https://halchalanuppur.blogspot.com

रविवार, 1 नवंबर 2020

पूर्व नपा अध्यक्ष त्रिपाठी का बिसाहूलाल को मिला आशीर्वाद, बना चर्चा का विषय


लोगों ने अपने-अपने जरह से लगा रहे हैं कायास

अनूपपुर अनूपपुर में संस्कार और संस्कृति का रंग, राजनीतिक कटुता पर उस वक्त भारी पडता हैं,एक समय था जब कांग्रेस की गोपनीय बैंठके जिसमे बिसाहूलाल सिंह कांग्रेसी नेता तथा पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी के निवास पर होती थी। समय बदला आज बिसाहूलाल सिंह भाजपा उम्मीदवार है किन्तु अपने पुराने मित्रों से सम्बध आज भी हैं।


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह नगर में प्रचार के दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमकुमार त्रिपाठी के निवास पहुंचे। जहां प्रेमकुमार त्रिपाठी व धर्मपत्नी ऊषा त्रिपाठी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान  जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,नमो एप संभागीय संयोजक मनोज द्विवेदी के साथ अन्य लोग साथ रहें। इस मुलाकात की चर्चा पूरे नगर में लोग अपने-अपने तरह से आंकलन कर रहें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...