https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 19 अगस्त 2019

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 19 अगस्त की सुबह लगभग 8 बजे बकान नदी के पास रेलवे ट्रेक मे ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिसकी सूचना ग्रामीणो द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र होने पर जीआरपी पुलिस ने कोतवाली मे सूचना दर्ज कराई,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल का निरीक्षण करते हुए जहां मृतक के कपड़ो की तलाशी ली गई,जिसमें पुलिस को युवक का आधार कार्ड मिला जिससे पुलिस ने युवक की शिनाख्त आसिफ हुसैन पिता सादिक हुसैन उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 अंबिकापुर के रूप में हुई,मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर सूचना उनके परिजनो को देते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्डम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच मे जुटी हुई है। कोतवाली निरीक्षक प्रफुल्ल राय ने बताया की मृतक आसिफ हुसैन पेण्ड्रा कॉलेज में पढ़ता था, संभवत: बकान पुल रेलवे ट्रैक के पास बैठा रहा होगा जहां किसी ट्रेन के इंजन के सामने आ गया, जिससे युवक घसीटते हुए रेलवे ट्रेक बकान नदी के पुल के बीच जा पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। युवक अनूपपुर किस कारणो से आया यह अब तक पता नही चल सका है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...