https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 15 मार्च 2018

१६ वर्षीय नाबालिग से ज्यादती का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

कोतमा थाना कोतमा अंतर्गत १४ मार्च को ग्राम बरगवां आदिवासी मोहल्ला में निवास करने वाली १६ वर्षीय नाबालिग अपने परिजनो के साथ थाने पहुंच शिकायत करते हुए बताई कि १४ मार्च की दोपहर लगभग ३.३० बजे जब मै अकेली थी तब गांव का मोनू भरिया पिता मोहन भरिया मेरे घर पहुंच मुझे अकेला पाकर मेरे साथ छेडछाड करने लगा, वहीं मेरे हल्ला मचाने लगी जिसके बाद मोनू भरिया ने किसी को कुछ बताने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकलावहीं उसके भागते समय उसका मोबाइल मेरे ही घ में गिर गया। जिसके बाद मैने पूरी घटना अपने परिजनो को बताई। वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोनू बैगा के खिलाफ धारा ४५४, ३५४ ए (१), ५०६ तथा लैगिक अपराधो से बालको के संरक्षण अधिनियम २०१२ की धारा ७, ८ के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

अवैध बिक्री के लिए रखे १२ पाव देशी शराब सहित एक गिरफ्तार

कोतमा थाना कोतमा अंतर्गत ग्राम निगवानी के गलैयाटोला मे निवास करने वाली लालमनी जायसवाल पति स्व. मूसेराम जायसवाल उम्र ५७ वर्ष के पास से पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे १२ पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर कार्यवाही करते हुए धारा ३४ ए  के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गलैया टोला में निवास करने वाले लालमनी जायसवाल अपने घर के बाहर बैठ अवैध तरीके से शराब बेच रही है, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से १२ पाव देशी प्लेन शराब कीमत लगभग ६०० को जब्त कर कार्यवाही की गई। 

ग्राम धनपुरी एवं विकासखंड पुष्पराजगढ में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न



अनूपपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकंटक द्वारा ग्राम धनपुरी व मजीठा विकासखण्ड पुष्पराजगढ में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जो मख्य रूप सें ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई व जैव रोग नियंत्रक कारकों का ग्रीष्म कालीन सब्जी फसलो मे महत्व विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूर्यकांत नागरे विशेषज्ञ शस्य विज्ञान ने ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई के पर चर्चा करते हुये कृषकों को ग्रीष्म कालीन जुताई के लाभ पर विस्तार से अवगत कराया। श्री नागरे द्वारा अवगत कराया कि ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई ३ वर्ष में एक बार करने से फसल उत्पादन में वृद्घि के साथ कीट व बिमारी के प्रकोप में कमी आती है। अनिल कुरमी विशेषज्ञ फसल सुरक्षा ने रासायनिक खेती का मानव स्वास्थ्य पर हो रहे दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुये जैव कीटनाशक व रोग नाशक का कृषि में महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुये जैविक कीटनाशक बनाने की विधि, सिध्दांत, उपयोग विधि की जानकारी दी। अनिल कुरमी द्वारा किसानो को जैविक सब्जी उत्पादन हेतु प्रेरित करते हुये दैनिक जीवन में उपयोग की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनपुरी व मजीठा के ४५ से अधिक कृषकों ने भाग लिाया। 

अधिकारों के संरक्षण के साथ साथ उपभोक्ता की समृद्घि है शासन का लक्ष्य- अपर कलेक्टर

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित की गयी कार्यशाला

अनूपपुर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार मे कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर डॉ आर.पी. तिवारी ने कहा उपभोक्ता के अधिकारों के संरक्षण के साथ साथ उपभोक्ता की समृद्घि एवं खुशहाली शासन का लक्ष्य है। उपभोक्ता का हित सदैव सर्वोपरि है और रहेगा, इसी ध्येय को पुन: याद करने एवं उपभोक्ताओं को उनके हितो और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस हर साल मनाया जाता है एवं इस कार्यशाला को आयोजित करने का यही लक्ष्य है। कार्यशाला का शुभारंभ अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी.तिवारी, उपभोक्ता फोरम के सदस्य दुर्गा पवार, अरुण प्रताप सिंह, जिला खाद्य अधिकारी विपिन पटेल रहे। सदस्य अरुण प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि अपने अधिकारो को सुनिश्चित करने के लिए अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होना भी आवश्यक है। आपने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम १९८६ के बारे मे बताते हुए कहा कि वह व्यक्ति जो अपने उपयोग के लिए समान अथवा सेवा का क्रय करता है वह उपभोक्ता है, उसे सुरक्षा, जानकारी, चुनाव,सुनवाई, क्षतिपूर्ति एवं उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार है। सेवाओं, सामानो के संबंध मे असंतुष्टि होने पर शिकायत करने की प्रक्रिया कीे जानकारी दी। शिकायत दर्ज करने के लिए वकील की भी आवश्यकता नहीं है। राहत के बारे में जानकारी देते हुए दुर्गा पवार ने दी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने मानक उत्पादो की पहचान, पैकेज मे राखी वस्तुओं पर अनिवार्यत: उपलब्ध जानकारियों एवं अधिकतम खुदरा मूल्य के संबंध मे जानकारी दी। कार्यशाला मे सहायक आपूर्ति अधिकारी योगेंद्र तिवारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबन्धक विख्यात हिंडोलिया, अधिवक्ता हनुमानशरण तिवारी, उमेश राय सहित सहकारी समिति प्रबन्धक, विभागीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं जिले के प्रबुद्घ नागरिक उपस्थित थे। कार्यशाला के आयोजन मे खाद्य विभाग के अशोक अग्रवाल ने विशेष भूमिका निभाई।

नकल को लेकर 5 केन्द्राध्यक्षों को संभागायुक्त थमाया कारण बताओ नोटिस

मामला परीक्षा केन्द्रों की मॉनीटरिंग
में उदासीनता का

अनूपपुर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों में उडनदस्ता दल द्वारा नकल प्रकरण बनाये जाने की घटनाओं को अति गंभीरता से लेते हुऐ संभागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव संबंधित 5 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियत तिथि तक जबाब तलब किया गया है। संभागायुक्त ने जिले के परीक्षा केंद्रो में विकास खण्ड पुष्पराजग$ढ के करौंदी केंद्राध्यक्ष प्राचार्य आर.बी. प्रसाद,खांटी के केंद्राध्यक्ष आर.पी.गौतम,मॉडल पुष्पराजगढ के केंद्र्राध्यक्ष के.के.दुबे,केद्राध्यक्ष भेजरी के केंद्रध्यक्ष ए.पी.सोनी एवं केद्राध्यक्ष दमेंहडी प्राचार्य एच.एल.बहेलिया को कारण बताओ नोटिस थमाया है। नोटिस में द्वारा कहा गया है कि आपको माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल की परीक्षा 2017-18 हेतु केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपके परीक्षा केन्द्रों में जिला स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा नकल प्रकरण बनाये गये हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा परीक्षा जैसे संवेदनशील मामलें में लापरवाही की जा रही है। आपका उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा डी की श्रेणी में आता है। अत: उक्त कृत्य के लिये क्यों न आपके विरूद्घ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। आप अपना प्रति उत्तर निर्धारित तिथि को संभागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। प्रति उत्तर समय सीमा में अथवा संतोषजनक प्राप्त नहीं होने की दशा में एक तरफा कार्यवाही की जायेगी।

बुधवार, 14 मार्च 2018

इंगांराजवि में एक सप्ताह का मूक पर एफडीपी प्रारंभ

ऑन लाइन कोर्सेज को तैयार करने के बारे में प्रशिक्षण
अमरकटंक (अनूपपुर)। सभी के लिए शिक्षण को सुलभ बनाने में ऑन लाइन कोर्सेज के महत्व के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एक सप्ताह का शिक्षक विकास कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ऑन लाइन कोर्सेज के बारे में शिक्षकों को जानकारी प्रदान करते हुए मल्टी मीडिया मोड में पाठ्यक्रमों का विकास करने और इन्हें ऑन लाइन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) पर आधारित एफडीपी का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो.टी.वी.कटटीमनी ने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से अध्ययन और अध्यापन का एक नया युग शुरू हो गया है। अब कोई भी कहीं भी बैठकर दुनिया के प्रमुख शिक्षकों के ऑन लाइन व्याख्यान सुन सकता है। इसमें इंगांराजवि के शिक्षकों को भी स्वयं का योगदान देने के लिए आगे आना होगा।
निदेशक (अकादमिक) प्रो.आलोक श्रोत्रिय ने उच्च शिक्षण संस्थानों के सम्मुख उपस्थित तीन प्रमुख चुनौतियों-उच्च शिक्षा को सभी तक पहुंचाना, वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना और विभिन्नता को समाहित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनका कहना था कि ई-कंटेंट के माध्यम से इन चुनौतियों का आसानी से मुकाबला किया जा सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इग्नू, नई दिल्ली की प्रो. उमा कांजीलाल ने ऑन लाइन कोर्स विकसित करने, अध्यापन में मल्टी मीडिया का प्रयोग और कोर्सेज को ऑन लाइन उपलब्ध कराने के बारे में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उनका कहना था कि ऑन लाइन कोर्सेज निरंतर लोकप्रिय हो रहे हैं। इनकी वैधता के लिए नियमों को तैयार करने की जरूरत है।
कोर्स संयोजक डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार राउत ने बताया कि ऑन लाइन कोर्सेज के माध्यम से कोई भी, कहीं भी और किसी भी समय अध्ययन कर सकता है।


पीआरटी महाविद्यालय में हुआ युवा संसद का मंचन

अनूपपुर। नगर में संचालित पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय में बुधवार को पंडित कुंजी लाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ भोपाल द्वारा प्रायोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि नरेंद्र मराबी अध्यक्ष अनुसूचित जनजाती आयोग  अध्यक्ष, डॉ.परमानंद तिवारी प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय जैतहरी, विशिष्ट अतिथि डॉ आर आर सिंह समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र जिला, उमेश कुमार तिवारी अध्यक्ष पीआरटी समूह, डॉ दिलीप तिवारी प्राचार्य राजीव गांधी महाविद्यालय बुढार, डॉ देवेंद्र कुमार तिवारी संचालक पीआरटी समूह,नवोाद चपरा संचालक संस्कार विधि महाविद्यालय रहे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संसदीय कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। जहां डॉ आर आर सिंह ने विद्यार्थियों को सुशासन हेतु बेहतर नागरिक की भूमिका पर ब्याख्यान दिया वहीं डॉ दिलीप कुमार तिवारी ने समाज व देश के प्रति विद्यार्थियों की पूर्ण सहभागिता पर ब्याख्यान दिया वहीं माननीय नरेंद्र जी मरावी द्वारा कुशल नेतृत्व क्षमता पर वक्तब्य दिया, डॉ परमानंद तिवारी जी ने संसदीय कार्य प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर ब्याख्यान दिया वहीं उमेश कुमार तिवारी द्वारा ग्राम जन सभा पर जनता की भूमिका पर ब्याख्यान दिया, मंच का कुशल संचालन नवोद चपरा द्वारा किया गया।

अधिकारी कर्मचारी संघ का १५ मार्च से अनिश्चिकालीन कलम व कम्प्यूटर बंद हड़ताल

अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ संविदा अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा पिछले कई वर्षो से नियमितीकरण की मांग लेकर चरणबद्ध तरीके आंदोलन की जा रही थी, इसमें पिछले दो माह से ज्ञापन रैली, भोपाल में धरना एवं २६-२८ फरवरी तक सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा शीध्र चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लेकिन अबतक इस सम्बंध में शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया और संगठन को किसी प्रकार की चर्चा में नहीं बुलाया गया। शासन द्वारा संविदा अधिकारी/ कर्मचारियों की मांगे नहीं माने जाने कारण अब अधिकारी/ कर्मचारी संघ ने १५ मार्च से अनिश्चिकालीन कलमबंद और कम्प्यूटर बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिले के समस्त संविदा अधिकारी/ कर्मचारी १५ मार्च से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

अपहरण एवं ज्यादती में आरोपीगणों को आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रूपए का अर्थदंड

अनूपपुर राजेन्द्रग्राम थानांतर्गत ७ अक्टूबर २०१४ को किसी काम से सियाराटोला/ मंझगंवा से टेलर से बघर्रा गई  किशोरी के गुमशुदगी तथा परिजनों द्वारा दर्ज कराई शिकायत और बाद में किशोरी के मिलने पर लम्बित प्रकरण में १३ मार्च को विशेष न्यायाधीश जिला सत्र अनूपपुर रवि कुमार नायक ने किशोरी के अपहरण तथा ज्यादती के मामले में दोषी आरोपियों को आजीवन कारावास तथा १०-१० हजार रूपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने अलग अलग धाराओं में आरोपियों को आजीवन कारावास तथा अर्थदंड की सजा दी है। लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र भदौरिया के अनुसार किशोरी के अपहरण और ज्यादती के मामले में न्यायधीश ने आरोपी संतोषी बाई पति उत्तम प्रसाद निवासी ग्राम किरगी एवं सुषमा उर्फ  सुखमत गोड़ पति सुदामा प्रसाद राजोरिया निवासी ग्राम परासरी बंगला, जिला सागर को धारा 366 भादवि में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपए अर्थदंड व आरोपी कमला प्रसाद जायसवाल पिता रामप्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम धरमदास अनूपपुर को धारा 366 (क) एवं सहपठित धारा 3 (2)(5) एसअीएससी एक्ट में आजीवन कारावास एवं 10 हजार रूपए के अर्थदंड एवं धारा 370 (4) में आजीवन कारावास  एवं 10 हजार रूपए के अर्थदंड, अभियुक्त सुदामा पिता रामेश्वर प्रसाद राजोरिया एवं रामेश्वर प्रसाद पिता कन्हैयालाल राजोरिया निवासी ग्राम परासरी बंगला जिला सागर को धारा 366 भादवि एवं सह पठित धारा 3 (2)(5) एसटीएससी एक्ट में 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रूपए अर्थदंड एवं धारा 6 लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 तथा धारा 376 एवं सहपठित धारा एसटीएससी एक्ट में प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं आरोपी विजय उर्फ  बृजेश पिता रामेश्वर प्रसाद राजोरिया एवं श्याम बिहारी पिता बाल मुकुंद निटोरिया निवासी ग्राम गढ़ौली जिला सागर को धारा 370 सहपठित धारा एसटीएससी एक्ट में 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रूपए अर्थदंड एवं धारा 6 लैंगिक अपराधो से बालको के संरक्षण अधिनियम तथा धारा 376 एवं सहपठित धारा एसअीएससी एक्ट में प्रत्येक अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।  

लूट के मामले में दो आरोपियों को 5 वर्ष की कारावास तथा दो हजार जुर्माना

अनूपपुर जैतहरी थाना क्षेत्र में 11 अगस्त 16 के दौरान बिजली प्लांट मोजरबेयर से जरियारी गांव बाइक से घर जा रहे बाइक सवार रोहित केवट से लूटपाट करने के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश रवि कुमार नायक ने 8 मार्च 18 को दोषी पाते हुए दो आरोपियों हमेन्द्र उर्फ राजा त्रिपाठी पिता शीतला प्रसाद त्रिपाठी निवासी वार्ड क्रमांक 12 तथा पिंटू उर्फ दीप नारायण शर्मा पिता केदार प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम बलबहरा जैतहरी को धारा 392 में 5 वर्ष सश्रम कारावास तथा 2 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक दुर्गेन्द्र भदौरिया के अनुसार घटना 11 अगस्त की सुबह की है, जहां रोहित केवट अपनी बाइक से घर वापसी कर रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने पचौहा गांव में रास्ते में बाइक रोकवाते हुए उसकी मोबाईल और बाइक की चाबी लूट कर भाग निकले। मामले में रोहित केवट ने जैतहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने विवेचना उपरांत मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

तीन विकासखंडो में नही नकल पुष्पराजगढ़ एसडीएम की लगातार कार्यवाही

चौथे दिन 8 नकलचियो को पकडा,केंद्राध्यक्षो पर मेहरवान प्रशासन
अनूपपुर माशिमं व्दारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में जिले मेंनिरिक्षण दलो का कही पता नही चल रहा ऐसा लगता है कि सिर्फ पुष्पराजगढ़ विकासखंड को छोड़कर जिले के शेष तीन विकासखंडो को नकल नही हो रही है। ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन ने कदाचार को अप्रत्यक्ष रूप से छूट दे दी है। जहां 1 मार्च से जिले के 57 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कक्षा १२वीं तथा कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पुष्पराजगढ़ विकासखंड को छोड़कर जिले के शेष तीन अन्य विकासखंडों में पिछले 14 दिनों में एक भी नकल प्रकरण सामने नहंी आए। जबकि पुष्पराजगढ़ विकासखंड में एसडीएम बालागुरू के और संयुक्त संचालक शिक्षा शहडोल की टीम ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कदाचार में लिप्त 91 परीक्षार्थियों पर लगातार कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में आयोजित परीक्षाएं कदाचार मुक्त नहीं हो रही है। बताया जाता है कि अनूपपुर जिला बनने के 15 वर्षो में बोर्ड परीक्षा में एक ही विकासखंड से इतनी संख्या में नकलची पकड़ाया जाना अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जबकि जिले के शेष विकासखंडों अनूपपुर, कोतमा तथा जैतहरी परीक्षा केन्द्रों से एक भी नकल प्रकरण की कार्रवाई नहीं आने से माना जा रहा है कि जांच के लिए बनी उडनदस्ता टीम परीक्षा केन्द्रों पर नहीं पहुंच रही है। परीक्षा केन्द्रों की पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि अधिकांश जांच अधिकारी परीक्षा आरम्भ के दौरान केन्द्रों पर पहुंचकर चंद समय उपरांत परीक्षा केन्द्र से बाहर आ रहे हैं, जहां परीक्षा केन्द्र के भीतर हो रहे नकल पर उनकी नजर नहीं पहुंच रही है। जनचर्चाओं में यह भी बात सामने आई है कि तीनों विकासखंड अनूपपुर,कोतमा तथा जैतहरी के लिए नियुक्त उडऩदस्ता टीम सिर्फ अपनी औपचारिकता निभा रही है। जबकि बोर्ड नियमानुसार माना जाता है कि जिस परीक्षा केन्द्र पर उडऩदस्ता की टीम द्वारा नकल प्रकरण पकड़े जाए, वहां अप्रत्यक्ष रूप में कदाचार के लिए केन्द्राध्यक्ष भी दोषी हो। क्योंकि नियमानुसार जब जांच पड़ताल के उपरांत परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश तथा १०० मीटर की दूरी में अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है तो कदाचार के लिए पर्चियां मिलना केन्द्र व्यवस्था की संदिग्धा को प्रमाणित करता है।
सुत्रो कि माने तो जिले के सभी परिक्षा केंद्रो में नकल चल रही है,और कार्यवाही सिर्फ पुष्पराजगढ विकासखंड की स्कूलो में यह कैसा न्याय है,छूट का लाभ तो सबको मिलना चाहिये। जिले में निरिक्षण दलो की का इस बार कोई अतापता नही चल रहा है। जबकि भारी भरकम जाँच दल परिक्षा के पहले बना किन्तु किसी भी दल का मैदान में न होना सवाल खछे करता है।
पुष्पराजगढ़ में नकल 8 परीक्षार्थी पकडे गए
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12 वीं परीक्षा में 14 मार्च बुधवार को पुष्पराजगढ़ के तीन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ के. बालागुरू व टीम ने 8 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। विभागीय जानकारी के अनुसार बुधवार को व्यावसायिक परीक्षा के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ के बालागुरू के नेतृत्व में उडऩदस्ता टीम ने परीक्षा केन्द्र शासकीय हायर सेकेण्ड्री विद्यालय अमदरी में 5, परीक्षा केन्द्र करप में 1 तथा परीक्षा केन्द्र कन्या बेनीबारी में 2 नकल करते हुए परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। जहां सभी छात्रों से उत्तरपुस्तिका जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।


प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था की कलेक्टर ने की समीक्षा

अनूपपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अजय शर्मा ने कहा कि संबंधित एसडीएम तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा छात्रावासों, वृद्घाश्रम तथा बाल संरक्षण केन्द्रों में खाद्यान्न आवंटन की ऑनलाईन व्यवस्था प्रारंभ की है। इसके लिए संबंधित अधीक्षकों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। ऐसे बैगा परिवार जो किन्हीं कारणों से यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं प्राप्त कर रहें हों तो उन परिवारों को इस व्यवस्था से जो$डा जाय। बैठक में एसडीएम पुष्पराजग$ढ श्री बालागुरु के., एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम कोतमा श्री मिलिन्द्र नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के खण्ड एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि जिले में ९६ ऐसी दुकानें हैं, जहां सेल्समैन नहीं हैं, जिनके संबंध में विज्ञप्ति प्रकाशित की जा चुकी है। आपने बताया कि इन दुकानों के संचालन जिले में स्वसहायता समूहों के माध्यम से भी किया जा सकता है। 

बस स्टैण्ड कोतमा में फैली अव्यवस्था, यात्री होते परेशान


कोतमा बस स्टैण्ड कोतमा में फैली गंदगी, अव्यवस्थित हाथ ठेला, ऑटो, आवारा मवेशियो के जमघट तथा आसामजिक तत्वो के जमघट के कारण यात्रियो को परेशान होना पड़ता है। नगर से गुजरने वाली बसो को चालक द्वारा स्टैण्ड में आडी तिरछी खड़ा करने के साथ ही परिसर में ही हाथ ठेला में लगाए गए अव्यवस्थित दुकानों के भारी अव्यवस्था बनी हुई है। जिसके कारण बस स्टैण्ड पहुंचने वाले यात्रियो को परेशान होना पड़ता है। वहीं बस चालक द्वारा स्टैण्ड से निकलने के बाद बस को मुख्य मार्ग में खड़ा कर यात्रियो को बैठाया जाता है। जिसके कारण आवागमन भी बाधित होता है और जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं रही सही कसर ऑटो चालको द्वारा पूरी कर दी जाती है। जो अपनी मनमानी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है। जो पूरे परिसर में ऑटा घुमाकर यात्रियों की तलाश करतें है। वहीं बस स्टैण्ड में बने यात्री प्रतिक्षालय मे बिजली की व्यवस्था नही होने के कारण शाम को अंधेरा होते ही शराबियों जमघट लग जाता है, जिसके कारण बसो का इंतजार करते यात्री को परेशानी उठानी पड़ती है।   

गर्मी शुरू होते ही कोतमा नगर मे गहराया जल संकट

बदबूदार पानी पीने विवश नगरवासी, नपा बनी उदासीन
कोतमा। नगर पालिका कोतमा अंतर्गत आने वाले वार्डो मे पिछले कई वर्षो से पानी की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण नगरवासी पानी की समस्या से लगातार परेशान है। वहीं नगर में 2 दिनो मे एक ही बार पानी की सप्लाई की जा रही है, वहीं अब गर्मी के शुरुआती दिनो मे ही लोगो को पानी की समस्या से जूझते नजर आ रहे है। नगर वासियो द्वारा प्रतिदिन पानी की मांग को लेकर शिकायत की जाती है, जिस पर नपा द्वारा नदी मे पानी ना होने का हवाला दे दिया जाता है। नगर पालिका द्वारा पेयजल योजना के तहत करोडो रूपए खर्च कर चुकी है उसके बाद भी वार्डो के लोग पानी के लिए ललायित है।
नाली के पानी से बुझा रहे प्यास
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 स्टेशन चौक से बाजार अस्पाताल तिराहे तक 2 दर्जन से ज्यादा घरो मे पिछले कई माह से नाली का गंदा एवं बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसको लेकर वार्डवासियो में किशोर जैन, राजेन्द्र जैन, सुमत जैन, संतोष जैन, रजनीश शर्मा, संदीप जैन, विकास बरसैयंा, मुकेश मिश्रा, अशोक सेन सहित अन्य लोगो द्वारा नपाध्यक्ष को कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन नपा द्वारा इस ओर किसी तरह का ध्यान नही दिया गया जिसके कारण नगरवासियो मे भारी आक्रोा देखा जा रहा है।
इनका कहना है
वार्ड क्रमांक 3 मे गंदे पानी की सप्लाई पिछले कार्यकाल से चली आ रही है, 15 दिनो के अंदर नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा सकेगी।

मोहनी वर्मा, नपाध्यक्ष कोतमा 

देखरेख के अभाव में लाखो की लागत से बना हाट बजार हुआ खंडहर

भालूमाडा नगर पालिका पसान क्षेत्र अंतर्गत भालूमाडा मे ८ लाख की लागत से बना हाट बजार नगर पालिका की उदासीन रवैये व देखरेख के अभाव में पूरी तसह से खंडहर में तब्दील हो गया है। वहीं हॉट बाजार के चारो ओर फैली गंदगी के कारण यहां दुकान लगाने वाले व्यापारियो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है। जहां पर अब व्यापारियो की दुकानो की जगह आसामजिक तत्वो का जमघट लगा रहा है। वहीं गुरूवार को लगने वाले सप्ताहित बाजार में व्यापारी हॉट बाजार में दुकान न लगा नगर के आसपास सड़को के किनारे ही दुकान लगाने को मजबूर है। स्थानीय लोगो के अनुसार नगर पालिका द्वारा बाजार तो बना दिया गया लेकिन यहां किसी भी प्रकार की सुविधाएं नही दी है।
दो वर्षो में अनुपयोगी हुआ हॉट बाजार
भालूमाडा के वार्ड क्रमांक 09 मे बनाए गए हाट बाजार मे पिछले 2 वर्ष से बाजार नही लगा है, जिसका कारण नगर पालिका एवं पास मे संचालित स्कूल की जमीनी विवाद होने का कारण बताया जा रहा है। भालूमाडा सहित आसपास के ग्राम जिसमें दारसागर, पोडी-चोडी, शिकारपुर, भाद, प्यारी, बगडुमरा, जमुना सहित अन्य ग्रामो की जनता बाजार के दिन आते है  लेकिन उन्हे एक स्थान पर बाजार ना होने के कारण भटकना पडता है।
इनका कहना है
उक्त निर्माण मेरे कार्यकाल के पहले का है, हॉट बाजार की बाउन्ड्रीवॉल बनाने को लेकर विवाद बना हुआ है जिसके कारण बाजार नही लग पा रहा है।

अजय श्रीवास्तव, मुख्य नपा अधिकारी पसान

पत्थर व रेत का अवैध उत्खनन कार्य जोरो पर, मूक दर्शक बना प्रशासन

 कोतमा जनपद कोतमा के आदिवासी बाहुल्य बिजुरी क्षेत्र में खनिज माफियाओ द्वारा जंगल, नदी, नालो सहित शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन करने में लगे हुए है। वहीं माफियाओ द्वारा किए जा रहे खनिज पदार्थो के दोहन पर जिला प्रशासन मूक दर्शक बना अपनी नाकामी या माफियाओ से मिलीभगत कर क्षेत्र में व्यवसाय कर रही है। जिसके कारण नगर सहित आसपास स्थित ग्रामीण इलाको में अवैध उत्खनन कर शासन की विभिन्न योजनाओ के माध्यम से संचालित निर्माण कार्यो में अवैध गिट्टी, बोल्डर, रेत का परिवहन कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। माफियाओ द्वारा नदियो एवं नालो से अवैध रेत का उत्खनन करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रो में पत्थरो का अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए है। इस व्यवसाय के प्रति नगर में इतनी प्रतिस्पर्धा बढी हुई है कि नगर के छोटे से लेकर बडे वाहन इस कार्यो में शामिल है।
नदियॉ व नालो हो रहा रेत का अवैध उत्खनन
केवई, कनई सहित अन्य नदियो व नालो से माफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन का नदियो का स्वरूप बिगडने में लगे हुए है। एक ओर जहां अनूपपुर जिला जल अभाव ग्रस्त घोषित किया गया है। जहां पर नदियो, नालो सहित प्राकृतिक स्त्रोतो को बचाने व जल स्तर को बनाए रखने के लिए नदी नालो में कडी शटर लगाने के आदेश है। वहीं नदियो व नालो से अवैध रेत के उत्खनन पर भी जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन क्षेत्र में खनिज माफियाओ द्वारा जमकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
पत्थरो के उत्खनन में बारूद का हो रहा उपयोग
ग्राम पथरौडी, निगवानी, कोठी, छुल्हा, थॉनगॉव, डोगरियॉ, कपिलधारा के अर्जुन घाट, परसापानी, पडरीपानी सहित आसपास के क्षेत्रो में बारूद का उपयोग कर पत्थरों को तोडा जा रहा है। वहीं प्रतिबंध के बावजूद विस्फोटक सामग्रियो का प्रयोग किए जाने की जानकारी होने के बाद भी राजस्व, खनिज, वन, तथा पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
लगातार शिकायत के बाद जहां खनिज विभाग द्वारा पत्थरो व रेत से लोड वाहनो पर कार्यवाही तो करता है। लेकिन बिना लीज के पत्थर के उत्खनन व रेत के उत्खनन पर विभाग लगातार अपनी उदासीनता बरत रही है। जिसके कारण खनिज माफियाओ के हौसले बुलंद है। वहीं खनिज विभाग द्वारा दिखावे की कार्यवाही में सिर्फ वाहनो को पड़कर अवैध परिवहन की कार्यवाही कर अपना कागजी कोरम पूरा करते है।
क्रेशरो में अवैध भंडारण पर कार्यवाही नही

बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाको सहित हाईवे मार्ग के किनारे दर्जनो क्रेशर संचालित है। जहां पर पत्थरो का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन करते हुए आसपास के क्रेशरो में पहुंचाया जाता है। इतना ही नहीं क्रेशर संचालक द्वारा क्रेशर में पत्थरो के अवैध भंडारण किए हुए है। वहीं खनिज विभाग द्वारा क्रेशरो की जांच न कर सड़को पर दौड रहे गिट्टी व पत्थरो से लोड वाहनो पर कार्यवाही की जाती है। जबकि इन गिट्टी व पत्थरो को किन क्रेशरो से लाना व ले जाने पर किसी तरह की कार्यवाही नही की जाती है। 

भाजपा महिला स्व सहायता समूह की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

अनूपपुर। मंगलवार को भाजपा महिला स्व सहायता समूह की कार्यकारिणी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आधारामज वैश्य एवं विशिष्ट अतिथि राम दास पुरी,इंद्राणी सिंह, जीतेन्द्र सोनी, कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा उपस्थित रहे। बैठक को जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं हितग्राहियों के घरों में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों के लिए योजनाएं लागू की हैं उसे जन जन को अवगत कराते हुए उसका लाभ दिलाने का काम करें। कई ऐसी योजनाएं आज भी हैं जिनकी जानकारी जमीनी स्तर पर लोगों को नहीं हो पा रही है समूह की महिलाएं घर-घर जाकर इस कार्य को बखूबी निभा सकती हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वसहायता समूहों के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करने का मार्गदर्शन दिया गया। रश्मि खरे ने स्वसहायता समूहों की बहनों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं की जानकारी देकर ग्राम स्तर तक पहुंचने का आह्वान किया गया। इस बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्र के १४ मण्डलों की कार्य कारिणी सदस्य बहनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का का सफल मंच संचालन एवं आभार व्यक्त रेखा द्विवेद्वी (जिला सह संयोजक) द्वारा किया गया। रश्मि खरे ने  उपस्थित सभी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। 

कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो चोर

अनूपपुर। बुधवार को फरियादी गंगाबाई पटेल पिता घेतला पटेल ग्राम पिपरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उसके घर से 6 बोरा धान अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 12 मार्च की रात में उसके घर से चोरी हाक गया जिस पर रिपोर्ट दर्ज धारा 457 380 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी रामदीन  कोल पिता टिंकू कोल उम्र 30 साल एवं गणेश उर्फ भूरा पिता छोटेलाल बंशकार उम्र 22 साल दोनो निवासी ग्राम पिपरिया वार्ड नंबर 2 को मुखबिर की सूचना से पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी गया 6 बोरा धान जप्त किया गया और आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

मंगलवार, 13 मार्च 2018

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ ने 13 मार्च को प्रांताध्यक्ष के निर्देशन में वेतन विसंगति के संबंध में  एवं वन कर्मचारियों की  लंबित समस्याओं  के निराकरण अबतक नहीं होने  पर प्रदेश स्तरीय  बैठक में  निर्णय अनुसार  भावी आंदोलन के सूचना के संबंध में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ वनमंडल अनूपपुर से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार निगम, संभागीय अध्यक्ष शिवपूजन त्रिपाठी के साथ सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए। ज्ञापन में संगठन द्वारा वेतन विसंगतियो एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर यदि ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में संगठन द्वारा आंदोलन की रूपरेखा में विभिन्न पांच चरणों में आंदोलन की सूचना दी गई। साथ ही संघ के जिन पदाधिकारियों को चर्चा के लिए अधिकृत किया गया है उनसे चर्चा से 2 दिन पूर्व सूचना देना आवश्यक होगा। 

सब्जी की बोरियों से रेलवे यात्रियों की परेशानी, उतरते-चढ़ते समय हादसों की आशंका

अनूपपुरबिलासपुर-कटनी व अनूपपुर-चिरिमिरी-अम्बिकापुर रेल मार्ग में यात्री ट्रेनों में सब्जी परिवहन के नाम पर बोगियों में कब्जा से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दोनों रेल खंडों पर गुजरती यात्री ट्रेनों में बोगी के मुख्य मार्ग पर ही बोरियों से भरी सब्जियों के कारण यात्रियों को चढ़ते-उतरे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी चढ़ते और उतरने के दौरान पैर फिसलकर प्लेटफार्म पर गिर गिरता है। जिससे कभी भी प्लेटफार्म और रेल बोगी के बीच फंसकर किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। यहीं नहीं बिना टिकट सब्जियां लेकर चढऩे वाले विक्रेता बोगियों में भी पूरी कब्जा कर लेते हैं। इनका दबदबा सिर्फ सवारी गाडिय़ों पर नहीं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी बना रहता है। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-कपिलधारा एक्सप्रेस, अनुपपुर-अम्बिकापुर- चिरिमिरी पैसेंजर आदि यात्री ट्रेनो में सब्जी क्रेता-विक्रेताओ द्वारा शयनकक्ष यात्री डिब्बों की पूरी गेट, सीट के नीचे सीटो के ऊपर, यहां तक सब्जी को बोरो में भर कर अनूपपुर, बुढार, अमलाई, जैतहरी, पेंड्रा, खोंगसरा, बेलगहना , कोतमा, बिजुरी, जैसे आदि क्षेत्र में ले जाकर  विक्रय करके जीवकोपार्जन करते है। कभी कभी यात्रियों व सब्जी विक्रेताओं के बीच सीट व रास्ते को लेकर विवाद की भी स्थिति बनती रहती है। बावजूद रेलवे स्टेशन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।  


कॉलरी में अज्ञात चोरो का धावा, चोरी न कर पाने पर बारूद घर को जलाने दी धमकी

बिजुरी। बिजुरी थाना अंतर्गत एसईसीएल उपक्षेत्र स्थित बिजुरी कॉलरी में कुछ अज्ञात चोरो ने धावा बोल दिया चोरी करने का प्रयास किया। जहां असफल होने पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियो को डराते हुए कॉलरी के बारूद घर को जला देने की धमकी दे कर भाग खड़ा हुआ। घटना की लिखित सूचना अर्जुन कुमार सहायक निरीक्षक सुरक्षाकर्मी ने बिजुरी थाने में दर्ज कराई। जिसमें उल्लेख किया गया है कि 12 मार्च की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे 5-6 अज्ञात चोर कॉलरी के स्टोर के पीछे रेलवे साइडिंग खदान परिसर, सीएचपी व मैग्जीन में काफी देर तक हंगामा मचाया। साथ ही  सभी पोस्ट पर तैनात कॉलरी के सुरक्षाकर्मियो को गालियां देते हुए मारने की भी धमकी दी। हांलाकि इस दौरान न तो चोरी की घटना घटी और ना ही चोरों के साथ विवाद हुआ। वहीं जाते जाते चोरों ने  बारूद घर में आग लगा उडा देने की धमकी दी तथा मैग्जीन में तैनात गनमैन नितेश शुक्ला को बंधक बनाने की कोशिश की। बताया जाता है कि लगभग 10 वर्ष पूर्व कोरजा उप क्षेत्र अंतर्गत शीतल धारा भूमिगत कोयला खदान में कबाड़ चोरो ने एक कॉलरी के एक सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाई थी, जिसमें गार्ड की मौत हो गई थी।

कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला में मशरूम व औषधीय गुणों के बारे में दी गई जानकारी



अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में डॉ.तरूण कुमार ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक पर्यावरण विज्ञान द्वारा दो दिवसीय कृषक कार्यशाला ९ एवं १० मार्च को आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत वैज्ञानिकों के द्वारा औषधीय एवं सगंध फसलों की खेती के बारे में कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि प्रो० एम०पी० ठाकुर एवं डॉ.अरूण कुमार त्रिपाठी थे। इस कार्यक्रम के प्रयोजक मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता मण्डल भोपाल द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी द्वारा कृषकों को औषधीय एवं सगंध फसलों की खेती, उसके प्रसंस्करण एवं मण्डी तक पहुचाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। डॉ. अनीता ठाकुर द्वारा औषधीय पौधों के महत्व एवं उनके द्वारा रोगोपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डॉ. प्रशंात सिंह, डॉ. रविन्द्र शुक्ला, योगेश कुमार, सुनील कुमार वैज्ञानिकों के द्वारा हर्बल गार्डन का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रो० नवीन शर्मा, अधिष्ठाता, विज्ञान संकाय द्वारा सभी वैज्ञानिकों एवं कृषकों का अभार व्यक्त किया गया।

फरार आरोपी गिरफ्तार



अनूपपुर। थाना आजाक में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/18 धारा 294,323,506,34 आईपीसी एवं 3(1)2 दा धा (2) (व्हीए)आजाक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध होने के बाद थाना कोतवाली को विवेचना हेतु मिला था जिस अपराध में फरार आरोपी प्रमोद चौहान पिता जीत बहादुर चौहान निवासी बरबसपुर को मंगलवार 13 मार्च को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है जहां से जेल दाखिल किया जाता है।

अवैध शराब का फरार आरोपी गिरफ्तार



अनूपपुर। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 4/18 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट अवैध शराब 59.415 लीटर कीमती 54090 रुपए का अवैध शराब जप्त किया था जो पूर्व में आरोपी हरिवंश उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए जेल भेजा गया था इस प्रकरण में एक आरोपी फरार था जिसे मंगलवार 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया आरोपी लखन राठौर पिता राम प्रसाद राठौर उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 1  सामतपुर घटना के दिन ३ जनवरी से ही फरार चल रहा था आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है!

शहर में निकली सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा



दिन भर चला भंडारा व भक्तिमय कार्यक्रम

अनूपपुर। तिपान नदी के तट पर स्थित सांई मंदिर के ७वंा स्थापना दिवस १३ मार्च को धूमधाम से मनाए गया। सांई सेवा समिति द्वारा सुबह १० बजे शोभयात्रा रामजानकी मंदिर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुऐ होते तिपान नदी स्थित सांई धाम गाजे बाजे के साथ पहुंची। इस दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर साई नाथ की पूजन अर्चन किया। ७ वर्ष में प्रवेश होने पर सांई धाम कमेटी द्वारा शोभा यात्रा के बाद सांई मंदिर प्रांगण में भक्ति व संगीतमयी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विशाल भंडारा का आयोजन गया। जहां बडी संख्या में भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भक्ति संगीत का आनंद उठाया। समित ने नगर एवं बाहर से भक्तों का आभार व्यक्त किया है,जिन लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया एवं शांति व्यवस्था बनाई रखी। उन सभी के सहयोग के बगैर इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। आगे भी एैसे आयोजन में हमें एैसा ही सहयोग मिलता रहे यही हमारी आशा है। इस आयोजन में यातायात पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आवागमन में विशेष योगदान दिया।

हाईस्कूल सा.विज्ञान की परीक्षा में ३१ नकल प्रकरण दर्ज



अनूपपुर। ५ मार्च से आरम्भ हुए माशिमं की कक्षा १० वीं परीक्षा में मंगलवार१३ मार्च को पुष्पराजगढ़ के ६ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में एसडीएम पुष्पराजगढ़ के बालागुरू और संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग शहडोल ने ३१ परीक्षार्थियों को पकड़ा। इससे पूर्व सोमवार १२ मार्च को एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने हायर सेकेंडरी की आयोजित अर्थशास्त्र की परीक्षा में तीन परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण करते हुए २२ नकलची परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा था। जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में परीक्षा के दौरान हुई कार्रवाई में चार दिनों में अबतक कुल ८३ परीक्षार्थिओं को नकल करते पकड़ा गया है। वहीं मंगलवार को विज्ञान की परीक्षा में एक ही दिन में ३१ नकलचियों को पकडऩे की कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जाती है। इससे पूर्व शनिवार १० मार्च को पुष्पराजगढ़ के ३ परीक्षा केन्द्रों पर २५ परीक्षार्थियों को एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने नकल करते पकड़ा गया था। शिक्षा विभाग के अनुसार मंगलवार को सामान्य विज्ञान की परीक्षा में जिले के ५७ परीक्षा केन्द्रों से ४७८ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि परीक्षा में १११६२ परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जहां १०६८४ परीक्षार्थी ही सम्मिलित हो सके। बताया जाता है कि मंगलवार को तहसीलदार पुष्पराजगढ़ के नेतृत्व में उडऩदस्ता टीम एवं संयुक्त संचालक शहडोल की टीम ने परीक्षा केन्द्र ३६११११ शासकीय मॉडल स्कूल पर औचक निरीक्षण करते हुए ५ परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। जहां सभी छात्रों से उत्तरपुस्तिका जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की। वहीं परीक्षा केन्द्र ३६१०३५ शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भेजरी में निरीक्षण के दौरान ३ परीक्षार्थियों को कदाचार करते हुए पकड़ा। जबकि परीक्षा केन्द्र ३६१०४६ शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खांटी पर ०१ परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जबकि पुष्पराजगढ़ एसडीएम के बालागुरू ने परीक्षा केन्द्र  शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीबारी से ०२, संयुक्त संचालक शहडोल के साथ परीक्षा केन्द्र दमेहड़ी से १३ परीक्षार्थियों तथा परीक्षा केन्द्र शासकीय स्कूल खसरखार से ७ परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। 

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...