https://halchalanuppur.blogspot.com

मंगलवार, 4 जून 2024

भाजपा ने हिमान्द्रीम सिंह ने कांग्रेस के फुन्देलाल को 3.97 लाख से अधिक मतों हराया, डाक मतपत्र में भी आगे रहीं

 


पुष्पराजगढ में कांग्रेस का भ्रम तोडते हुए भाजपा ने 6085 मतों मारी बाजी, 8 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

अनूपपुर। शहडोल लोकसभा सीट में भाजपा उम्मीदवार हिमांद्री सिंह ने 3 लाख 97 हजार 340 मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार फुन्देलाल सिंह को पराजित कर अपनी सीट को बरकरार रखी। कुछ ही देर में मतदान समाप्ति की औपचारिक घोषणा की जाएगी। हिमाद्री सिंह को अभी तक 711143 वोट मिल चुके हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 313803 वोट मिले हैं। शहडोल लोकसभा की आठों विधानसभा में पहले राउंड से ही भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं डाक मतपत्र में भी भाजपा को बढ़त मिली है। किन्‍तु पुष्पराजगढ़ विधानसभा में दोनो उम्मीदवार के बीच आगे पीछे हो रहा हैं। अतत: भाजपा ने पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस के भ्रम को तोड़ते हुए 6085 मतों से विजय हुई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर में प्रातः 08 बजे से प्रारंभ हुई। जहां पहले डाक मतपत्र की गिनती शुरू हुई उसके बाद ईवीएम मशीन की गिनती प्रारंभ हुई।

रिटर्निंग ऑफीसर ने हिमाद्री सिंह को दिया जीत का प्रमाण पत्र

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत शहडोल संसदीय क्षेत्र हेतु संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में आज शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न हो गई। मतगणना परिणाम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 (अ.ज.जा.) से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को को 397340 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निंग ऑफिसर आशीष वशिष्ठ ने विजय की उद्घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरण किया।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र शहडोल 12 (अ.ज.जा.) के लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल 2024 को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में सम्पन्न हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों शांतनु पी. गोतमारे तथा कुन्दन कुमार ने मतगणना कार्य को अपनी निगरानी में सम्पन्न कराया।   

उम्मीदवारों को मिले मत

भाजपा सें सांसद हिमाद्री सिंह को 709035, कांग्रेस से पुष्पराजगढ विधायक फुन्देलाल सिंह को 3,12,525, बहुजन समाज पार्टी से धनीराम कोल, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से अनिल सिंह धुर्वे 35182, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से अमृत लाल सिंह उईके 4700, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से डॉ. दुर्गावती भारिया 3423, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रविकरण सिंह धुर्वे 4964, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया समर शाह सिंह गोंड़ 19859 तथा निर्दलीय उम्मीदवार केशकली 10042 और गुन्जान सिंह 7460 मत मिले। वहीं नोटा में 19332 मत डाले गयें।

5 उम्मीदवारों से आगे नोटा

शहडोल लोकसभा में मतदाताओं ने 19332 मत नोटा में डाल सभी उम्मीदवारों को नकारा हैं। जिसमें 5 उम्मीदवारों से नोटा आगे है। जबकि निर्दलीय केशकली बैगा, गुंजन सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रविकरण सिंह धुर्वे, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के अमृत लाल सिंह उइके, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी डॉक्टर दुर्गावती को नोटा से कम वोट मिले हैं।

कांग्रेस को मिले वोट से जीत का अंतर ज्यादा

भाजपा की हिमाद्री सिंह को 709477 ईवीएम में और 1666 डाक मतपत्र में वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 313803 ईवीएम में और डाक मतपत्र में 970 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा की जीत का मार्जिन 397340 है जो कांग्रेस को मिले कुल वोट से 82567 वोट ज्यादा है।

62 प्रतिशत रहा भाजपा का वोट शेयर

शहडोल लोकसभा में भाजपा एक बार फिर बड़ी हासिल की हैं। भाजपा की उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को मिले कुल वोट में से 61.73 प्रतिशत का वोट शेयर रहा। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह का वोट शेयर 27.24 प्रतिशत ही रहा है। जबकि अन्य उम्मीदवार 3 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर नहीं पा सके।

जैतपुर सीट में ईवीएम की शिकायत

मतगणना के दौरान जैतपुर विधानसभा सीट में ईवीएम को लेकर कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट ने शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का कहना था कि जब ईवीएम को टेबल में लाया गया तब उसकी बैटरी 100 प्रतिशत ही थी। जो संदेह पैदा करती है। इसलिए मतगणना को रोका जाए। शिकायत के बाद मतदान अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस अपनी शिकायत दर्ज करा दे उसकी जांच करवा ली जाएगी लेकिन मतगणना किसी भी स्थिति में नहीं रोकी जाएगी।

बसपा-गोंडवाना समेत 8 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

शहडोल लोकसभा सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। इन दोनों पार्टियों के अलावा बचे 8 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। जिसमे से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनिल सिंह धुर्वे (35278), बहुजन समाज पार्टी के धनीराम धुर्वे (21854) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के समर शाह सिंह (19833) निर्दलीय केशलकली बैगा (10071), गुंजन सिंह (7479) अमृत लाल सिंह (4722) भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रविकरण सिंह धुर्वे (4975) छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की डॉक्टर दुर्गावती (3444) के नाम शामिल हैं।

यह भी रहा

मोदी मैजिक के सहारे दूसरी बार संसद पहुंची हिमान्दी सिंह के पास चुनाव में अपनी उपलब्धि अनूपपुर जिलेवाशियों को बताने के लिए कुछ नहीं था। लोगो ने इस जीत को मोदी की जीत बताया। ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवारों हिमाद्री सिंह अनूपपुर जिले के नगरो तक नहीं पहुंच सकीं। जिसे लेकर मतदाताओं में नारजगी रहीं, लेकिन लोगों ने मोदी को केंद्र की सत्‍ता में बैठाने के लिए मोदी के नाम पर मतदान कर अपना कर्तव्य पूरा किया हैं।

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार को पहली प्राथमिकता- हिमाद्री सिंह

जीत के बाद पत्रकारों से चर्चा में बताई प्राथमिकता

शहडोल लोकसभा से दूसरी बार सांसद बनी हिमाद्री सिंह मतगणना स्थल अनूपपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में जीत के बाद शहडोल लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले कौन से कार्य प्राथमिकता के रूप में करेंगे, इसका जवाब देते हुए कहा "क्षेत्र के विकास के लिए पहले भी मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी और जीत के बाद भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार को लेकर के शहडोल लोकसभा क्षेत्र को सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता बताई। इसके साथ ही पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में बेरोजगारी और पलायन को लेकर उन्होंने कहा जल्द ही इसके लिए कार्ययोजना बनाएंगे। पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। कृषि तथा उद्यान के क्षेत्र में शहडोल लोकसभा क्षेत्र को आगे ले जाना पहली प्राथमिकता होगी। हिमाद्री सिंह ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। जीत मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना मनाते हुए मिठाइयां बांटी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों पर फोकस किया

जीत के बाद हिमाद्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के फेस पर चुनाव लड़ा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम दुनिया में बढ़ाया है। इसके साथ ही देश की गरीब जनता को मकान दिए, राशन दिया, बैंक खाते में राशि डलवाई। हिमाद्री सिंह ने प्रदेश के नेताओं का भी आभार मानते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और शिवराज सिंह द्वारा किए गए कार्यों पर ये जनता ने मुहर लगाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जोहिला नदी में नहाने गये किशोर-किशोरी की डूबने से मृत्यु

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम अंतर्गत ग्राम बसनिहा में जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गये दो किशोरो की डूबने से मृत्यु ...