अनूपपुर। चैत
शुक्ल प्रतिप्रदा नवरात्र के प्रथम दिन १८ मार्च को ग्राम पंचायत फुनगा में धूमधाम
से हिन्दू नव वर्ष मनाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुनगा से हिन्दू नव
वर्ष की शोभा यात्रा बाइक में भगवा झंडा लगाकर निकाली जाएगी। जो फुनगा विद्यालय
होते हुए मां दुर्गा मंदिर पहुंच मां के दर्शन करने के बाद चमन चौक हाइवे मार्ग से
सिद्ध बाबा बिजौड़ी मंदिर पहुंच दर्शन करेंगे उसके बाद शोभायात्रा ग्राम पसला होते
हुए बिजौडी़, छुलकारी, कोलमी, रक्शा, दैखल, पयारी होते हुए दैखल
सिद्ध बाबा हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां से पाली, धनकुट्टा होते हुए पुन: वापस फुनगा
पहुंच कार्यक्रम समाप्त होगा। इस शोभायात्रा में फुनगा, पाली, दैखल, पयारी, रक्शा, कोलमी, बिजौड़ी, पसला, मझगवां, बम्हनी, छिल्पा और आसपास
गांव के सभी सभी हिंदू एकता के साथ विशाल भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर हिंदू
नववर्ष मनाया जाएगा।
शनिवार, 17 मार्च 2018
वन क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
भालूमाडा। वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत वन
भूमि से अवैध रेत के उत्खनन कर परिवहन करने पर वन विभाग ने १६ मार्च की रात लगभग
१०.३० बजे एक ट्रैक्टर जब्त करते हुए कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार रिजर्व
फॉरेस्ट ४६२ केवई नदी के शिवलहरा घाट से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते बिना
नंबर के ट्रैक्टर वाहन को वन विभाग द्वारा पकडते हुए वन अधिनियम के तहत पीओआर
४२१७/२० के तहत कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर सरपंच प्रेम
सिंह गोड पिता मथुरा सिंह गोड निवासी दारसागर का बताया जा रहा है।
विभिन्न विभागो के संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियो ने झाडू लगा किया विरोध प्रदर्शन
अनूपपुर। म.प्र. संयुक्त
संघर्ष मोर्चा द्वारा अपनी मांगो को लेकर 15
मार्च से अनिश्चित कॉलीन हड़ताल पर है। जिसमें म.प्र. शासन के 34 विभागों के जिला
स्तर से लेकर ग्राम स्तर, परियोजना
अधिकारी से लेकर ग्राम रोजगार सहायक एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री ने तीसरे
दिन शनिवार १७ मार्च को इंदिरा तिराहा में संविदा अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा
सड़को पर झाडू लगा सफाई करते हुए संविदा नीति का विरोध किया। वहीं 34 विभागो के संविदा
अधिकारियो एवं कर्मचारियो के अनिश्चित कॉलीन हडताल पर चले जाने के कारण मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास
योजना, स्वच्छ
भारत मिशन, लोक
सेवा प्रबंधन, ई-गवर्नेस, सर्व शिक्षा अभियान, ग्रामीण आजीविका
परियोजना, शहरी
विकास अभिकरण का कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गया है। प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी का निरीक्षण करने के निर्देश
अनूपपुर।
संभाग स्तरीय बैठक में संभागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों
को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण करें तथा स्वास्थ्य
केन्द्रों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराए जाने के निर्देश
दिए। कमिश्नर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को
दिलाना सुनिश्चित करें तथा चिकित्सालय परिसरों में समुचित साफ-सफाई एवं परिसरों को
सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। वहीं बैठक
में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के पड़मनियां क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष
कैंपों का आयोजन तथा साप्ताहिक बाजारों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मच्छर जनित
रोगों को नियंत्रित किया जाए। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा
जानकारी दी गई कि जिले के पड़मनिया क्षेत्र में फैल्सीफेरियम मलेरिया के प्रकरण
पाए जा रहे हैं जिसको दृष्टिगत रखते हुए हर वर्ष 16 जून से क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों
से बचाव के लिए विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाता रहा है और दवाईयों का छिड़काव भी
किया जाता रहा है। उन्होने बताया कि आगामी जून माह में पड़मनियां क्षेत्र में
मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा तथा विशेष शिविरों का आयोजन कर लोगों को
मलेरिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में जिला चिकित्सालय में लांण्ड्री
स्थापित करने तथा प्राईवेट वार्डों का निर्माण करने, अनूपपुर में 200 बिस्तर के नवीन
अस्पताल बनाने पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में संभागायुक्त द्वारा
ट्रामा यूनिट, संभाग
में कैंसर रोगियों की स्थिति एवं गुर्दे के रोगियों को डायलिसिस की सुविधा पर भी
विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
लापता युवक की तलाश में भटक रहा परिवार,पुलिस ने साधी चुप्पी
भालूमाडा । थाना भालूमाडा के
ग्राम पंचायत पडौर के रहने वाले रामदास चौधरी ने थाना भालूमाडा में शिकायत दर्ज
कराई कि उनका पुत्र गांव के ही मनोज गुप्ता की दुकान से बराबर समान का लेनदेन करने
आया जाया करता था और इसी बीच १३ फरवरी २०१८ को मनोज गुप्ता मेरे घर आकर बोला की
तुम्हारा लडका अनिल उम्र १४ वर्ष मेरी दुकान से एक हजार रूपये चोरी कर लिया है इसको
समझा लो, वरना
हाथ-पैर तोडकर रख दूंगा इतना बोलकर चला गया। १५ फरवरी २०१८ को जब मैं अपने बच्चे
को पैसा देकर माचिस लेने के लिए दुकान भेजा उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आया
लगातार परिजनों के द्वारा युवक की खोजबीन
की जा रही है पर अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका। परिजनों ने १६ फरवरी २०१८ को
थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके पश्चात् १७ फरवरी २०१८ को गांव के
ही रहने वाले गोविंद सिंह ने परिजनों को बताया कि तुम्हारा लडका अनिल सिवनी में
मिला था जो बात करने के बाद चला गया। इस जानकारी पर रामदास चौधरी व उसके परिवार
युवक की तलाश में सिवनी गये पर वहां भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। काफी समय बीत
जाने के बाद भी युवक का पता न चलना पुलिस के कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खडे
कर रहे है।
इनका कहना है
परिजनों के शिकायत के बाद से हमारे द्वारा युवक की तलाष की जा रही है सभी थानों में सूचना
भेजी जा चुकी है यदि परिजनों को कोई सूचना हो तो हमें सूचित करे हम उस पर पहल
करेगें।
सी.एल.विश्वकर्मा,उपनिरीक्षक थाना
भालूमाडा
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर।
जिला महिला बाल विकास द्वारा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत
पंचायती राज सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय कार्यशाला का जिला पंचायत
के सभाकक्ष में १५ मार्च को किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के सदस्य एवं
जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य एवं योजना से लाभार्थी को होने वाले
लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक स्वाती
अमोली, परियोजना
अधिकारी भी उपस्थित थे।
परियोजना
अधिकारी जैतहरी सतीश जैन द्वारा योजना के उद्देश्य, शर्तें एवं दिशा निर्देश पॉवर प्वाइंट
प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। योजना अंतर्गत जच्चा-बच्चा
स्वास्थ्य संबंधी विशिष्ट शर्तों की पूर्ति पर गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने
वाली माताओं के खाते में सीधे ५ हजार रु० की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की
जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में एक हजार रु.,२
हजार रु.,२
हजार रु. प्रदान की जाएगी। पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा
योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि
प्राप्त करेंगे, ताकि
औसतन हर महिला को ६ हजार रु. प्राप्त हो।
सीसी मार्ग निर्माण में सरपंच, सचिव की मनमानी
कोतमा। जनपद
पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकोना के ग्राम हर्री मे पंच परमेश्वर योजना
से १७५ मीटर लंबी सीसी मार्ग का निर्माण १० लाख की लागत से ग्राम पंचायत द्वारा
करवाया जा रहा है, जहां
पर निमार्ण एजेंसी द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुरूप कार्य न कराकर गुणवत्ता
विहीन कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित किसी भी प्रकार
का सूचना पटल नही लगाया गया है, जिसकी
शिकायत ग्रामीणो द्वारा जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियो से की गई लेकिन अब तक इस ओर
किसी तरह का ध्यान नही दिया गया। ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि कार्य स्थल पर मस्टर
रोल भी नही भरा जाता १०० दिन मजदूरी करने वाले ही मजदूरो को कार्य पर लगाया गया
है। जानकारी के अनुसार इस निर्माण को पिछले 15
दिनो से लगातार कार्य कराया जा रहा है, लेकिन
कार्य की गुणवत्ता देखने अब तक कार्य स्थल पर पहुंचकर उपयंत्री द्वारा अब कार्य का
निरीक्षण नही किया गया है। जिसके कारण निर्माण एजेंसी द्वारा अपनी मनमानी की जा
रही है। ग्रामीणो ने बताया कि सरपंच एवं सचिव की तानाशाही के कारण सड़क निर्माण
कार्य में नियमो की अनदेखी करते हुए गुणवत्ता विहीन कार्य कराने में स्वयं ही लगे
है।
इनका कहना है
संविदा
उपयंत्री हडताल मे है, दूसरे
उपयंत्री को भेजकर कार्य के गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
व्हीके
मिश्रा, प्रभारी
सीईओ कोतमा
नलजल योजना पडी ठप्प, ग्राम बरतराई, मलगा एवं भलवाही मे गहराया जल संकट
अनूपपुर। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम
बरतराई, मलगा
एवं भलवाही मे गर्मी प्रारंभ होते ही पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कॉलरी से लगे गांवो मे आधा सैकडा से ज्याद कुआं है लेकिन यहां
का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण लगभग दो हजार की आबादी वाले तीनो ग्राम मे कॉलरी
प्रबंधन द्वारा पानी की सप्लाई करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इस ओर अब तक
किसी तरह का ध्यान नही दिया गया।
हैण्डपंप उगल
रहे हवा
कोयलांचल
क्षेत्र के ग्राम मलगा, बरतराई
एवं भलवाही मे पीएचई विभाग द्वारा लगभग 54
हैण्डपंपो को लगाए गए थे। लेकिन कालरी क्षेत्र में तीनो ग्राम आने के कारण यहां के
हैण्ड पंपो से पानी की जगह सिर्फ हवा निकल रहा है। वहीं कुछ हैण्ड पंपो से पानी
आने के कारण सुबह से लेकर देर रात तक पानी के लिए ग्रामीणो की लाईन लगी रहती है।
नलजल योजना
पडी ठप्प
ग्रामीण
क्षेत्रो मे समुचित पानी की व्यवस्था के लिए पेयजल योजना संचालित करने के साथ लाखो
रूपए खर्च कर नलजल योजना का संचालन तो किया गया, लेकिन बिना देखरखे के नलजल योजना महीनो
से ठप्प पडी हुई है। वहीं पानी को तरसते ग्रामीण पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे है।
वहीं बरतराई सब एरिया से पूछे जाने पर बताया कि कॉलरी प्रबंधन द्वारा पाईप लाईन
बिछाकर पानी की सुविधा प्रदान की गई है लेकिन पानी कम पडने पर ज्यादा पानी सप्लाई
किया जाएगा।
इनका कहना है
योजना
प्रारंभ करने के बाद देखरेख के लिए पंचायत को सौप दिया जाता है, बंद होने की जानकारी
नही है करवाकर चालू करवाया जाएगा।
एसपी
द्विवेदी, उपयंत्री
लो स्वा यां विभाग कोतमा
फार्मेसी में आ रहे बदलावों से स्वयं को अद्यतन रखें छात्र
अमरकटंक (अनूपपुर)।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकटंक के फार्मेसी विभाग के
तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार इमर्जिंग ट्रेंड्स इन ड्रग डिस्कवरी, फार्मास्यूटिकल साइंस एंड बायोमेडिकल रिसर्च शनिवार से प्रारंभ
हुआ। इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविदों ने छात्रों का आह्वान किया कि वे फार्मेसी के
क्षेत्र में आ रहे बदलावों से स्वयं को अद्यतन रखें और इससे जु$डे विभिन्न
क्षेत्रों में उत्पन्न संभावनाओं के लिए स्वयं को तैयार करें जिससे उनके स्वर्णिम
करियर की शुरूआत हो सके।
सेमीनार का
उद्घाटन डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.एस.पी.व्यास,राजीव गांधी
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो. पीयूष त्रिवेदी और
फार्मेसी के प्रमुख शिक्षाविद् प्रो. एस.आर. धनेश्वर ने संयुक्त रूप से किया। इस
अवसर पर तीनों प्रमुख शिक्षाविदों ने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध
विभिन्न संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। फार्मेसी के साथ
ही छात्रों को मूलभूत विज्ञान से जुडे विषयों-बायोटेक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, सेल बायोलॉजी, जेनेटिक्स, इंजाइम, प्रोटीन आदि विषयों
का भी ज्ञान अर्जित कर इसमें करियर बनाने का सुझाव दिया गया। विशेषज्ञों का कहना
था कि भारत फार्मेसी के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
इस प्रगति को निरंतर बनाए रखने के लिए फार्मेसी को शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में
स्वयं को आगे रखना होगा। इसके लिए फार्मेसी में विशेषज्ञों की मांग आने वाले समय
में और अधिक ब$ढ
जाएगी। सेमीनार में तीनों शिक्षाविदों ने अपने विषयों पर कई वैज्ञानिक जानकारियां
प्रदान करते हुए छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर फार्मेसी से जु$डे कई जीवंत मॉडल भी
छात्रों ने प्रदर्शित किए। अंत में धन्यवाद डॉ.ऋषि पालीवाल ने दिया। कार्यक्रम का
संचालन डॉ. सुनीता मिंज ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सब्यासाची मैती, डॉ. के. श्रीनिवास
राव, डॉ.
कुंजबिहारी सुलखिया, डॉ.
सी. कार्तिकेयन सहित ब$डी
संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।
शुक्रवार, 16 मार्च 2018
आय कर विवरणी दाखिल करने कि अंतिम तिथि ३१मार्च तक करे पूरा-सी.ए.भौमिक राठौर
अनूपपुर। सी.ए. भौमिक राठौर ने बताया कि आयकर की धारा १३९(४) के तहत वित्तीय वर्ष २०१५-१६ एवं २०१६-१७
यानि कर निर्धारण वर्ष २०१६-१७ एवं २०१७-१८ के आयकर विवरणी दाखिल करने कि अंतिम
तिथि ३१ मार्च है। निश्चित तिथी के बाद दोनो वर्षो की आयकर विवरणी
दाखिल नही की जा सकेगी
श्री राठौर ने बताया कि जिनकी भी
वार्षिक आय २ लाख ५०हजार से अधिक है एवं जिनका भी पेन नं. पर टी डी एस कटा हो
उन्हे इन्कम टैक्स रिर्टन आनलाइन के माध्यम से
अपनी सभी स्त्रोतों से आय का ब्योरा देकर टी.डी.एस.रिफण्ड समायोजित कर
सकतें हैं।34 विभागो के संविदा ने मानव श्रृंखला बनाकर शासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई
अनूपपुर। म.प्र. संयुक्त
संघर्ष मोर्चा के बैनर तले १५ मार्च से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठे ३४ विभागों के
हजारों अधिकारी व कर्मचारी ने दूसरे दिन शुक्रवार १६ मार्च को एक दिन का सांकेतिक
भूख हड़ताल कर शासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई। वहीं दोपहर २ बजे २६ दिनों से
अनिश्चिकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सामूहिक रूप में
इंदिरा तिराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंदिरा
तिराहा के तीनों मार्गो पर कर्मचारी अधिकारी एक दूसरे का हाथ पकड़कर कड़ी रूप में
खड़े हुए तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाएं। इंदिरा तिराहा पर एकत्रिक
पांच सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मानव श्रृखंला बनाया। जिसमें
स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी के साथ साथ आशा उषा सहयोगिनी संगठन, न्यूबहुददेशीय
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तथा म.प्र. संयुक्त संघर्ष मोर्चा ईकाई अनूपपुर के सदस्य
शामिल रहे। बताया जाता है कि दोनों
संगठनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में लगभग तीन हजार से अधिक कर्मचारी विभागीय
कार्यो से दूर बैठें हैं। अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय कार्यालय में
स्टाफों की कमी है, वहीं
सरकार ने हमारी मांगों पर काली पट्टी बांध रखी है। ऐसा नहीं कि यह हमारी पहली
हड़ताल है, इससे
पूर्व भी हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल किए और शासन ने हर बार धोखे में रखकर हमें
आश्वासन दिया। लेकिन इस बार या तो सरकार हमारी मांगे पूरी करें या फिर हमें कार्य
से विरक्त करें। बंधुआ मजदूरी से अच्छी कि हम बेरोजगार हो जाएग। विभागीय जानकारी
के अनुसार शासन की ३४ विभागों में लगभग ४०७ सेवाएं संचालित हैं। लेकिन संविदा
कर्मियों के अभाव में सारी सेवाएं प्रभावित हैं। सबसे बड़ी आश्चर्य की बात है कि
समस्त विभागों के कार्यो की मॉनीटरिंग करने वाली विभाग लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय
के संविदाकर्मी भी इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं, जिसके कारण शासकीय
सेवाएं की मॉनीटरिंग ही बंद हैं, वहीं
कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण लोगों को शासकीय योजनाएं का लाभ नहीं
मिल रहा है।सायबर अपराध को रोकने के लिये लोगो को करे जागरूक-पुलिस अधीक्षक
अनूपपुर। संयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में
जिले के समस्त थाना, चौकी
प्रभारी, जिले
के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं जिला लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक
की अपराध गोष्ठी संबंधी बैठक पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने १६ मार्च को ली। बैठक में आगामी रामनवमीं त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए
अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आने वाले होटल,
लॉज, राजकीय
सीमाएं, संदिग्धों
की चेकिंग, पेट्रोलिंग, गश्त में विशेष
सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिए गए है एवं लंबित गंभीर अपराध जो सीआरपीसी
के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससी, एसटी एक्ट एवं
सीएमहेल्प लाईन, महिला
हेल्प लाईन की शिकायतो एवं लंबित मामलो कि थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु
सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना
प्रभारियों केा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बढ़ते हुए सायबर अपराध को रोकने के
लिये लोगो को जागरूक की किसी को भी अपने बैंक संबंधी जानकारी फोन के माध्यम से न दे। थाना
प्रभारियों कों निर्देशित किया गया है कि सायबर अपराध संबंधी कोई भी घटना संज्ञान
में आने पर त्वरित कार्यवाही करे। आगामी रामनवमीं त्यौहार के मद्देनजर असामाजिक
तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने थाना के अंतर्गत जप्त शुदा वाहनों को तत्काल
निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। शहर में तेज गति से वाहन चलाने वाले, अवैध शराब बिक्री, सट्टा, जुआ एवं गांजा
तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ रात्रि गश्त बढाने के निर्देश दिये। बैठक
में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, अनुविभागीय
अधिकारी पुलिस अनूपपुर उमेश गर्ग, कोतमा
विजय प्रताप सिहं, पुष्पराजगढ़
मलखान सिहं, निज
सचिव पुलिस अधीक्षक एन.एस.ठाकुर, मुख्यलिपिक
आर.आर. एस धुर्वे, जिला
यातायात प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा, लोक
अभियोजन अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त
स्टॉफ उपस्थित रहें।
सडक दुर्घटना मे अज्ञात वाहन की ठोकर से दो लोगो की मौत
अनूपपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओ में
लगातार मौत व घायलो की संख्या बढती जा रही है। जिसका कारण नेशनल हाईवे में वाहनो
का तेज रफ्तार सहित वाहनो के अपर डिपर लाईटो का उपयोग न करना सबसे प्रमुख माना जा
रहा है। वहीं 16
मार्च की रात बुढानपुर बाईपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 लोगो को ठोकर
मार दी, जिसके
कारण जहीर मुसलमान पिता जमील खान उर्फ बबुआ उम्र 35 वर्ष एवं अनिल बसोर निवासी
बुढानपुर पतेराटोला की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरो सहित आसपास के लोगो ने 100
डॉयल सहित पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची ने पंचनामा बना शव को पीएम
के लिए अस्पताल भेजा गया साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला
पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक जहीर खान आदतन बदमाश
था, जिसके
खिलाफ पिछले 18 वर्षो में थाना कोतमा, भालूमाडा
सहित अन्य थानो मे लूटपाअ, चोरी, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट एवं डकैती के
दर्जनो मामले पंजीबद्ध है। वही अनिल बसोर के खिलाफ भी कई शिकायते दर्ज है।
बिजली बकाया जमा न करने पर 3 दर्जन लोगो की विद्युत कनेक्शन काटा
कोतमा। विद्युत विभाग कोतमा द्वारा
बिजली बिल जमा नही करने पर मुहिम चलाते हुए 36 उपभोक्ताओ से 8 लाख से ज्यादा का
बकाया राशि शेष होने पर विद्युत लाईन काटते हुए जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए
गए। वहीं इस अभियान के दौरान साढे 3 लाख रूपए जमा कराया गया। सहायक अभियंता सुशील
यादव एवं व्हीके धुर्वे ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देशन मे बकायादारो से
वसूली एवं डिफाल्टरो के खिलाफ बिजली काटे जाने का अभियान चलाया गया जिसके तहत 15
एवं 16 मार्च को वार्ड 9 एवं 10 विकास नगर,
बस्ती, बाजार
सहित जमुना कालरी मे भी उपभोक्ताओ के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं विद्युत
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर के लहसुई गॉव मे भी बिजली चोरी करने एवं
लाखो के बकाया पर टीम बनाकर दबिश दी गई जिसके बाद कई लाईनो को काटते हुए बकायादारो
को बिल जमा करने का नोटिस भी दिया गया।
हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में 10 नकल प्रकरण दर्ज
अनूपपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल
द्वारा जिले में आयोजित हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में 10 नकल प्रकरण
दर्ज किए गए। पुष्पराजगढ़ में एसडीएम पुष्पराजगढ़ के दल द्वारा 6 एवं भेजरी में
केन्द्राध्यक्ष द्वारा 4 नकल के प्रकरण दर्ज किए गए। इस परीक्षा में 10970 परीक्षार्थियों
में से 10506 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सभ्भागायुक्त ने व्याख्याता को थमाया बताओ नोटिस
अनूपपुर। सभ्भागायुक्त रजनीश श्रीवास्तव
ने शासकीय कार्यों में उदासीनता अथवा लापरवाही बरतने के कारण प्राचार्य शासकीय
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकटनगर एवं केन्द्राध्यक्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय मॉडल पुष्पराजगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
सभ्भागायुक्त द्वारा जारी सूचना पत्र में कहा गया है कि आपकों माध्यमिक शिक्षा
मंडल म.प्र. भोपाल की परीक्षा 2017-18 हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल
पुष्पराजगढ़ केंद्र क्रमांक 361111 जिला अनूपपुर के लिए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त
किया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में जिला स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा 10 मार्च को
17 नकल प्रकरण बनाए गए एवं संभाग स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा 13 मार्च को 3 नकल
प्रकरण बनाया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आपके द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल
म.प्र. भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा परीक्षा
जैसे संवेदनशील मामले में लापरवाही की जा रही है। जिसके लिए आप अपना जवाब 20 मार्च
तक सभ्भागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करें। जवाब के संतोष जनक प्राप्त नही होने की
दशा में आपके खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
सैन्य सेवा नहीं, सैन्य शिक्षा करें अनिवार्य अनुशासन ही देश को मजबूत बनाता है
मनोज द्विवेदी, कोतमा,अनूपपुर
अभी हाल ही में संसद की रक्षा मामलों की
स्थायी समिति ने यह सिफारिश की है कि केन्द्र
व राज्य की सरकारी नौकरियों के लिये पांच साल की मिलिट्री सेवा
अनिवार्य की जाए। इसने देश मे नयी बहस छेड दी है। कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग
को भेजी सिफारिश मे कहा गया है कि सेना जवानो - अधिकारियों की कमी से
जूझ रही है।इसके लिये यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थलसेना मे ७६७९,नॊसेना
में १४३४ तथा वायुसेना में १४६ अधिकारियों की तथा
थलसेना में २०१८५,
वायुसेना में १५३५७ एवं नोसेना
मे १४७३० जेसीओ तथा अन्य पद रिक्त हैं। देश जब सीमा पर हमेशा तनाव पूर्ण
स्थिति मे रहता हूं तो ऐसी दशा मे अधिकारियों व जवानो की कमी गंभीर विषय
है। लेकिन इससे निपटने के लिये दिये गये विकल्प पर सवाल उठ सकते हैं। सैन्य
ताकत के तुलनात्मक अध्ययनकारों का मानना है कि अमेरिका, रुस, चीन
के
बाद भारत चॊथे नम्बर पर है। लेकिन यह भी ध्यान देना होगा कि
भारत की सीमाएँ हमेशा अशान्त ,विवादास्पद
रही हैं। चीन,पाकिस्तान, म्यामार,बांग्लादेश, श्री
लंका मे सीमा उल्लंघन के कारण दुनिया का ध्यान खींचता रहा है। युद्ध भी
अब सेनाऒ की बडी संख्या के स्थान पर आधुनिक हथियारो,तकनीकी
से लडे जाते हैं। ऐसे मे सेना मे रिक्त पदों
पर सीधी भर्ती के स्थान पर इसे अन्य सरकारी नॊकरों
से भरने के प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा ,विचार मंथन
किया जाना चाहिए ।
देश वस्तुत: द्रढ राजनैतिक इच्छाशक्ति व कडे अनुशासन
से मजबूत बनता है। नागरिक जब अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ
होते हैं तो देश विकसित व मजबूत होता है। देश
में सैन्य सेवा अनिवार्य किया जाए या नहीं, इससे
अधिक जरुरी है कि नयी पीढी के लिये सैन्य शिक्षा अनिवार्य किया जाए।
भारत आने वाले समय मे तव विश्व शक्ति बनेगा जब देश के नागरिकों का कार्य
आचरण इस स्तर का होगा। देश मे कुछ संस्थाएं मसलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
वर्ग के माध्यम से मजबूत कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तैयार करने की प्रक्रिया से
जुडा है तो इसी प्रकार से गायत्री परिवार, पतंजलि
संस्थान या कुछ अन्य संगठन
संस्कार,धर्म,योग
,अध्यात्म
के माध्यम से अच्छे नागरिक बनाने की दिशा में
कार्य कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इन प्रयत्नों को राजनैतिक
चश्मे से देखा जाता है। बहरहाल देश मे नयी पीढी को अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ, स्वस्थ
बनाने के लिये विद्यालयों - महाविद्यालयों मे सैन्य शिक्षा
अनिवार्य करने की दिशा मे कदम उठाए जाने चाहिये। यह शारिरिक- मानसिक स्वस्थ
नयी पीढी को तैयार करेगा । इसका असर देश की सामाजिक, आर्थिक, कानून व्यवस्था
मे परिलक्षित होगा। सैन्य शिक्षा कॊ अनिवार्य विषय के रुप मे तीन से
पांच वर्षीय कोर्स के रुप मे शामिल करने मे देश का हर नागरिक सैनिक होगा
। ऐसा सैनिक जो न केवल सीमाओं पर अपितु देश के भीतर हर मोर्चे समस्याओं
से लड पाएगा।
वैज्ञानिक अध्यात्म है योग, इसके मर्म को समझे
इंगांराजवि में योग पर तीन दिवसीय सेमीनार आयोजित
अमरकटंक
(अनूपपुर)। महामंडलेश्वर और योग के मर्मज्ञ स्वामी सुखदेवानंद ने कहा है कि योग एक
वैज्ञानिक अध्यात्म है जिसके मर्म को समझने के बाद ही इसके माध्यम से स्वयं को
ऊर्जीकृत किया जा सकता है। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
अमरकटंक द्वारा योग पर आयोजित तीन दिवसीय सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।
सेमीनार का
उद्घाटन करते हुए स्वामी सुखदेवानंद ने कहा कि योग के साध्य या साधन होने को लेकर
भ्रम की स्थिति रहती है। योग साध्य विषय है जिसमें साध्य के साथ ही साधन और साधक
का होना ही योग के वैष्टिय का द्योतक है। उन्होंने योग के लिए आवश्यक दस यमों के
पालन, आसन
शब्द की व्याख्या और योग के वैज्ञानिक अध्यात्म होने के बारे में विस्तार से
जानकारी प्रदान की। उनका कहना था कि यदि मानव शरीर की ७२ हजार नाडियो का अध्ययन कर
लिया जाए तो इससे स्वस्थ जीवन की राह को आसान बनाया जा सकता है। कुलपति प्रो.
टी.वी.कटटीमनी ने कहा कि योग के प्रति युवाओं का आकर्षण निरंतर ब$ढ रहा है। इसके और
अधिक प्रचार से देश को योग गुरू के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने योग संबंधी ज्ञान और अनुभवों को और अधिक प्रचारित करने पर जोर दिया।
विशिष्ट
अतिथि योग गुरु धनंज्जय सान्याल ने योग और पारंपारिक चिकित्सा के बारे में स्वयं
के अनुभवों को छात्रों के साझा किया और उन्हें डायनामिक मेडिटेशन के माध्यम से
स्वयं की स्मरण शक्ति बढाने के बारे में बताया। डीन प्रो. एनएस हरी नारायण मूर्ति
ने एलोपैथी, आयुर्वेद
और योग को एक सूत्र में पिरोकर आम आदमी को स्वस्थ बनाने के लिए पहल करने का आह्वान
किया। धन्यवाद विभागाध्यक्ष डॉ. मोहनलाल च$ढार
ने दिया। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने तीन दिन तक तकनीकी सत्रों के माध्यम से
योग के विभिन्न आयामों के बारे में शिक्षकों और छात्रों को जानकारी और प्रशिक्षण
दिया। इस अवसर पर शोधपत्रों की सीडी और योग विज्ञान के मूल तत्वों पर आधारित
पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
गुरुवार, 15 मार्च 2018
जिला स्तरीय कैरियर मेले का आयोजन संपन्न
भविष्य के
निर्माण एवं प्रबंधन के संबंध में दी गई जानकारी
अनूपपुर। शा०
तुलसी महाविद्यालय में जिला स्तरीय कैरियर अवसर मेले का आयोजन १५ मार्च को किया
गया। मेले का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कमलाकर सिंह निदेशक स्वामी
विवेकानंद कॅरियर प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा विभाग भोपाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.ए.पी.एस.
चौहान प्राध्या० जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर तथा विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष
जनभागीदारी समिति शा० तुलसी महाविद्यालय अरूण प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम की
अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के.सोनी, मेले के संयोजक डॉ. जे.के.संत
व प्रभारी डॉ. आर.एस.वाटे द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप
प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कमलाकर सिंह ने मेले के शुभारंभ अवसर पर
कहा कि शासन छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का
संचालन कर रही है। छात्र मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित विवेकानंद कैरियर योजना के अंतर्गत उद्यमिता शिविर, औद्योगिक भ्रमण, रोजगारोन्मुखी
प्रशिक्षण, प्रतियोगी
परीक्षाओं हेतु विशेष प्रशिक्षण आदि का भी लाभ छात्र ले सकते हैं। इस प्रकोष्ठ के
माध्यम से छात्र शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में रोजगार प्राप्त कर चुके है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. पी. एस. चौहान ने कहा कि शासन का उद्देश्य
विभिन्न कौशल विकास की योजनाओं के माध्यम से राज्य एवं औद्योगिक व्यवसायिक
संस्थानों की आवश्यकताओं के अनूरूप कौशल विकास में वृद्घि कर विद्यार्थियों को
रोजगार प्राप्त करने में सहायता करना है। जिले के समस्त महाविद्यालयों से आये हुये
लगभग १५०० छात्र-छात्राओं ने इस कैरियर मेले का लाभ लिया।
कृषि, पशुपालन, मछली पालन तथा
उद्योग विभाग द्वारा कैरियर मेले में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही संबंधित
विभाग के जिला प्रमुख अधिकारियों द्वारा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं विभागीय
योजनाओं की जानकारी दी गई। डॉ. देवेन्द्र तिवारी द्वारा मंच का सफलतापूर्वक संचालन
किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आर. के. सोनी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन में रवीन्द्र चटर्जी एवं मो. अनीस खान व समस्त महाविद्यालय परिवार का
योगदान महत्वपूर्ण रहा।
मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी पर बिफरे अनिश्चिकालीन हड़ताल गये संविदा
अनूपपुर। शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ
संविदा अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी नियमितीकरण की मांग में गुरूवार १५ मार्च
से अनिश्चिकालीन हड़ताल आरम्भ कर दी। १४ मार्च तक शासन को दिए गए अल्टीमेंटम में
शासन की ओर से शाम तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं होने पर १५ मार्च की सुबह से
म.प्र.संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले २७ विभागों में कार्यरत संविदा
अधिकारी और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी। वहीं शाम को संविदा
अधिकारी कर्मचारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी. तिवारी को
ज्ञापन सौंपा। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे अधिकारी कर्मचारी की एक ही मांग है
उन्हें नियमितीकरण किया जाए। हड़तालियो का कहना है कि पिछले कई वर्षो से लगातार
अधिकारी-कर्मचारी नियमितीकरण की मांग लेकर चरणबद्ध तरीके आंदोलन करते आ रहे हैं।
जिसमें बार बार शासन द्वारा आश्वासन दिया गया। लेकिन उसके क्रियान्वयन के समय
सरकार मुकड़ गई। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूर्व दो माह से ज्ञापन रैली, भोपाल में धरना एवं
२६-२८ फरवरी तक सामूहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें
मुख्यमंत्री द्वारा शीध्र चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लेकिन अबतक इस
सम्बंध में शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया और संगठन को किसी प्रकार की
चर्चा में नहीं बुलाया।
कोतमा अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओ का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ
बीएमओ को
लगाई फटकार, व्यवस्था
सुधारने दिए निर्देश
कोतमा। समुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्र कोतमा मे फैली अव्यवस्था की लगातार शिकायत के बाद १४ मार्च मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी.श्रीवास्तव ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बिस्तरो पर चादर नही बिछाए जाने, बिजली के बोर्ड एवं
पंखो मे खराबी, अस्पताल
के अंदर एवं बाहर फैली गंदगी, पाईप
लाईन टूटे होने के कारण पानी का रिसाव होते देख बीएमओ एवं स्टॉफ को कडी फटकार
लगाई। वही ईसीजी मशीन की सुविधा के लिए एक माह के अंदर दिलाने का भरोसा दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरो की कमी को लेकर नपाध्यक्ष कोतमा मोहनी
धर्मेन्द्र वर्मा द्वारा डॉक्टरो की पदस्थपना की मांग पर चर्चा की गई जिसपर डॉक्टरो
की पदस्थाना के लिए जिले से प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई है।
प्रसूताओ को
नही मिलता आहार
मुख्य
चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया गया, जिसमे भर्ती महिलाओ
से नियमित पोषण आहार जिसमें गुड़, लड्डू
सहित अन्य सामग्री की जानकारी ली गई। जिसमें प्रसूताओ ने अस्पताल में पोषण आहार
नही मिलना बताया, जिस
पर वार्ड प्रभारी एवं बीएमओं को सख्त हिदायत देते हुए महिलाओ को नियमानुसार पोषण
आहार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
समय पर नही
पहुंचे डॉक्टर
अस्पताल के
स्टाफ सहित उपचार कराने आए मरीजो ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर सहित अन्य
स्टाफ समय पर नही पहुंचते जिसके कारण
अस्पताल में भर्ती मरीजो को उपचार के लिए भटकना पड़ता है। जिस पर सीएमएचओ ने
डॉक्टरो व अस्पताल के स्टॉफ के समय पर पहुंचने के लिए थम्ब मशीन अस्पताल परिसर में
लगाने की बात कही। जिसके बाद दवा वितरण
कक्ष मे पहुंच दवाईयो के संबंध में जानकारी लेते हुए दवा कम पडने पर तत्काल जिले
से मंगाकर मरीजो को दवा उपलब्ध कराने की बात कही गई।
इनका कहना है
लगातार
शिकायता पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया है,एक
सप्ताह के अंदर व्यवस्था मे सुधार करने निर्देश दिए गए है।
डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, सीएमएचओ अनूपपुरतीन दिन में पकडे गए 6 जहरीले सर्प
अनूपपुर।
जिला मुख्यालय अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो से ६ जहरीले सर्प को पकड कर उन्हे
स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोडा गया है। जानकारी के अनुसार बीते 3 दिनों के अंदर
जिसमें जिला पंचायत सीईओ के शासकीय आवास परिषर से दो फिट लंबा सर्प, न्यायिक दण्डाधिकारी
अनूपपुर जितेन्द्र नारायण सिंह के भवन परिषर से दो फिट लंबा सर्प, बस स्टैण्ड निवासी
हजारी लाल अग्रवाल के घर से 1
फिट लंबा, ग्राम
सकरिया में निवास करने वाले देवेन्द्र पटेल के घर से 4 फिट लंबा, ग्राम लहरपुर निवासी
हीरालाल राठौर के रसोई से 5
फिट लंबा सर्प, ग्राम
सकरिया निवासी नागेन्द्र बहादुर सिंह के घर के पास से 5 फिट लंबा सर्प
पकडकर उन्हे जंगलो में छोडा गया।
कपिलधारा कालोनी में पानी को तरसते कॉलरी श्रमिक
अनूपपुर। बिजुरी एसईसीएल
हसदेव क्षेत्र अंतर्गत कुरजा उपक्षेत्र के कपिलधारा कॉलोनी में निवास करने वाले
श्रमवीर पेयजल के लिए तरस रहे है। जानकारी अनुसार कॉलोनी में फिल्टर प्लांट लगा
पाईप लाईन के माध्यम से प्रत्येक आवास में पानी सप्लाई का कार्य किया गया था।
लेकिन बिछाई गए पाईन लाइन जर्जर होकर जगह-जगह से टूट गए है। जिसके कारण पूरा पानी
सड़को में बहता रहता है। वहीं कॉलोनियो
में पानी नही आने के कारण श्रमवीरो को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।
कई शिकायतो
के बाद भी प्रबंधन उदासीन
श्रमिकों
अनुसार पानी की समस्या पिछले 1
वर्ष से कॉलोनी में बनी हुई है, वहीं
गर्मी के मौसम आते ही यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। बताया गया कई बार कुरजा
कॉलरी के प्रबंधक अजय नाम जोशी को फिल्टर प्लांट की साफ सफाई तथा जर्जर पाईप लाईन में सुधार कार्य कराए
जाने, अवैध
नल कनेक्शन निकाले जाने हेतु कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन प्रबंधक द्वारा इस ओर अब तक कोई
कार्यवाही नही की गई जिसके कारण कॉलोनी में पानी का संकट गहराता जा रहा है।
पानी न होने
का बहाना
कालरी
प्रबंधक व कॉलोनी के जिम्मेदार अधिकारियो का कहना है भूमिगत कोयला खदानों में पानी
की मात्रा पर्याप्त नही है, जिससे
पानी की समस्या बनी हुई है। प्रबंधक के उलट मजदूरों ने कहा कि यह प्रबंधन का मात्र
बहाना है, पाईप
लाईन सुधार से पानी की समस्या समाप्त हो सकती है, लेकिन कॉलरी प्रबंधन द्वारा इस ओर किसी
तरह का ध्यान नही दे रहा है।
समस्या के
निराकरण नही होने पर होगा आंदोलन
भाजपा जिला
उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला ने कालरी प्रबंधन को पत्र के माध्यम से कॉलोनी मे पानी की
व्यवस्था तत्काल करने की मांग की है साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि यदि एक सप्ताह
मे पानी की व्यवस्था नही की जाती है तो कॉलोनीवासियो के सहयोग से आंदोलन व अनशन
किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी कॉलरी प्रबंधन की होगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
भीषण गर्मी: प्राइमरी कक्षा तक की छुट्टी, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत
अनूपपु्र। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले मे गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही इस भीषण गर्मी से विद्यालय के ...
-
अनूपपुर।पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) सी केबिन पर एनकेजे सी केबिन व एनकेजे होम सिग्नल तक डबल लाइन ...
-
अनूपपुर कोतवाली में घंटों कटता रहा बवाल. अनूपपुर। सोशल मीडिया में मैटर शेयर करने के बाद एक समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा आरोपी युव...
-
बातचीत का आडियों वायरल में महिला मित्र को गाड़ी देने की बात कहीं अनूपपुर। विधानसभा चुनाव के तीन दिन ही शेष है 17 नवंबर को मतदान होगा इस ...
-
सोशल मीडिया में बायरल हुआ पत्र अनूपपुर। चुनाव में भाजपा को मिली हार के साथ जैतहरी जनपद की हार से परेशान अनूपपूर विधायक व खाद्य मंत्री बिसा...
-
मुख्यमंत्री ने जताया शोक अनूपपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नर्मदा दशर्न के लिए अनूपपुर से अमरकंटक जा रही कार राजेन्द्रग्राम के पास करौंदी तिराहे प...
-
अनूपपुर। डिंडौरी जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहडोल आ रही बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे अनूपपुर जिले की सरई चौकी अंतर्गत बगदरा...




















