https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

यातायात पुलिस का खौफ: अज्ञात ट्रक ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मौके पर 3 युवकों की मौत

चेकिंग से बचने के कारण ट्रक की चपेट में आए युवक अनूपपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित गोडारु नाले के पास शुक्रवार की रात यातायात पुलिस की वाहन चेकिंग से बचने पुलिस को देख कर बाईक चला रहे लड़के ने चलानी कार्रवाई से बचने के नीयत से तेजी से भागने की कोशिश की और ट्रक की चपेट गए। बाईक में 20 से 22 वर्ष के तीन युवक सवार थे। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार भालूमाड़ा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 स्थित गोडारु नाले के पास शुक्रवार की रात ग्राम देवगंवा से 22 वर्षीय मंगल केवट, 20 वर्षीय शनि केवट एवं 22 वर्षीय वर्षीय जवाहर केवट ग्राम पोड़ी चोड़ी जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक दोस्त थे और अपने गांव से देवगंवा अपने एक दोस्त के यहां गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

13 घंटे बाद डूबे किशोर का शव सुबह नदी में परिजनों को उतराता मिला

आधी रात तक चले रेस्क्यू और सुबह शव मिलने बाद एसडीआरएफ टीम लौटी अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी ...