https://halchalanuppur.blogspot.com

सोमवार, 23 नवंबर 2020

रास्ता रोककर मारपीट कर 12 हजार रूपए की लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार ,एक नाबालिक भी शामिल


अनूपपुर
। बिजुरी थाना क्षेत्र के बेलगांव के पास 20 नवम्बर की शाम 7 बजे व्यापारी पवन सिंह पिता जयवीर सिंह तथा साथी मो. हुसैन निवासी माइनस कॉलोनी का रास्ता रोककर मारपीट करने और दोनों से तीन बदमाशों द्वारा 12 हजार रूपए की गई लूट पर पुलिस ने 23 नवम्बर को तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिक किशोर भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों से लूट के 10 हजार 800 रूपए भी जब्त किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 12 सौ रूपए खर्च करना बताया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि 20 नवम्बर को लूट की घटना के बाद व्यापारी पवन सिंह ने 21 नवम्बर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने टीम गठित की और जांच आरम्भ की। इसी दौरान 23 नवम्बर को मुखबिर की सूचना मिली कि शासकीय स्कूल कनईटोला के पास तीनों बदमाश मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने तत्काल कनई टोला पहुंचकर घेराबंदी की। जहां 22 वर्षीय अर्जुन सिंह पिता राम प्रसाद गोड़,21 वर्षीय लल्ला सिंह पिता सोनसाय सिंह तथा 15 वर्षीय नाबालिक किशोर को गिरफ्तार किया। 

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थिति पर कार्रवाई, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज अनूपपुर। मध्यप्रदेश युवा...