https://halchalanuppur.blogspot.com

शुक्रवार, 19 अगस्त 2022

ट्रेन से टकराया युवक गंभीर, डायल-112/100 ने पहुँचाया चिकित्सालय

अनूपपुर। थाना कोतवाली अनूपपुर रेल्वे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से टकरा कर घायल होने पर डायल-100 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डायल-112/100 स्टाफ की जानकारी अनुसार शुक्रवार को 24 वर्षीय युवक ऋषभ रजक पुत्र मोहन रजक निवासी जबलपुर ट्रेन से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को मिली जिस पर अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। जहां डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुँचाया। पुलिस आगे की कार्यवाई कर रहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...