडे होम में महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगीं। इस दौरान पूर्व सीएम भी भावुक नजर आए। इससे पहले बुधवार को वह जबलपुर के बरगी में रात रुक कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। यहां भी 'लाड़ली बहनें और भांजियां' उनसे लिपटकर रोने लगीं। उन्होंने वी वॉन्ट मामा जी (हमें मामा जी चाहिए) के नारे लगाए। ये देख पूर्व मुख्यमंत्री की आंखों में भी आंसू आ गए। शिवराज ने कहा कि मामा हमेशा भांजे-भांजियों के साथ है। आई लव यू ...। अमरकंटक पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी सहित जिले के भाजपा नेताओं ने स्‍वागत किया।


शिवराज ने लोगों से कहा, 'मैं तो आपका भाई और मामा हूं। हमेशा आपके साथ हूं। अपनी बहनों के साथ हूं। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को एक नई गति मिलेगी। शिवराज ने कहा कि मामा का रिश्ता प्यार का रिश्ता है। भाई-बहन का रिश्ता विश्वास का। मैं प्यार और विश्वास का रिश्ता कभी टूटने नहीं दूंगा। ये आपको विश्वास दिलाता हूं। नए मुख्यमंत्री और सरकार आपकी अपेक्षाओं को पूरा करेगी। मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। आपको छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। हम सब मिलकर प्रदेश को और बरगी को विकास के पद पर लेकर जाएंगे।

राजेश शुक्‍ला अनूपपुर

एसडीओपी कार्यालय में लटका ताला, महिला थाना में संचालित,फरियादी दुविधा में

अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती में संचालित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय अनूपपुर के भवन में ताला जड़ा हुआ है। कारण महिला थाना अनूपपुर में डीएसपी मान सिंह टेकाम का स्थानांतरण होने के बाद एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा को महिला डीएसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जिसके बाद वह महिला थाना में डीएसपी कक्ष पर बैठ कर कार्य प्रारंभ कर दिए। वहीं वर्षो से संचालित एसडीओपी कार्यालय को ताला बंद कर पूरा कार्यालय महिला थाना के शिफ्ट कर दिया गया। जिसके कारण अपनी समस्या लेकर एसडीओपी कार्यालय पहुंचने वाले फरियादी भटकने को मजबूर हो चले है।

वर्ष 2019 से संचालित था एसडीओपी कार्यालय

पुरानी बस्ती में वर्ष 2019 में संचालित एसडीओपी कार्यालय अनूपपुर का संचालन हुआ, जिसमें तत्कालीन एसडीओपी उमेश गर्ग, उसके बाद 20 जनवरी को तत्कालीन एसडीओपी कीर्ति बघेल ने इसी भवन में एसडीओपी कार्यालय का संचालन किया गया। लेकिन एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय अनूपपुर से अपना पूरा स्टॉफ सहित कार्यालय को महिला थाना में शिफ्ट कर दिया है।

जिला मुख्यालय के दो हिस्सों के बंटे होने तथा एक हिस्से में पुलिस प्रशासन की उपलब्धता होने पर पुरानी बस्ती में भी होने वाली घटना व दुर्घटना में पुलिस का समय अधिक लगने पर पुरानी बस्ती में एसडीओपी कार्यालय का संचालन किया गया था, जहां एसडीओपी कार्यालय पुरानी बस्ती में खुलने के कारण पुलिस का आना जाना लगा रहता था। लेकिन पुरानी बस्ती से एसडीओपी कार्यालय के हटते ही यहां अराजकता का महौल निर्मित होने का भय बना हुआ, इतना ही नही आसामजिक तत्वों की जमात लगने लगी है। जिसके कारण पुरानी बस्ती के इलाको में अशांति का महौल बन सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिव कुमार सिंह ने कहां कि आपके द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है, पुरानी बस्ती में ही एसडीओपी कार्यालय का पुनः संचालन करने निर्देश दे दिया गया है। कल से पूरा स्टॉफ पहुंच कर कार्यालय का संचालन करेंगे।

प्रजातंत्र की रक्षा और संविधानिक पदों पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा सड़क पर, टीएमसी सांसद का फूका पुतला



 राजनीति में विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आचरण मर्यादित होना चाहिए- भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी   

अनूपपुर। संसद भवन में उपराष्ट्रपति का मजाक बनाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा और संविधानिक पदों पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा सड़क हैं।

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी के नेतृव में भाजपा कार्यालय के सामने तृणमूल कांग्रेस के सांसद नेता के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता उपस्थित रहें। भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश से उपराष्ट्रपति के अपमान के लिए माफी मांगे। जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आचरण मर्यादित होना चाहिए। टीएमसी के सांसद ने संविधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की। उसकी निंदा करने की जगह राहुल गांधी ने वीडियो बनाया। यह कांग्रेस का गंदा चरित्र है कि वह संविधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करती है। संविधान की धज्जियां उड़ाती है। इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और संविधानिक पद पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुतला दहन किया है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लिए भाजपा आज सड़क पर है।  बता दें प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने कल्याण बनर्जी के मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे। 

क्या है मामला

दरअसल शीतकालीन सत्र में सस्पेंड किए विपक्षी दल के सांसद संसद में धरना दे रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करनी शुरू कर दी। इस पर पास बैठे सांसदों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो भी बनाया गया। एक वीडियो में कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी का मिमिक्री करते वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं। इस घटना को उपराष्ट्रपति ने शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि गिरावट की हद होती है। वहीं, इस मामले में दिल्ली में अभिषेक गौतम नाम के व्यक्ति ने संसद में भारत के उपराष्ट्रपति की मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

बुधवार, 20 दिसंबर 2023

नम आंखों से दी गयी जगदीश गुप्ता को अंतिम विदाई, हृदयाघात से हुआ था देर रात निधन

 


अनूपपुर। अनूपपुर के वरिष्ठ समाजसेवी व्यवसायी 79 वर्षीय जगदीश प्रसाद केशरवानी को नम आंखों से सोन तट पर अंतिम विदाई दी गई। अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 11 के निवासी जगदीश केशरवानी को मंगलवार की रात हृदयाघात होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में पास इलाज के लिये ले जाया जहां चिकित्सकों के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जिले में हृदयाघात के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढा दी है। जिले में एक भी हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं हैं। 

जगदीश केशरवानी सतीशअनिलसुनील के पिताश्री थे। वहीं संयुक्त परिवार के सफल निर्वाह की उम्दा मिसाल रहें हैं। अनूपपुर में उन्हे सरल, सौम्य, अनुशासित,सामाजिक जीवन के लिये हमेशा याद किया जाएगा। उनके संयुक्त परिवार में लगभग 80 से अधिक परिवार जन आज भी एकसाथ स्नेह, एकजुटता के साथ रहते हैं। बुधवार की दोपहर 2 बजे जगदीश प्रसाद गुप्ता की अंतिम यात्रा निज निवास से सोन नदी के तट तक निकाली गयी। जिसमें जिला मुख्यालय, राजेन्द्रग्राम, बुढार, शहडोल, मनेन्द्रगढ, कोतमा, जैतहरी सहित अन्य स्थानों से सैकडों लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार उपरांत शोक संतप्त परिवार को उपस्थित गणमान्य लोगों ने सांत्वना देते हुए दो मिनट मौन रखकर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम भेजरी हत्याकांड के चौथे आरोपी को भी आजीवन कारावास



अजय गुप्ता, रोहित व प्रभात कुमार गुप्ता को पहले जेल

अनूपपुर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश राजेन्द्रग्राम की न्यायालय ने थाना अमरकंटक के अपराध की धारा 302, 307, 294, 323, 34 भादवि के आरोपी 45 वर्षीय वीरेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रकाश चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम भेजरी को धारा 302 सहपठित धारा 34 भादवि में आजीवन कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई हैं। पैरवी वरिष्ठ सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी नारेन्द्रदास महरा द्वारा की गई।

वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि 05 मई 2012 को फरियादी संजीव कुमार गुप्ता ने आहत दिलीप कुमार के साथ थाना अमरकंटक में रिपोर्ट लेख कराया कि ग्राम भेजरी बाजार में अपने घर के पास बैठकर बाजार का हिसाब-किताब कर रहा था, उसी समय रात्रि को बस स्टैण्ड भेजरी तरफ से रिंकू गुप्ता आया और शिव मंदिर के सामने दिलीप गुप्ता को गंदी-गंदी गाली देने लगा, दिलीप ने मना किया तो डण्डा से मारा, जिससे दिलीप के जांघ व पेट में लगी। उसी समय पीछे से प्रभात गुप्ता हाथ में चाकू लेकर आया और जान से खत्म करने के इरादा से दिलीप कुमार गुप्ता के पेट में सामने से चाकू घोप दिया, जिससे दिलीप गुप्ता के पेट की आंत निकली गयी। मोनू एवं वीरेन्द्र गुप्ता दोनों लाठी से मारपीट किए। दिलीप के चिल्लाने पर राजाराम गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, शंकरलाल, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ने आकर बीच-बचाव किया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अपराध की अंतर्गत धारा 307, 294, 323, 34 भादवि के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्व किया गया। आहत दिलीप को मेडीकल परीक्षण हेतु अमरकंटक चिकित्‍सालय भेजा गया, जहां ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता फरार हो गया। जिस पर आरोपित अजय गुप्ता, मोनू उर्फ रोहित व प्रभात कुमार गुप्ता के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी राजेन्द्रग्राम की न्यायालय मे पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपित अजय गुप्ता, मोनू उर्फ रोहित व प्रभात कुमार गुप्ता को पूर्व में ही दोष सिद्ध किया जा चुका हैं। आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के फरार होने के कारण न्यायालय में आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के विरूद्व स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने का आदेश दिया। जिस पर 12 दिसंबर 2017 को आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के मिलने पर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया। विवेचना उपरांत आरोपित वीरेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध पूरक अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां अभियोजन की पैरवी पर न्यायालय द्वारा अपराध प्रमाणित पाए जाने पर सजा सुनाई।

रविवार, 17 दिसंबर 2023

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: जिले के डिप्‍टी कलेक्टर बनने 1265 ने दी परीक्षा, 429 रहें अनुपस्थित

अनूपपुर। जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की 6 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में 1693 में से 1265 प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1264 परीक्षार्थियों ने डिप्टी कलेक्टर एवं वन अधिकारी बनने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे जहां खिले रहे तो वहीं कुछ लोग निराश नजर आयें।

संयुक्त कलेक्टर एवं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परीक्षा प्रभारी दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 की परीक्षा 17 दिसम्बर को 6 परीक्षा केन्द्रों में ओ.एम.आर. आधारित विधि से दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की गई। जिले में कुल 1693 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंना था जिसमें प्रथम 1265 एवं द्वितीय पाली में 1264 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं प्रथम पाली में 428 एवं द्वितीय पाली में 429 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

शहर के 6 परीक्षा केन्द्रों में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर में 400 में दोनो पाली में 302, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में 200 में 155, शासकीय आईटीआई अनूपपुर में 200 में 152, शासकीय मॉडल उ.मा.वि.अनूपपुर में 250 में 181, शासकीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अनूपपुर में 300 में 213 तथा शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में 343 में प्रथम पाली में 262 एवं द्वितीय पाली में 261 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए शामिल हुए।


शनिवार, 16 दिसंबर 2023

कार से निकला 21 लाख का गांजा, एक गिरफ्तार, एक फरार


11 बोरियां में 2 क्विंटल गांजा सहित वाहन जप्त

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरपुर के पास पुलिस ने उड़ीसा से अनूपपुर की ओर आ रही कार से 2 क्विंटल गांजा जब्‍त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलास में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांजा के अवैध परिवहन करने की सूचना मुखबिर से मिलने पर जैतहरी पुलिस ने धनगवां बस स्‍टैण्‍ड के पास घेराबंदी की गई। शुक्रवार-शनिवार की रात छत्‍तीसगढ़ से कार क्रमांक सीजी 04 जेसी 1593 पुलिस ने रूकवाया इस बीच कार चालक के बगल में बैठा व्‍यक्ति अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक को घेराबंदी कर पकड़ते हुए कार की तलाशी में 11 बोरियां के अंदर 2 क्विंटल गांजा भरा पाया गया। जिसकी अनुमानित लागत 21 लाख रुपयें आंकी गई। पुजिस ने वाहन और गांजा को जप्त करते हुए कार को पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम धर्मेंद्र राय पुत्र भागदेव राय उम्र 30 वर्ष निवासी रनदहा जिला वैशाली बिहार तथा फरार साथी का नाम रावन सिंह निवासी शहडोल का बताया। जिसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए दोनो आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं दूसरे फरार आरोपित रावन सिंह की तलाश में जुटी हुई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी जैतहरी पी.सी. कोल, उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह बैलर, चौकी प्रभारी वेंकटनगर बालेंद्र प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेश झा, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, सुखदेव राम भक्त, रामेश्वर सिंह, विक्रम परमार शामिल रहे।

चिकित्सक से युवक ने अभद्रता कर जान से मारने की दी घमकी, कार्यवाई की मांग काम बंद की दी चेतावनी

अनूपपुर। दुर्घटना में घायल युवक का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में इलाज कर रहे युवक ने ड्यूटी डॉक्टरों के साथ गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने आयें चिकित्सक एवं सिविल सर्जन के साथ भी अभद्रता की। शनिवार को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इस आशय कि शिकायत कोतवाली अनूपपुर में की। पुलिस ने चिकित्सकों की शिकायत पर धारा 353,186, 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

ड्यूटी चिकित्सक मोहम्मद ओजैर अंसारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक अभिमन्यु सिंह परिहार पुत्र सतेंद्र सिंह परिहार निवासी बरबसपुर के इलाज के दौरान दवाई लिखने के लिए ओपीडी पर्ची मंगा, तो अभिमन्यु सिंह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर मेरे साथी डॉक्टर हिमांशु पांडे एवं सिविल सर्जन डॉक्टर परस्ते भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी अभद्रता की। और आधे घंटे तक अस्पताल में डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज करता रहा। इसकी शिकायत ड्यूटी डॉक्टर ने कोतवाली अनूपपुर में की। पुलिस ने अभिमन्यु सिंह पर मध्य प्रदेश चिकित्सा चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कर जांच में लिया हैं। युवक भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष का भतीजा हैं।

चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन, काम बंद करने की दी चेतवनी

जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता को लेकर सभी चिकित्सकों में नारजी हैं और घटना से सभी चिकित्सक आहत हैं। चिकित्सकों ने अभिमन्यु सिंह परिहार पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा कर मांग की हैं कि आरोपित द्वारा की गई अभद्रता व जान से मारने की धमकी, जहां सूचना पर सिविल सर्जन स्वयं घटना स्थल पर मौजूद थे। गार्ड तथा अन्य लोगों सहायता से आरोपी को अलग किया। आरोपित को 24 घंटे में जेल नहीं भेजा तो सभी चिकित्सा एवं जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ काम बंद करने लिए बाध्य होंगे।


सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस जुटी जांच में


अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर अंतगर्त ग्राम बडहर में 32 वर्षीय युवक की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्रारंभिक जांच कर पंचनामा के बाद पोस्मार्डम उपारांत परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार युवक मृत्यु एक दिन पूर्व बकरियों के लिये पत्ता तोड़ने समय पेड़ से गिरना होना बताया गया हैं, वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा युवक की मृत्यु मछली मारने दौरान करंट लगने से होना बता रहें है। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गहन परीक्षण करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर स्थित बडहर गांव में बरगीडांड निवासी 32 वर्षीय बेचू पुत्र भगवती बंजारा की मृत्यु की सूचना शनिवार को ग्रामीणों ने हंड्रेड डायल पुलिस को दिए जाने पर हंड्रेड डायल एवं कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बना परिजनों के बयान लिया, जिस पर मृतक के छोटे भाई बेसाहू बंजारा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बड़ा भाई बेचू घर के नजदीकी कुंवर सिंह के खेत में लगे साजा के पेड़ से बकरियों को खिलाने के लिए पत्ता तोड़ने गया था, दोपहर तक वापस न आने पर भाभी ने देखा कि पेड़ के नीचे बेचू जमीन में बेहोश स्थिति में पड़ा है जिसे उठाकर गांव के ही एक-दो व्यक्तियों को झाड़-फूंक के लिए दिखाया, इस दौरान मृत्यु होने की जानकारी बताए जाने पर घर लाकर रखा। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने हंड्रेड डायल पुलिस को घटना की जानकारी दिये जाने पर हंड्रेड डायल पुलिस मौके में पहुंचकर घर में रखे शव देखने बाद कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर शव का पंचनामा, परिजनों के कथन लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बेचू बंजारा गांव के किसी व्यक्ति के साथ मछली मारने गया था जिनकी अचानक करंट लगने से गंभीर हो गया रहा। हलांकि मृतक के शरीर में बाहरी तौर पर पुलिस को किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।


सोते समय जहरीला कीड़ा काटने से युवती की मौत,परिवार में पसरा मातम

  अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवती को गुरुवार एवं शुक्रवार रात्रि सो रही थी सुबह जहरीले कीड़े ने हाथ की को...