https://halchalanuppur.blogspot.com

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

अभाविप ने महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला


अनूपपुर
। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रमुख अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस ने बिना समन की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका।

जिला सह संयोजक जय गणेश ने कहा महाराष्ट्र सरकार सत्ता के नशे में काम कर रही है। अर्नब को दबाने के लिए ये अमर्यादित हरकत की गई। देश की जनता गंभीरता से देख रही है, जनता जवाब देगी। यह लड़ाई अर्नब की नहीं है अपुति पूरे देश की लड़ाई है। फ्रीडम ऑफ स्पीच पर अटैक किया गया है। इसे प्रेस पर हमला बताया।  


इस दौरान नीतीश सिंह,सत्यम पांडेय,प्रियम शुक्ला,नितिन मिश्रा, रवि पटेल, बबलू नापित, हेमंत, करन, सूरज, सुरेंद्र, आशीष,उपस्थित रहे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एयर कंप्रेसर टैंक फटने से 21 वर्षीय युवक की मौत, वर्कशॉप में काम करते समय हुआ हादसा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के पकरिहा मुख्य मार्ग श्रमिक नगर बस स्टैंड स्थित पर संचालित एक बाइक वर्कशॉप में बुधवार दोपहर ए...