https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 1 नवंबर 2020

मतदान पूर्व दो दर्जन से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने मंत्री के हाथों ली भाजपा की सदस्यता

 


अनूपपुर
। चुनावी शोर-गुल के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा उम्मीदवार एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह पर अस्था व्यक्त करते हुए रविवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

मतदान के ठीक पहले भालूमाड़ा के मुस्लिम समाज के लोगों को खाद्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के प्रति निष्ठा जताते हुए व नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता के प्रयास से कांग्रेस को झटका देते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों ने बिसाहूलाल सिंह के हाथो भाजपा में शामिल हुए।

रविवार की शाम जमुना कॉलरी भाजपा चुनाव कार्यालय मे खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह सेक्टर प्रभारी अशोक लाल उदय प्रताप सिंह नवल सराफ राजू गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह की उपस्थिति में मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भाजपा परिवार में सभी शामिल स्वागत किया।

इसमें एएम अजीज पूर्व पार्षद तथा मकसूद, सगीर अहमद ,मोहम्मद हनीफ, गुलाम अहमद, इजहार शेख ,इस्लाम ,शेख गुलशेर ,शोएब ,मोहम्मद हलीम,मोहम्मद इसहाक ,मोहम्मद हकीम, अब्दुल रफीक,मुमताज अहमद,मोहम्मद फैजान,इमरान खान,सोहेल, मोहम्मद अनीश, मोहम्मद जहीर ,मोहम्मद सफीक, वकील अहमद,मोहम्मद सदाक ने सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री 30,000 रूपये रिश्वत लेते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) रीवा ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मांगी दो लाख रुपए रिश्वत, डेढ़ लाख पूर्व में लिया दूसरी किस्त तीस हजार रुपए जेते धराये  अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार की...