https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 26 अगस्त 2018

कजलईया मनेगा सोमवार को



अनूपपुररक्षाबंधन के दूसरे दिन सोमवार को कजलईया का पर्व बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। कोतमा नगर के पंचायती मंदिर एवं पुरानी बस्ती से शाम 5 बजे कजलईया का जुलूस निकाला जाएगा, जो भजन कीर्तन करते हुए बस स्टैंड पुरनिहा तालाब एवं मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित केरहा तालाब में कजलईयों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। शाम से छोटे-छोटे बच्चे एवं बडे बुजुर्ग कजलईया लेकर एक दूसरे के घरों में पहुंचकर गले मिलेगें। कजलईया पर्व हिन्दू त्यौहारो में मुख्य पर्व माना जाता है जिसमें लोग एक दूसरे से गले मिलकर अपनी खुशियां बांटते है। यह क्रम शाम से शुरू होगा जो देर रात तक निरंतर चलेगा।

जेल में बंद भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधने उमड़ी बहनें



छलके आंसू लिया रक्षा संकल्प
अनूपपुर अभी तक शहडोल जिले में जेल की सुविधा होने केकारण आपराधिक मामलों में बंद भाईयों से मिलने उनकी बहनों को शहडोल जाना पड़ता था। लेकिन यह पहला मौका रहा, जब जिला जेल अनूपपुर के आरम्भ होने पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने अनूपपुर जेल पहुंची। लगभग 143 बंदियों में रविवार की दोपहर तक 50 से अधिक भाईयों की कलाई पर बहनों ने राखियां बांधी। बहनों के इस प्रेम में भाईयों के आंखों की सूखी आंसू हिलारे लेकर एक-एक कर टपकने लगी। भाई-बहनों ने एक दूसरे के हाल जाने, वहीं भाईयों ने बहनों को रक्षा का संकल्प दिया। वहीं कोतमा में कॉलेजी छात्राओं ने कोतमा थाना पहुंचकर थाने में पदस्थ पदाधिकारियों व कर्मचारियों के कलाईयों पर राखी बांध उनके मंगल जीवन की कामना करने के साथ ही समाज की रक्षा करने का संकल्प लिया।

रेशमी डोर मे बंधा भाई-बहन का प्यार, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

रिमझिम बारिश की फुहार भी नहीं रोक सकी बहनों के पांव, ट्रेनें और बसें रही फुल

 अनूपपुर सावन मास के पूर्णिमा को मनाई जाने वाली भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व रविवार २६ अगस्त को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर चंदन वंदन के साथ कलाई पर रेशम की पवित्र डोर को बांध अपने रक्षा का वचन लिया। ग्रह-नक्षत्रों के चक्र में इस बार का रक्षा बंधन का शुभ मुहत्र्त रविवार की सुबह 5.59 मिनट से दोपहर 3.37 बजे तक रहा। मंदिरों में पूजा पाठ कर भाईयों के लिए राखी से सजाया हुआ थाल बहनों ने भाईयों के समक्ष रखें, तथा भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसे यशस्वी होने की दुआएं की और उसकी बलाओं को अपने हाथों में समेट मिलया। इस मौके पर भाई भी रेशम की डोर की लाज निभाने तत्पर्य दिखें। रक्षा बंधन पर स्थानीय बाजारों में राखियों व मिठाईयों की दुकानों पर खासा चहल बना रहा। खासकर उपहार की दुकानों से लेकर कपड़ों व अन्य धातु के दुकानों पर भाईयों के द्वारा जमकर खरीदारी की गई। राखी खरीदारी व मुंह मीठा के साथ उपहार देने की रस्म ने बाजार के सभी दुकानों को गुलजार रखा। चाहे व किराना-गल्ले की दुकान हो या फिर मिठाई की, फल की दुकान हो या फिर उपहार की सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ बनी रही। इस दौरान प्रशासन ने भी बाजार की गलियों से लेकर रेलवे स्टेशन व बस स्टंैड में सुरक्षा की व्यवस्था बनाई रखी। जबकि जिले के नगरीय क्षेत्र कोतमा, बदरा, भालूमाड़ा, राजनगर, बिजुरी, अमरकंटक, जैतहरी, सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में हर्षोउल्लास के साथ भाई बहन के स्नेह प्रेम, आत्म सम्मान, पवित्रता का व्रत, आत्म रक्षा का संकल्प, सुखमय और खुशहाल जीवन के लिए अनेक शुभकामनाओं का रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षा बंधन में भाई-बहन के मिलन पर अनूपपुर-कटनी-बिलासपुर सहित मनेन्द्रगढ़ रूट की ट्रेनों से लेकर बसों तक में खचाखच भीड़ बनी रही। बसों में तो पैर रखने के स्थान तक नहीं थे। जबकि ट्रेनों की सामान्य बोगी हो या फिर एसी सभी एक सामान्य भीड़ से दिख रहे थे। रविवार की सुबह से लेकर शाम तक रह-रह कर बारिश की रिमझिम बौछार होती रही। लेकिन भाई-बहन के स्नेह मिलन में बारिश की बौछार भी उनके कदम नहीं रोक सकी।

एसडीएम अनूपपुर,कोतमा एवं सीएचएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम २०१० अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी मिलिंद नागदेवे प्रभारी कोतमा, अनूपपुर नदिमा प्रभारी, डा.आर.पी.श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने उक्त संबध में कारण स्पष्ट करते हुए तीन दिवस के भीतर जिला लोक सेवा प्रबंधन में भेजने के निर्देश दिए हैं।

नयाब तहसीलदार अनूपपुर पर पांच सौ रुपए का जुर्माना



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर मुन्नीलाल पाण्डेय प्रभारी नयाब तहसीलदार अनूपपुर को 500 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। कलेक्टर ने अर्थदण्ड की राशि तीन दिवस के भीतर जमा की जाकर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन में भेजने के निर्देश दिए हैं।

कोई भी पात्र मतदाता नही रहना चाहिए वंचित- कलेक्टर



मतदाता सूची में नाम जुडने की तिथि ३१ अगस्त तक
अनूपपुर। जिले में १८ वर्ष से ऊपर की जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिए। महिला मतदाताओं के नाम विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची में शामिल करायें। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से नहीं छूटे। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने समस्त बीएलओ को दिये हैं। कलेक्टर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को इस प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोडने की तिथि आयोग द्वारा ३१ अगस्त तक ब$ढा दी गई है। पहले यह २१ अगस्त तक निर्धारित थी। आपने कहा कि एक जनवरी २०१८ की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाना हैं। सभी नोडल अधिकारी मेहनत कर मतदान केन्द्रवार छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने १८ साल पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों की जानकारी लेकर उनसे फार्म-६ भरवाकर सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए।

शनिवार, 25 अगस्त 2018

घर में घुस लूट एवं हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास

अनूपपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार नायक द्वारा २३ अगस्त को आरोपी रमेश प्रजापति को धारा ३०२, ४६० के तहत आजीवन कारावास एवं १० हजार रूपए जुर्माना एवं धारा ३९४ सहिपठित धारा ३९७ में १० वर्ष सश्रम कारावास एवं ५ हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है एवं मामले में अन्य अभियुक्त प्रेमवती प्रजापति को धारा ४११, ४१४ के तहत प्रत्येक अपराध के लिए १ वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रूपए के दंड दंडित किया गया है। विशेष लोक अभियोजक मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि १ फरवरी २०१४ को ११.३० बजे कोतवाली अनूपपुर में सुशील नापित द्वारा सूचना दी गई कि वह मवेशी चराकर वापस लौट रहा था जहां ग्राम बर्री के कोदूलाल चौधरी की पत्नी भीड़ लगी थी सरपंच व जनपद सदस्य द्वारा बताया गया कि कोदूलाल चौधरी की पत्नी जो घर में अकेली थी वह सुबह से नही उठी तब नंदू राठौर को सीढी में चढ़ाकर दीवाल के अंदर से आंगन का दरवाजा खोला गया जहां गोमती बाई अपने कमरे में मृत पड़ी थी तथा उसके दहिने हाथ की हथेली व मुंह से खून लगा था तथा घर का समान अस्त व्यस्त होने तथा घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था जहां कुआं के पास सीलिंग पंखा, सिलाई मशीन, घर के बल्व अज्ञात चोरो ने निकालकर वही रख दिया था। जहां अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की नियत से घर में घुसे तथा गोमती बाई द्वारा विरोध करने पर ३१ जनवरी २०१४ की दरम्यिानी रात उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई जहां विवेचना में संदेही दीनदयाल प्रजापति एवं रमेश प्रजापति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने चोरी गए सामान की जब्ती के आधार पर बाल्मीक सोनी, राम कुमार सोनी, अरूण कुमार सोनी, प्रेमवती, पियूष सोनी के विरूद्ध संज्ञान लेकर मामलेमें आरोपी बनाया गया। जिस पर जिला अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरी द्वारा सूक्ष्मता से अभियोजन साक्षियों के कथन न्यायालय में कराए गए एवं लिखित अंतिम तर्क प्रस्तुत कर आरोपियों को सजा देने की मांग की गई। जिस पर न्यायालय ने सहमत होने हुए आरोपियों को उक्त दंड से दंडित किया गया।

अभाविपा के महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री एवं सह मंत्री का कोतमा नगर में हुआ भव्य स्वागत



कोतमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री सतेंद्र पटवा एवं प्रांत सह मंत्री शौरभ गोले का प्रथम कोतमा नगर आगमन २४ अगस्त को हुआ। जहां समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बैठक का आयोजनकिया गया, जहां मॉ सरस्वती एवं विवेकानंद की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित करते हुए उन्होंने परिषद के कार्यो, राष्ट्र पुननिर्माण, नगर परिषद कार्यकारिणी, सदस्यता अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, मिशन साहसी छात्रा सुरक्षा जैसे मुख्य विषयो पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक मे प्रदेश मंत्री सतेन्द्र पटवा, प्रदेश सह मंत्री सौरभ गोले, जिला संयोजक आशुतोष तिवारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पुष्पेंद्र तिवारी, जिला सह संयोजक नितीश सिंह, पूर्व प्रदेश सदस्य अनुदीप जैन, भोले गौतम, नगर मंत्री अंजनी गौतम, छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण पांडेय, उपाध्यक्ष मोनिक, आदर्श, अतुल, कीर्ति जैन, अतुल, शरद, तरुण, रवि, मोंटू, मनीष, अंकुश, राम, अमन, राहुल, मोहित, आदित्य, दीपक भट्ट, अमित सहित समस्त  कोतम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पराजगढ़ में ली बैठक



राजेन्द्रग्राम। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने ग्राम पंचायत किरगी के समन्वयक भवन में अगामी विधान सभा चुनाव को लेकर एसडीओपी कार्यालय राजेन्द्रग्राम अंतर्गत आने वाले तीनों थाना राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक, करनपठार के प्रभारियों की बैठक ली गई। पुलिस कप्तान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अगामी चुनाव पर पुलिस के कार्यो को अपनी जिम्मेदारी, चुनाव के समय सुरक्षा एवं नागरिको की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए समझाईश दी गई। बैठक में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, पुष्पराजगढ़ एसडीओपी प्रतिपाल सिंह महोबिया, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रो, सूबेदार स्वेता शर्मा, अमरकंटक थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह, करन पठार प्रभारी अरविंद साहू, उपनिरीक्षक एस.एस. परस्ते सहित अन्य पुलिस कर्मचारी बैठक में शामिल हुए। वहीं आगामी चुनाव को लेकर रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी एवं सूबेदार श्वेता शर्मा द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का निवर्हन करने की बात कही गई।

वन संरक्षक ने किया वायसन विचरण क्षेत्र का भ्रमण



अधिकारियों कर्मचारियों को दिये निर्देश अनूपपुर। विचरण कर रहे पांच वर्ष उम्र का शाकाहारी वन्यप्राणी नर वायसन वन परिक्षेत्र जैतहरी के बीट पोडी के लहसुना तिलवनडांड के पडरी (रौनाटोला), केरहा एवं भेलमा में विचरण करते हुऐ राजेंद्रग्राम परिक्षेत्र के बीट बरबसपुर २२ जून की सुबह राजेंद्रग्राम के विभिन्न अंचलों होते हुए छींदपानी के जंगल में पहुंचा, जिसे देखने के लिए आमजन में कौतूहल की स्थिति बनी हुई है। निरंतर विचरण कर रहे नर वायसन के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु मुख्य वनसंरक्षक वनवृत्त शहडोल ए.के.जोशी ने राजेंद्रग्राम परिक्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नर वायसन के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आस-पास के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, लाउडस्पीकर, पंपलेट के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने, वन कर्मचारियों का समूह बनाकर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिये। इस दौरान मानसिंह मराबी एसडीओ वन राजेंद्रग्राम,श्रीकांत शर्मा एसडीओ वन अनूपपुर, के.एल. सिंह वन परि.अधि. राजेंद्रग्राम, वन्यप्राणी प्रेमी/सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल के साथ वन विभाग के कर्मचारी एवं सुरक्षा श्रमिक सम्मिलित रहे।

रेत उत्खनन विवाद पर खनन माफिया ने किया हवाई फायर



शिकायत पुलिस अधिक्षक के पास

अनूपपुरचचाई थाना अंतर्गत 24 अगस्त की रात लगभग 12 बजे ग्राम कैल्हौरी में रेत माफियाओं द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों सहित खनिज विभाग के दो निरीक्षको को लेकर कैल्हौरी गांव पहुंच ग्रामीणो को सोन नदी से रेत चोरी करने की बात कह बदूंक की बट से मार कर ग्रामीणो में दहशत फैलाने अपनी लायसेंसी बदुंक से ३ राउंड हवाई फायर किया गया। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग सहित चचाई पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद कैल्हौरी गांव निवासी थाने पहुंच मानेन्द्र सिंह लिखित शिकायत की गई। जिसके बाद 25 अगस्त को जनपद पंचायत जैतहरी, क्षेत्र क्रमांक 2 कैल्हौरी चचाई की प्रदेश सदस्य एवं सभापति सहकारिता एवं उद्योग मीना तनवर ने 25 अगस्त को संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मानेन्द्र ङ्क्षसह द्वारा हवाई फायर कर जान से मारने की लिखित शिकायत करते हुए बताया गया कि 24 अगस्त को रेत खदान में कार्यरत मानेन्द्र ङ्क्षसह अपने साथ कुक्कु सोनी 2 पिकअप में 40 साथियों के साथ ग्राम कैल्हौरी आया जहां खेत से वापस आ रहे अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा को रोकर कर जबरन मानेन्द्र सिंह ने हवाई फायर करते हुए धमकाने लगा, जहां बंदूक की आवाज सुन ग्रामीणो ने वहां पहुंच मानेन्द्र सिंह से बंदुक छीन उसे पुलिस के हवाले किया। वही मानेन्द्र सिंह द्वारा बंदुक के बट से मारा जिसकी सूचना मेरे द्वारा तत्काल एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग को दी गई। वहीं पूरे मामले में उन्होने आरोपी लगाया है कि पूर्व में रेत के अवैध उत्खनन से नदी में हुए गड्ढे में डूबने से दो बच्चो की मौत भी हो चुकी है, लेकिन थाना प्रभारी रहे पीसी कोल ने उक्त प्रकरण पर कोई कार्यवाही नही की गई।
खनिज निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध
जानकारी के अनुसार चचाई स्थित सोन नदी से ग्रामीणो पर रेत का अवैध उत्खनन किए जाने की बात को लेकर खनन माफियाओं द्वारा अपने निजी वाहन पर खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य एवं एक अन्य को ले जाकर जबरन दवाब बनाने का प्रयास किया गया, जहां खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है। वहीं खनिज अधिकारी की खनन माफियाओं के साथ संलिप्ता तथा खनिज पदार्थो के दोहन कराए जाने की शिकायत पर उनके कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दिए है। वहीं इस संबंध में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा गया जहां मानेन्द्र सिंह के निजी वाहन में खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य भी उनके साथ आया था, वहीं अमरा बैगा एवं प्रीतम बैगा द्वारा चचाई थाने में लिखित शिकायत की है जिससे की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण पर एमसीएमसी की बैठक सम्पन्न



अनूपपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन २०१८ के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण कर, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का  गठन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित एमसीएमसी समिति की बैठक में सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग के मीडिया सम्बंधी दिशा निर्देशों, एमसीएमसी समिति के दायित्वों एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ के मीडिया सम्बंधी उपबंधो से अवगत कराया गया। अनुग्रह पी ने मीडिया में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की जाँच,पेड न्यूज मामलों के अनुवीक्षण, राजनैतिक विज्ञापनों के व्यय लेखा संधारण से सम्बंधित एमसीएमसी समिति के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के सम्बंध विस्तार से बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा मिलिंद नागदेवे, एसडीओपी उमेश गर्ग, सहायक संचालक जनसम्पर्क अंकुश मिश्रा, जिला प्रबंधक एनआईसी सुभाष ठाकरे, एमसीएमसी समिति के मीडिया सदस्य कैलाश पांडे एवं  राजेश शुक्ला उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत शहरी हितग्राहियों का सम्मेलन सम्पन्न



बेसहारों का सहारा है सम्बल योजना-विधायक 
अनूपपुर। जिले की समस्त नगरपलिकाओ में २५ अगस्त को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत असंगठित श्रमिकों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सम्बल योजनांतर्गत हितलाभ वितरण के साथ विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों को स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल रौतेल ने कहा मध्यप्रदेश शासन की सम्बल योजनाओं ने सभी को सहारा दिया है, अब कोई भी बेसहारा नही है शासन  हर वर्ग विशेषकर गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। विधायक ने उपस्थित जनो को सम्बल योजनांतर्गत प्रदान किए जाने वाले हितलाभ अनुग्रह राशि, अंत्येष्टि सहायता, प्रसुती सहायता, बिजली बिल माफी योजना, राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार, शिक्षा सुविधाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक आम जनो को अवगत कराया। आपने कहा ऐसे व्यक्ति जो कि पात्र हैं और किन्हीं कारणो से पंजीयन नही करा सके हैं वे अभी भी पंजीयन करा सकते हैं। नपाध्यक्ष रामखिलावन राठौर ने कहा शासन आमजनो की आजीविका में सुधार के लिए एवं उनका भविष्य सुधारने के लिए प्रतिबद्घ है। लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता एवं शासन द्वारा किए कार्यों से आमजनो को अवगत कराया। डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया अभी भी चालू है समस्त पात्र अपना पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लाल परेड ग्राउंड भोपाल से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से दिए गए सम्बोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी।
कार्यक्रम में उपस्थितजन जिनमें से कईयों ने इन योजनाओं का लाभ प्राप्त भी कर चुके हैं। उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। ज्ञात हो कार्यक्रम में पूर्व में असंगठित योजनातंर्गत पंजीकृृत 2600 हितग्राहियों के स्मार्ट कार्ड जो जिले से प्राप्त हुए हैं उनका वितरण भी निकाय के पार्षदगण एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया है।

शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में वीवीपीएटी से कराया गया अवगत



अनूपपुर। नगरपालिका द्वारा स्वसहायता भवन अनूपपुर में आयोजित शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराया गया। डिप्टी कलेक्टर ऋषि सिंघई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से मतदाता ने किस प्रत्याशी को वोट डाला है इस आशय की पर्ची वह स्वयं देख सकेंगे। यह पर्ची ७ सेकंड तक देखने के लिए वीवीपीएटी में प्रदर्शित रहेगी। इसके पश्चात यह सील्ड बॉक्स में चली जाएगी। मास्टर ट्रेनर कौशलेन्द्र सिंह ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया  एवं वीवीपीएटी का भौतिक प्रदर्शन किया। उपस्थित जनो ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से वोट डालकर पर्ची का अवलोकन किया। पर्ची में प्रत्याशी का सरल क्रमांक नाम एवं चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। इस अवसर पर विधायक रामलाल रौतेल, नपाध्यक्ष अनूपपुर रामखिलावन राठोर समेत आमजन उपस्थित थे।

कला मंडलियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराऐं- कलेक्टर



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि जिले की कला मंडलियों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु शासन द्वारा योजना बनाई गई है। इस योजना द्वारा मंडलियों को लाभान्वित करने हेतु समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कलामंडलियों की सूची अपेक्षित है। समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समस्त ग्राम पंचायतों की कलामंडिलयों की सूची संलग्न निर्धारित प्रपत्र मे तैयार कराकर हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बिना सक्षम स्वीकृति के राशि का आहरण होने पर की जाएगी अनुशासनात्मक कार्यवाही- कलेक्टर



अनूपपुर। कलेक्टर अनुग्रह पी ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारी को सचेत करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त कार्यालय प्रमुख/आहरण संवितरण अधिकारी मध्यप्रदेश वित्तीय शक्ति पुस्तिका भाग एक एवं भाग दो में प्रत्योजित शक्तिओं के अनुसार एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोषालय/बैंक से राशि का आहरण करें। बिना सक्षम स्वीकृति/अनुमोदन के कोई भी राशि की आहरण एवं संवितरण तथा अन्य स्वीकृतियॉ/आदेश जारी नही करें। यदि ऐसा पाया जाता है कि, बिना सक्षम स्वीकृति के राशियॉ आहरित की गई है अथवा आदेश जारी किया गया है तो, सबंधित कार्यालय प्रमुख/आहरण संवितरण अधिकारी के विरूद्घ मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम, १९६६ के तहत आर्थिक अनियमितता मानते हुए नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

यात्री जागरूकता सप्ताह का आयोजन संपन्न



अनूपपुर। ट्रेनों में चोरी-लूट सहित महिला अपराध के बढ़ते मामले में यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर २४ अगस्त से यात्री जागरूकता सप्ताह का आरम्भ किया गया है। जहां 24 अगस्त शुक्रवार को रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्रांगण में यात्री जागरूकता सप्ताह के तहत स्वच्छता, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, रेल यात्री सतर्कता के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों को जागरुक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं जिला आयुक्त स्काउट गाइड बिलासपुर मोहम्मद याकूब शेख, वरीष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर भवानी शंकरनाथ, जिला आयुक्त स्काउट गाईड संगठन बिलासपुर डीके स्वाईन, रेलवे मजदूर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी रेल सुरक्षा आरपीएफ  इंस्पेक्टर ओपी यादव, मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर एमदास तथा रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के सचिव रामदास राठौर सम्मिलित हुए। इस मौके पर स्काउट गाईड बिलासपुर ने महिला सुरक्षा, महिला शक्तिकरण, स्वछता, रेल यात्रियों को जहर खुरानी, चोरी आदि पर नुक्कट के माध्यम से जानकारी दी।

बिजली लोक अदालत में 75 प्रकरणों का हुआ निराकरण



अनूपपुरमध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश में बिजली समस्याओं को लेकर 25 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत प्रकरण वापसी व समझौते के तहत सुलझाने में सफल रही। जिला न्यायाधीश रवि कुमार नायक के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ। लोक अदालत में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 में पंजीकृत श्रमिकों तथा मप्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत कर्मकारों के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135138 के अंतर्गत आने वाले मुकदमे वापस लिए गए। हालंाकि सुबह हल्की रिमझिम बारिश के कारण पक्षकारों की आवाजाही ना के बराबर रही, लेकिन दोपहर के समय पक्षकारों की भीड़ समस्याओं के निराकरण के लिए जुटी। जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत वारीन्द्र कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश विद्युत के न्यायालय में खंडपीठ का गठन किया गया था, जहां 75 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें 12 प्रकरणों में समझौता हुआ, जबकि 63 प्रकरण वापस लिए गए। आयोजित लोक अदालत में लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 150 रही।

अनियंत्रित होकर टैक्टर पलटा मौके पर ही दबकर की चालक



अनूपपुर करनपठार थाना क्षेत्र के शहडोल पंडरिया मार्ग के बगदरा घाट पर तेज रफ्तार की ट्रैक्टर-ट्रॉली घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे आने से 19 वर्षीय वाहन मालिक व चालक संतोष सिंह गोंड पिता रामरतन सिंह निवासी विचारपुर थाना राजेन्द्रग्राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ने गांव के अन्य लोग भी सवार थे, जो घायलावस्था में शहडोल और डिंडौरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए हैं। बताया जाता है कि कुछ ग्रामीणों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बगदरा घाट को उतर रही थी, तभी तेज रफ्तार की वाहन अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर पलटी मार दी। जिसके नीचे आने से चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके के लिए पहुंच रवाना हुई, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

विधानसभा चुनाव पूर्व दो राज्यो की सुरक्षा सबंधी बैठक सपंन्न

अनूपपुर। पुलिस महानिरीक्षक आईपी कुलश्रेष्ठ, डीआईजी पी०एस० उइके,पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता सरगुजा रेंज, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जिला कोरिया, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ अनुज कुमार गुप्ता, एसडीओपी रामानुजगंज नीतेश कुमार गौतम की मौजुदगी में आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये दोनों राज्यों की सीमाओं से लगे पोलिंग बूथ, राज्यवर्ती नाकों, जिलावर्ती नाकों थाना, चौकी की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक के दौरान दोनो राज्यो के स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटिंयों में संबंध में भी चर्चा की गई, एवं चुनाव के दौरान एक दूसरे की सहायता करने की बात कही गई। बैठक में एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, एसडीओपी कोतमा एसएन प्रसाद, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंसी, थाना प्रभारी रामनगर विभेन्द्रू वेंकट टांडिया, थाना कोतवाली प्रफुल्ल राय, थाना प्रभारी यातायात ब्रिजेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहें। बैठक में एक-दूसरे जिलों में निवासरत स्थाई एवं गिरफतारी वारंटियों की गिरफतारी से संबंधित सूची एवं वारंटियों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया गया व अपराधियों को गिरफतार करने के लिये कहॉं-कहॉं नाकाबंदी की जायेगी से संबंधित जानकारी तथा अवैध शराब के परिवहन, डम्प किये जाने वाले स्थानों को चिन्हित करने तथा प्रभावी चेकिंग कर कार्यवाही किये जाने व सूचनाओं के आदान प्रदान करने के संबन्ध में विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना बनाई गई। चुनाव के दौरान एक दूसरे जिले से सुगम संचार व्यवस्था निरन्तर बनी रहने बाबत् कार्ययोजना तय की गई। बैठक में म०प्र०/छ०ग०के सीमावर्ती अधिकारियों, थाना प्रभारियों का वाट्सअप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया तथा सीमावर्ती थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर सीमावर्ती बैठकें आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया। अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती थानों में कहॉं-कहॉं नाकाबंदी की जावेगी उन स्थानों को चिन्हित किया जाकर सूची का आदान प्रदान किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसी तरह आगे भी दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी मिलकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहेंगे व समन्वय बैठक कर आपराधिक गतिविधियों पर अधिक से अधिक रोक लगाने का प्रयास करेंगे।


निमहा में असंगठित मजदूर पंजीयन प्रमाणपत्र का किया गया वितरण

अनूपपुर। पंचायत अनूपपुर के ग्राम निमहा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर के पंजीयन प्रमाणपत्र पंचायत के १४४ हितग्राहियो को वितरण किया गया। इसके पूर्व ४६ कार्ड वितरण किया गया था। शेष हितग्राहियो को पंचायत के द्वारा गॉव मे मुनादी कराके सूचना दी गई है कि अपने स्मार्टकार्ड संबल योजना के पंचायत भवन पहुच प्राप्त कर ले साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ प्राप्त करे। इस अवसर पर सरंपच नरेश सिंह, सचिव संजय परिहार, रोजगार सहायक रुपा महरा एंव ग्रामीण जन उपस्थि रहे।

मुरुम का अवैध परिवहन करते २ टैक्ट्रर जब्त

अनूपपुर। वन विभाग ने मुरुम का अवैध परिवहन करते २ वाहनो को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। कोतमा परिक्षेत्र के रेरुला बीट ४२९ की सीमा मे पकड़ा गया दोनो वाहनो के खिलाफ गुरुवार को अवैध परिवहन की धारा लगाकर प्रकरण दर्ज किया गया। बिना नम्बरो के वाहनो मे १-१ घनमीटर मुरुम जब्त की गई। वाहनो के खिलाफ वन अपराध अधिनियम की धारा ४१ दर्ज किया गया। पकडे गये वाहन पूरन सिंह एंव रामनाथ सिंह दोनो निवासी रेरुला के बताये जा रहे है।  

अवैध गिट्टी,रेत परिवहन करते पकड़े 3 ट्रैक्टर 1 हाईवा व 1 डम्फर

अनूपपुरकलेक्टर के निर्देशानुसार तथा उप संचालक (खनि प्रशासन) के मार्गदर्शन में कल बुधवार को देर रात खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले व राहुल शाडि़ल ने अलग अलग क्षेत्रो में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 6 वाहनों को खनिजों के अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया। राजेन्द्रग्राम में खनिज निरीक्षक सुरेन्द्र पटले ने ग्राम लांघाटोला में वाहन क्र.एमपी 18 जीए 0775 अबैध बोल्डर परिवहन कर अनूपपुर ले जा रहा था। दूसरा ग्राम लेढऱा में 2 वाहन जिनमे डम्फर एमपी 65 एच 0258, हाईवा एमपी 65 एच 0275 अबैध गिट्टी परिवहन कर चचाई ले जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को शासकीय अभिरक्षा थाना राजेन्द्रग्राम की सुपुर्दगी में दिया गया है। वही दूसरी ओर जैतहरी के ग्राम चोलना व पोंडी में तीन ट्रैक्टर अबैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिनमें दो बिना नंबर का महिंद्रा और स्वराज ट्रैक्टर तीसरा ट्रेक्टर एमपी 65 एए 0917 पोंडी चौड़ी ले जा रहे तीनों वाहनों पर कार्यवाही कर टीवीसीएल कैम्प, जरियारी (चोलना) में खड़ा कराया गया। खनिज निरीक्षक का कहना है कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान तीनों वाहनों को एक साथ अवैध गिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया है। जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अटल की अस्थि कलश यात्रा को जगह जगह पुष्पांजलि अर्पित कर किय गया याद




 सभी राजनीतिक दलो व नगरवासियों ने श्रद्धांजलि दी
 अनूपपुर 16 अगस्त की शाम 5.05 मिनट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन तथा उनकी अस्थियों के आमजनों के दर्शन के लिए आयोजित की गई अस्थि कलश यात्रा गुरूवार 23 अगस्त की रात 9.30 बजे जिले की पवित्रनगरी अमरकंटक पहुंची, जहां रात्रि विश्राम उपरांत शुक्रवार 24 अगस्त की सुबह आमजनों के दर्शन और माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत नर्मदा मंदिर पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अस्थि कलश की विदाई दी गई। अमरकंटक से प्रस्थान के बाद अस्थि कलश पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत मुख्यालय के स्वसहायता भवन पहुंची, यहां भी स्थानीय जनों ने अस्थि कलश के प्रति अपनी श्रद्धा समुन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि कलश को आगे के लिए रवाना किया। दोपहर 1 बजे के आसपास अस्थि कलश यात्रा अनूपपुर जिला मुख्यालय पहुंची, जहां इंदिरा तिराहा पर आयोजित विशेष सभा स्थल पर रखी गई अस्थि कलश को नगरवासियों,सर्वदलीय राजनीति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अस्थि कलश आगे के लिए रवाना हुई। अस्थि कलश की रवानगी के दौरान नगरवासियों ने अस्थि कलश वाहन के साथ चलकर जबतक सूरज चांद रहेगा अटल तेरा नाम रहेगा। अटल बिहारी अमर रहे जैसे गगनभेदी नारे से गुंजायमान किया। लगभग 20 मिनट के आयोजित कलश यात्रा श्रद्धांजलि के दौरान हजारो लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। 

समाधान एक दिन जुलाई में २०१६६ नागरिकों को प्रदाय की गयी त्वरित सेवाएँ

अनूपपुर। सेवा प्रदाता की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है सेवा प्राप्तकर्ता के चेहरे में संतुष्टि की मुस्कुराहट का आना। सही समय में एवं सहजतापूर्वक सेवाओं के प्रदाय हेतु शासन सदैव प्रयासरत रहा है। समाधान एक दिन  से लोगो को सहजतापूर्वक एवं शीघ्रता से सेवाओं के प्रदाय का लाभ मिला है। इससे शासन को आदर्श सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है। जिला लोक सेवा प्रबंधक सोनू सिंह राजपूत ने  बताया कि जुलाई माह में जिले के २०१६६ नागरिकों को समाधान एक दिन सेवा अंतर्गत सेवाओ का त्वरित प्रदाय किया गया है। लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में ५१५५, जैतहरी २५७७, पुष्पराजगढ़ ८०९४ एवं कोतमा ४३४० नागरिकों को सेवा का प्रदाय किया गया है। इसमें निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की प्रतिलिपि का प्रदाय, एफआईआर की प्रति, मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति, खसरा बी-१ खतोनी की छायाप्रति, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेन्स एवं वाहन फिट्नेस प्रमाण पत्र की छायाप्रति, डूप्लिकेट पंजीयन कार्ड, पेंशन योजनाओं की प्रथम स्वीकृति एवं प्रदाय, रोजगार कार्यालय में पंजीयन आदि कुल मिलाकर ३५ सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है।

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...