https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

अनूपपुर: फायर ब्रिगेड वाहन खरीदने नव-गठित नगरीय निकाय डोला एवं डूमरकछार के लिए राशि आवंटित

जैतहरी को छोटा फायर ब्रिगेड खरीदने मिला 18 लाख रुपयें अनूपपुर। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा प्रदेश की 6 नव-गठित नगरीय निकायों को फायर ब्रिग्रेड खरीदने के लिये एक करोड़ 10 लाख 91 हजार 480 रुपये आवंटित किये गये हैं। साथ ही 4 नगरीय निकायों में पुराने फायर ब्रिगेड वाहन खराब हो जाने के कारण नए फायर ब्रिगेड खरीदने के लिये भी 70 लाख 33 हजार 520 रुपये आवंटित किये गये हैं। वहीं अनूपपुर जिले की दो नगरीय निकाय शामिल हैं। वहीं जैतहरी नगर परिषद के लिए छोटा फायर ब्रिगेड खरीदने राशि अवांटित की गई हैं। जिले की नव-गठित नगरीय निकाय डोला एवं डूमरकछार को एक-एक नग नवीन फायर ब्रिग्रेड खरीदने के लिये प्रत्येक को 18 लाख 75 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार फायर वाहनों की आयु 10 वर्ष निर्धारित की गई है। इस मापदण्ड के अनुसार 4 नगरीय निकाय, जहाँ के फायर वाहन 10 वर्ष पूर्व के थे, उन्हें नये वाहन क्रय करने के लिये राशि आवंटित की गई है। जिसमें जिले की जैतहरी नगर परिषद को छोटे फायर ब्रिगेड खरीदने के लिये 18 लाख 75 हजार रुपये आवंटित किया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...