शनिवार, 6 अगस्त 2022
नपा अध्यक्ष के लिए मतदान 12 अगस्त को,भाजपा में बहुमत पर सोनाली और संध्या पर विचार
निरक्षर मजदूर से लेकर पीएचडी तक पहुंची अनूपपुर नगर पालिका में
अनूपपुर। मतगणना के पश्चात आए परिणाम में भाजपा को 7, कांग्रेस को 3 तथा 5 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की थी। अभी तक एक निर्दलीय ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है, जिसके बाद भाजपा अब पूर्ण बहुमत का दावा कर रही है। 12 अगस्त को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराया जाना है, किंतु अब तक भाजपा की ओर से उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो पाया है। पूर्व में भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद सोनाली तिवारी एवं वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद संध्या राय के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर थी, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने भी कहा था कि भाजपा के बैनर तले जीतने वाले को ही अध्यक्ष पद का टिकट दिया जाएगा। वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा से निर्दलीय उम्मीदवार रही अंजुलिका सिंह को अध्यक्ष के लिए कहा जा रहा हैं। जिसका विरोध भी भाजपा के कुछ सदस्यों के द्वारा किया गया है। वहीं भाजपा के सूत्रो की माने तो मंत्री बिसाहूलाल की पंसद वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद संध्या राय हैं। वहीं संगठन की चलेगी तो वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद सोनाली तिवारी को अध्यटक्ष का उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं। फिलहाल अध्यक्ष पद के नाम को लेकर भाजपा में सामंजस्य की स्थिति नहीं बन रही है। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह पार्षदों की बैठक लेकर उनके बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
अनूपपुर नपा में कांग्रेस के 3 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं जिससे कांग्रेस भी जोर अजमाईस में लगी हैं। इसमें पार्टी ने वार्ड 7 से जीती डा. प्रवीण त्रिपाठी को उम्मीदवार बना सकती हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा से बागी गजेन्द्र सिंह की पत्नि कंचन सिंह भी ताल ठोक रही हैं।
8 सीटों पर मातृशक्ति ने जीत का परचम लहराया
15 वार्ड वाले अनूपपुर नगर पालिका में नगर सरकार के लिए 12 अगस्त को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगे। 15 में से 8 सीटों पर मातृशक्ति ने जीत का परचम लहराया है। इस वर्ष नपा में अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। जीते हुए सभी 15 पार्षद स्वच्छ छवि के हैं और किसी के भी विरुद्ध कोई भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं है। जीते हुए पार्षदों में दो ऐसे हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता महज आठवीं तक ही है। नगर में इस बार मतदाताओं ने पीएचडी की डिग्री से विभूषित महिला पार्षद से लेकर मजदूरी का कार्य करने वाली निरीक्षण महिला को भी वार्ड के विकास के लिए चुना है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, किंतु मतगणना के बाद आए परिणाम में कांग्रेस की स्थिति बहुत ही दयनीय है, कांग्रेस पार्टी से सिर्फ तीन सदस्य ही चुनकर आए हैं। चार पार्षद ऐसे भी हैं जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है।
कोई पीजी तो कोई डी फार्मा
शैक्षणिक योग्यता के मामले में वार्ड क्रमांक 7 से चुनकर आए डॉ. प्रवीण आशीष त्रिपाठी के पास पीएचडी की डिग्री है। दूसरे स्थान पर वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद प्रवीण सिंह का नाम है, जिन्होंने स्नातकोत्तकर के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी कर रखी है। वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद सोनाली कमलेश तिवारी ने समाज सेवा में स्नातकोत्तकर के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा भी किया है। दो पार्षद 12वीं, वही 2 पार्षदों के पास कक्षा दसवीं तक की शिक्षा, जबकि 2 पार्षद ऐसे भी हैं, जिन्होंने महज कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई ही की है। बावजूद इसके उनके कार्यों को देखते हुए मतदाताओं ने इन पर अपना भरोसा जताया और इन्हें जिताकर नगर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी।
अपना नाम भी नहीं लिख सकती
वार्ड क्रमांक 10 में इस चुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से निरक्षर और मजदूरी का कार्य करने वाली मुन्नीबाई कोल मैदान में थीं। वही कांग्रेस पार्टी से रानू कोल एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंजीनियर सुरंजना पंचम सिंह धुर्वे शामिल हुई थी। मुन्नी बाई और उनके पति मजदूरी का कार्य करते हैं। इस चुनाव में मुन्नी बाई ने इंजीनियर प्रत्याशी सुरंजना को 169 मतों से पराजित किया। अनूपपुर नगर परिषद के सभी विजेता पार्षदों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा था। मुन्नी बाई निरक्षर है और भाई अपना नाम भी नहीं लिख पाती है। हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाकर उन्होंने अपना शपथ पत्र और नामांकन दाखिल किया था।
करोड़पति से लेकर मजदूर तक शामिल
संपत्ति को लेकर पार्षदों के द्वारा सौंपे गए आय के मामले में वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी अनिल पटेल के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। चल संपत्ति के रूप में 3 लाख 27 हजार रुपए, वही 4 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति के मालिक अनिल पटेल पेशे से व्यवसाई हैं। वही दूसरे स्थान पर भाजपा के ही पार्षद प्रवीण सिंह का नाम है, जिनके पास 66 लाख रुपए की चल संपत्ति है। महिला पार्षदों की बात की जाए तो वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद सुनीता बियानी जिनके पास 13 लाख 90 हजार रुपए की चल संपत्ति है। वहीं वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद अंजुलिका सिंह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास 10 लाख 90 हजार रुपए की चल संपत्ति है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दोहरे हत्याकांड का का खुलासा: एक प्रेमिका दो प्रेमी बना हत्या का कारण
नबालिक सहित दो गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक अभिरक्षा अनूपपुर। एक प्रेमिका दो प्रेमी के विवाद में एक प्रेमी युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ म...

-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
अनूपपुर। जिले में गिरते तापमान से पड़ रही ठण्ड एवं शीत लहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के सभ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें