अनूपपुर। मध्य प्रदेश के जिले की पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत बम्हनी में दोपहर खेत में भरे पानी में 35 वर्षीय महेश बैगा की डूबने से एवं ग्राम पंचायत पाली में 21 वर्षीय दिनेश चौधरी की छत से गिरने से मौत हो गई।
पुलिस चौकी फुनगा के अनुसार ग्राम पंचायत बम्हनी में रविवार की दोपहर खेत में भरे पानी में डूबने से महेश बैगा पुत्र भुत्ता बैगा, निवासी बम्हनी सुबह घर से गांव की जाने की बात कह निकला था। इसी दौरान गांव के सुनसान जगह के पास एक खेत में गांव के एक बुजुर्ग ने युवक के शव को देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद 3 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फुनगा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां शाम पोस्टमार्डम करा परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने बताया कि महेश बैगा गरीब परिवार से है, पति की मौत की सूचना पर पत्नी की तबियत बिगड़ गई, जहां पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार मृतक के दो छोटे छोटे एक लड़का और एक लड़की है।
चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि मृतक खाने पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया पांव फिसलने से खेत की मेढ़ पर गिरना और खेत में भरे पानी में गिरने और डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत होता है। पुलिस द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी घटना पुलिस चौकी फुनगा के ही ग्राम पंचायत पाली में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक दिनेश पुत्र राकेश चौधरी की छत से गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक राविवार की शाम के समय घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी फुनगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में सिर में गंभीर चोट के कारण मौत होने की बात कही। पुलिस शव परिजनों को सौंप मामले की जांच कर रही है।
चौकी प्रभारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई की मौत पिछले होली पर्व के दौरान हो गई थी। मृतक अपने घर में दो घर( स्वयं एवं बड़े चाचा) में अब एकमात्र पुत्र था, बड़े चाचा की दो बेटियां थी। लेकिन शाम 5 बजे घटी घटना में वह भी परिवार को अलविदा कह दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें