https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

महिला की हत्या, तीन संदिग्धों को पकडक़र पुलिस कर रही पूछताछ

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में 28 अक्टूबर को महिला का शव देखे जाने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया गया, जहां महिला के सर पर चोट के निशान मिले है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की हत्या किए जाने पर आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए तीन संदिग्धों को पकडक़र पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय भगवती चर्मकार की 27 अक्टूबर की रात को अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी, उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है जो अक्सर बाहर ही रहता था। मामले में पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव के पोस्टैमार्टम लिए चिकित्साुलय भेजा गया, वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तीन संदिग्धों को पकडक़र पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत

अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...