https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से डॉ. परस्ते को हटा, डॉ. धनीराम सिंह को मिला प्रभार

अनूपपुर। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लगातार अव्यवास्थाओं को लेकर हो रही शिकायतों पर गुरूवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का प्रभार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनीराम सिंह श्याम को दिया हैं। कलेक्टर आदेश में कहा हैं कि स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर की कार्यव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.एस.आर. परस्ते को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के प्रभार से मुक्त कर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनीराम सिंह श्याम को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का समस्त प्रभार (आहरण संवितरण सहित) आगामी आदेश तक सौंपा है। वहीं डॉ.एस.आर.परस्ते जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ का समस्त चिकित्सकीय कार्य सम्पादित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...