https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

लखीमपुर की घटना पर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

<अनूपपुर। जिला कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना को लेकर जिलाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के सोमवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर अनूपपुर को सौंपा कर घटनाकारित वाले व्यक्तियों प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं। जिलाध्यक्ष फुन्देलाल सिंह ने कहा कि 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना पर कड़ी भर्त्सना करते हुए कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। जिसके माध्यम से मांग की गई हैं कि घटनाकारित वाले व्यक्तियों प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कार्यवाही की जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के विरोध में उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जायें एवं घटना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन अभद्रता करने एवं घटना स्थल पर जाने से रोकने पर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की करने की मांग हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...